E Shram Card Self Registration कैसे करें | मोबाइल से श्रम कार्ड कैसे बनायें

ई श्रमिक कार्ड भारत सरकार की एक अहम योजना है। Ministry of Labour and Employment (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) द्वारा भारत के ऐसे नागरिक जो श्रमिक हैं, मजदूरी, रेहडी आदि कर अपना गुजर बसर कर रहे हैं, के लिए एक नया कार्ड जारी किया है, जिसे ई श्रम कार्ड (E Shram Card) नाम दिया गया है। यदि आप मजदूर है तो ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। E Shram Card बनवाने के लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने है। आप अपने मोबाइल,  नजदीकी साइबर कैफे या किसी भी जन सुविधा केन्द्र (CSC) के माध्यम से E Shram self registration  कर सकते हैं।

यदि आप पूर्व में ही ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं तो तो आप आसानी से ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन द्वारा E Shram Card Download कर सकते हैं इस लेख में हम ई श्रम कार्ड से सम्बन्धित आपके सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करेंगे जैसेः- मोबाइल से श्रम कार्ड कैसे रजिस्ट्रेशन करें?, E श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है?, e shram self registration online, online e shram card apply, ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड आदि।

e shram self registration का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार द्वारा श्रमिक / मजदूर वर्ग के लोगों का डाटाबेस तैयार करना है ताकि उनको भविष्य में समय समय पर सरकारी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध करायी जा सकें।

E Shram Card (ई श्रमिक) कार्ड क्या है?

E Shram Card

जैसा कि हमने आपको इस लेख के प्रारंभ में बताया कि श्रम कार्ड बनवाने के पीछे भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य  भारत के असंघटित क्षेत्रों (Unorganised Sectors) में कार्य कर रहे श्रमिक / मजदूरों का डेटा कलैक्ट करना है ताकि यदि भविष्य में कोरोना महामारी जैसी समस्या या अन्य समस्या उत्पन्न हो तो केन्द्र सरकार इन असंघटित सेक्टर्स में कार्य करने वाले मजदूर वर्ग के लोगों की मदद कर सके।

चूँकि मजदूर वर्ग मुख्यतः कम पढा लिखा होता है तो केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा चलायी गयी सरकारी योजनाओं से अधिकाशतः वंचित रह जाता है,  जिन लोगों को इन सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होना चाहिए उनको न होकर इन सुविधाओं का लाभ अन्य लोगों द्वारा चालाकी से हासिल कर लिया जाता है। इन विकट परिस्थितियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से E Shram Card लांच किया।

भारत वर्ष के किसी भी प्रदेश में रहने वाला मजदूर e shram card self registration online apply कर सकता है अर्थात् भारत वर्ष प्रत्येक नागरिक जो मजदूर है या श