सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?

आधुनिक समय में विश्व में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल क्रिकेट बन गया है। विश्व के प्रत्येक देश में लगभग क्रिकेट खेला और देखा जाता है। इसलिए इसे इंटरनेशनल खेल का दर्जा दिया गया है। विश्व में अन्य खेलों की अपेक्षा क्रिकेट को ज्यादा पसंद करने वाले तथा ज्यादा खेलने वाले लोग पाए जाते हैं। आज के समय में क्रिकेट खेल के साथ-साथ एक प्रोफेशन भी बन गया है, जिसके द्वारा लोग विभिन्न प्रकार के बिजनेस कर रहे हैं। आज हम आपको विश्व की महिला खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, क्योंकि आज के समय में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी क्रिकेट को देखना तथा खेलना पसंद करती हैं। ऐसे में महिलाएं पुरुषों से किसी स्थान में पीछे नहीं हैं, जिस प्रकार हम सबसे अधिक रन बनाने वाले पुरुष खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, उसी प्रकार सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के बारे में जानना चाहिए।

आज के समय में क्रिकेट का खेल केवल पुरुषों तक नहीं सीमित रहा है। इस खेल में महिलाएं भी बहुत आगे निकल गई हैं। इसलिए आज के समय में बहुत सारे टूर्नामेंट तथा क्रिकेट सीरीज महिलाओं की प्रारंभ हो गई है, जिसमें केवल महिलाएं ही खेलती हैं। आज के समय में प्रत्येक देश के पास पुरुषों के साथ-साथ महिला खिलाड़ी टीम भी उपलब्ध है, जो पुरुषों के मुकाबले बहुत ही अच्छा क्रिकेट परफॉर्मेंस करती है। अतः हम कह सकते हैं, कि क्रिकेट खेल की दुनिया में महिलाएं पुरुषों से पीछे हैं। ऐसे में पुरुष खिलाड़ियों के बारे में जानकारी रखना जितना महत्वपूर्ण होता है, उतना ही महत्वपूर्ण महिला खिलाड़ियों के बारे में जानकारी रखना होता है, इसके लिए आज हम आपको सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के बारे में जानकारी देंगे। 

Table of Contents

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

आज हम आपको सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के बारे में बताएंगे और यह बताएंगे, कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी का नाम क्या है, और वह किस देश के खिलाड़ी है, और उनके जीवन से जुड़ी प्रत्येक छोटी घटना पर आपको जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यह एक महिला खिलाड़ी है, जिसने अपनी शानदार बैटिंग परफॉर्मेंस की वजह से महिला बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए, और सबसे अधिक रन बनाते हुए दुनिया में अपना नाम ऊंचा किया है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी नाम जानने से पहले एक नजर महिला क्रिकेट के इतिहास पर डालते हैं, और देखते हैं कि महिलाओं ने कब से क्रिकेट खेलना प्रारंभ किया।

महिला क्रिकेट का इतिहास

आधुनिक समय में किसी भी देश की महिला क्रिकेट टीम किसी पहचान के मोहताज नहीं है। महिलाएं पुरुषों के बराबर क्रिकेट की दुनिया में अपना स्थान बना रही हैं, फिर भी आधुनिक समय में महिलाओं के क्रिकेट को इतनी वरीयता नहीं दी जाती है, जितना पुरुषों के क्रिकेट को दी जाती है। जिसके कारण महिलाओं के प्रतिभा को देखने वाला कोई नहीं होता है। अर्थात महिलाओं की प्रतिभा छिपी रह जाती है।

 महिला क्रिकेट का इतिहास देखा जाए तो महिला क्रिकेट में 26 जुलाई 1745 में खेला गया था। मगर ऑफिशियल आंकड़ों की बात करें तो साल 1887 में योर्कशायर में पहला क्रिकेट क्लब सामने आया। जिसके तीन साल बाद ही इंग्लैंड में पहली क्रिकेट टीम बनकर तैयार हुई। इस टीम का नाम इंग्लैंड ‘लेडी क्रिकेटर’ रखा गया था इसी के साथ महिला क्रिकेट की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे इंग्लैंड के आसपास के देशों ने भी महिला क्रिकेट टीम तैयार करनी शुरू कर दी। 

दुनिया में पहली बार इंटरनेशनल महिला टेस्ट क्रिकेट इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के मध्य 1934 में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड वूमेन टीम ने जीता था तभी से इंटरनेशनल महिला टेस्ट क्रिकेट प्रारंभ हो गया। 

इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट का रन होने के पश्चात 1973 में पहला महिला वनडे क्रिकेट का आयोजन किया गया, जिसे इंटरनेशनल वूमेन वर्ल्ड कप 9973 के नाम से जाना जाता है। तभी से  महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई जबकि पहला पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 1975 में खेला गया था। 

1973 से लेकर अब तक जितने बार भी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया है, उसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार इंग्लैंड में 4 बार और न्यूजीलैंड 1 बार महिला विश्व कप खिताब की विजेता बन चुकी हैं।

Read Also : Yorker Ball Kasie Dala Jata Hai | यॉर्कर बॉल क्या होती है

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का इतिहास

भारत में क्रिकेट का आगमन ब्रिटिश आक्रमण के पश्चात हुआ है भारत में सबसे पहला क्रिकेट मैच 1731 में खेला गया । था जिसके बाद मुंबई में 1848 को पेरिस कम्युनिटी क्रिकेट क्लब की स्थापना की किंतु तब तक क्रिकेट केवल पुरुषों द्वारा ही खेला जाता था इसके पश्चात बीसवीं सदी में ऑस्ट्रेलिया से एक अध्यापक केरल के बाकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ाने के लिए आए जिन्होंने महिलाओं के लिए क्रिकेट अनिवार्य कर दिया, जिसके बाद महिला क्रिकेट का उदय हुआ और 1973 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्थापना हुई, और पहली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान शांता रंगास्वामी थे जिन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत आगे तक पहुंचाया। 

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी की पूरी जानकारी

वनडे महिला क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिताली राज हैं, जिन्होंने 206 पारियां खेली हैं तथा 7663 रन बनाए हैं, जिसमें 62 अर्धशतक के साथ 7 शतक शामिल हैं। मिताली राज अब तक के क्रिकेट करियर में 24 बार क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं जिसमें सही 14 मैचों में भारत की महिला टीम ने में शानदार जीत हासिल की है मिताली राज विश्व कप में भी सबसे अधिक रन बना चुके हैं, तथा सबसे अधिक बार कप्तान करने का श्रेय भी मिताली राज को ही जाता है। इन्होंने आस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क को पीछे छोड़ दिया है 

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली राज का जीवन परिचय

मिताली राज का जीवन परिचय

3 दिसंबर 1982 को मिताली राज का जन्म राजस्थान के जोधपुर जिले के एक तमिल परिवार में हुआ था, जिनके पिता का नाम दोराज राज है, जो एक एयर इंडियन ऑफिसर है, और माता लीला राज एक ग्रहणी हैं। इनके अन्य परिवार के सदस्य आंध्र प्रदेश में रहते हैं। प्रारंभिक समय में मिताली राज को डांस तथा पढ़ाई करने में अधिक रूचि थी किंतु 8 साल की उम्र होते होते उनका रुझान क्रिकेट की तरफ हो गया था। 10 साल से उन्होंने क्रिकेट खेलना प्रारंभ कर दिया तथा 1999 में मिल्टन केन्स में आयरलैंड के खिलाफ उनके एक दिवसीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत हुई।

प्रारंभिक समय में वे हैदराबाद तेलंगाना में रहती थी। प्रारंभिक समय में उन्होंने अपने भाई के साथ जोह्न्स स्कूल हैदराबाद क्रिकेट कोचिंग प्रारंभ की थी। उसके पश्चात उन्होंने पुरुषों के साथ खेलते हुए अपने क्रिकेट का अभ्यास प्रारंभ किया। उन्होंने सिकन्दराबाद के कीज़ गर्ल्स हाईस्कूल में नेट में क्रिकेट का अभ्यास किया। क्रिकेट की शुरुआत करने से पहले उन्होंने 8 साल तक शास्त्रीय नृत्य का भी अभ्यास किया था, किंतु क्रिकेट में रुचि होने के पश्चात उन्होंने शास्त्रीय नृत्य के अभ्यास को रोक दिया, तथा क्रिकेट के करियर में आगे बढ़ती गई।

 सबसे पहले उन्हें 1997 में महिला वर्ल्ड कप टीम में मौका दिया गया था, किंतु अंतिम स्क्वाड में शामिल नहीं हो सकीं। उसके पश्चात उन्हें 1999 में एकदिवसीय क्रिकेट में मिल्टन केन्स में आयललैंड के खिलाफ मौका दिया गया, और उन्होंने नाबाद 114 रन बनाए मिताली राज अच्छी लेग गेंदबाज भी हैं, वे वर्तमान में 703 रेटिंग्स के साथ बल्लेबाज तालिका में सबसे ऊपर हैं। तेज गेंदबाजी में क्रीज और स्कोर करने की क्षमता उन्हें खतरनाक क्रिकेटर बनाती हैं। बल्ले के साथ अपनी क्षमता के अतिरिक्त वे गेंदबाजी में भी माहिर हैं।

Read Also : Education Loan Interest Rate | Education Loan कहां से और कैसे लेना है

सन 2013 के विश्वकप में मिथाली राज ने अन्य महिलाओं के बीच ओडीआई चार्ट में नंबर 1 क्रिकेटर के रूप में अभिनय किया। इन्होने टेस्ट क्रिकेट में 1 शतक और 4 अर्धशतक, ¾ की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के साथ ओडीआईस में 5 शतक और 40 अर्धशतक और टी-20 में 10 अर्धशतक लगाये। फरवरी 2017 में डब्ल्यूओडीआईस कि वह 5500 रन बनाकर दूसरी महिला सर्वाधिक रन बनाने वाली में शामिल हो गई थी, तथा जुलाई 2017 में 6000 रन बनाकर पहली महिला सर्वाधिक रन बनाने वाली क्रिकेटर के रूप में सामने आई। 

मिताली राज का प्रारंभिक क्रिकेट करियर

प्रारंभिक समय मिताली राज को क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी ना होने के कारण वे कोचिंग सेंटर में बाउंड्री लाइन पर बैठकर अपना होमवर्क कंप्लीट करती रहती थी। फिर धीरे-धीरे इन्हें खेलने में इंटरेस्ट होने लगा, क्रिकेट के प्रारंभिक समय नहीं इन्होंने अपने भाई के साथ खेलना प्रारंभ किया। एक हिंदी न्यूज़ के मुताबिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली राज टीम के कोच ज्योति प्रसाद इतने प्रभावित हुए थे, इन्हें मिताली राज में भारतीय महिला खिलाड़ी का भविष्य देखने लगा, और उन्होंने मिताली राज को हैदराबाद की महिला टीम के प्रशिक्षक रह चुके कोच संपत कुमार के पास अच्छा बैट्समैन बनाने के लिए भेजो। नए कोच तथा नई जगह पर आने के पश्चात मिताली राज को क्रिकेट में अधिक इंटरेस्ट आने लगा, और भेज दुनिया के सामने एक अच्छा बैट्समैन बनकर आई। 

सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी का कैरियर

क्र.म. प्रतियोगिता वर्ल्ड टेस्ट वर्ल्ड ओडीआई टी-20
1. कुल मैच 10 184 63
2. रन स्कोर 663 6,137 1,708
3. बल्लेबाजी एवरेज 51.00 52.00 37.95
4. शतक 1 6 0
5. अर्धशतक 4 49 10
6. टॉप स्कोर 214 114* 73*
7. गेंद की गेंदबाजी 72 171 6
8. विकेट्स 0 8
9. सबसे अच्छी गेंदबाजी और एवरेज 3/4, 11.37
10. कैच 11 44 16

गलियों में होती थी मिताली राज की बल्लेबाजी की प्रैक्टिस

पत्रिका क्रिकेट मंथली में दिए गए इंटरव्यू में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली राज ने बताया, कि प्रारंभिक समय में वे अपने कोच के साथ 6 से 8 घंटे लगातार क्रिकेट का अभ्यास करते थे। क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए गए स्कूल की एक गली में जाते थे और वहीं पर लगातार अभ्यास करते थे। स्कूल के गलियारे में प्रैक्टिस करने का सबसे बड़ा कारण था कि उनके कोच संपत का कहना था, कि बोल स्कूल की दीवारों से नहीं टकराने चाहिए। कई बार जब प्रयास करने पर भी बहुत स्कूल के दीवारों से टकराती थी, तो मिताली राज की पिटाई भी होती थी। गलियों में प्रैक्टिस करने वाली मिताली राज दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी को भारत का महिला सचिन तेंदुलकर भी कहा जाता है।

क्रिकेट मैच के साथ मिताली राज का लंबा सफर

गलियों में प्रैक्टिस करने के बाद मिताली राज इतना मजबूत हो गइ कि उन्होंने अपने करियर की धुआंधार शुरुआत की, और दुनिया में महिलाओं के लिए क्रिकेट  को एक स्तंभ की तरह खड़ा कर दिया। एक के बाद एक उन्होंने विभिन्न प्रकार के अनेकों रिकॉर्ड बनाएं, सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के साथ-साथ उन्होंने महिला क्रिकेट टीम में सबसे अधिक दो दशक तक खेलने वाली महिलाओं का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपना प्रारंभिक वनडे क्रिकेट मैच 1999 में तथा आखिरी क्रिकेट मैच 2022 मे खेला है। इसी तरह पहला t20 मैच 2006 में खेला था तथा आखिरी टी20 मैच 2019 में खेला है। आपको बता दें सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के साथ-साथ मिताली राज टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। 20 साल के क्रिकेट करियर में उन्होंने विभिन्न प्रकार के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है, तथा उन्हें विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Read Also : Digital Voter ID Card

एक दिवसीय तथा एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी 

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी 

एकदिवसीय क्रिकेट मिताली राज ने 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के रूप में 7805 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला का खिताब अपने नाम किया है। साथ ही साथ टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के रूप में भी इंग्लैंड की रोल्टन को पीछे छोड़ते हुए 407 गेंदों में 214 रन बनाए हैं, जो कि सर्वाधिक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी में भी मिताली राज का नाम आता है। उन्होंने अपने पूरे करियर में 64 अर्धशतक लगाए हैं, तथा क्रिकेट टीम के कैप्टन रहते हुए सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड की मिताली राज के नाम ही है।

इतने सारे रिकॉर्ड देखते हुए आपको इस रिकॉर्ड के लिए बिल्कुल भी ने हैरानी नहीं होनी चाहिए, कि यदि तीनों क्रिकेट श्रंखला जिनमें टेस्ट क्रिकेट, एकदिवसीय क्रिकेट, तथा T20 क्रिकेट कोई अधिक जोड़ दिया जाए, तो भी सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला मिताली राज ही हैं। यह रिकॉर्ड इन्होंने 10868 रन बनाकर तोड़ा है। इस तरह से मिताली राज अपने जीवन में विभिन्न प्रकार के रिकॉर्ड को तोड़ती आइ हैं, और उन्हें विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 

मिताली राज को मिले पुरस्कार तथा सम्मान

विश्व की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली राज को उनके क्रिकेट करियर में विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जो उनकी उपलब्धि के कारण होने प्रदान किए गए हैं। जिनके लिए वे हकदार भी हैं, क्योंकि उन्होंने अपने करियर में बहुत सारे उतार-चढ़ाव को देखते हुए क्रिकेट के कैरियर में परिश्रम जारी रखा, और विश्व के सामने भारत की एक अलग प्रतिष्ठा बनाई है, और महिलाओं को आगे बढ़ने का एक मौका दिया है। उन्होंने साबित किया है, कि महिलाएं भी अपने करियर में कुछ भी कर सकती हैं। मिताली राज को निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

  • 2003 में अर्जुन पुरस्कार से। 
  • 2015 में भारत के सर्वोच्च पुरस्कार पद्म श्री से।
  • 2017 में यूथ स्पोर्ट्स आइकन ऑफ एक्सीलेंट से।
  • वोग स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से।
  • 2017 में बीबीसी हंड्रेड महिला अवार्ड से।
  • देश का सर्वोच्च खेल रत्न पुरस्कार 2021 से। 

Read Also : [Apply Online] Gauhati High Court Recruitment 2021 | 237 LDA & Copyist Jobs

निष्कर्ष

आधुनिक समय में महिलाओं को जितना अंडरस्टीमेट किया जाता है। महिलाएं उससे कहीं आगे हैं, तथा वह आगे बढ़ सकती हैं। यदि उनका सहयोग परिवार तथा समाज की तरफ से किया जाए, एक गरीब परिवार तथा गांव में पली लड़की को कौन कह सकता था, कि यह दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनेगी, लेकिन उनके परिवार तथा समाज ने उन्हें सहयोग किया, और वह दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली राज के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध हुई। उपरोक्त लेख में मिताली राज से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है, जो महिलाओं को आगे बढ़ने के प्रति प्रेरित करती है, तथा समाज को यह बताती है, कि कोई भी महिला किसी भी पुरुष से कम नहीं है वह चाहे तो कुछ भी कर सकती है।

FAQ’s

महिला क्रिकेट में टॉप स्कोरर कौन है?

सितंबर 2022 तक सर्वाधिक एकदिवसीय क्रिकेट मैच में रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज मिताली राज है। उन्होंने 1999 से 2022 तक सर्वाधिक 7805 रन बनाए हैं जो कि अब तक एक दिवसीय क्रिकेट मैच महिलाओं में सबसे अधिक हैं। 

सभी प्रकार की क्रिकेट श्रंखला को मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर कौन है?

सभी प्रकार की श्रंखला को मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर मिताली राज हैं। इन्होंने सर्वाधिक 10868 रन बनाए हैं तथा इसके पश्चात चार्लोट एडवर्ड्स है जिन्होंने 10273 रन बनाए हैं।

महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाज कौन है? 

महिला क्रिकेट टीम में सबसे तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी है। इनकी गेंद फेंकने की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो कि विश्व में सबसे तेज है। इसलिए इन्हें विश्व के सबसे तेज गेंदबाज कहा जाता है।

Leave a Comment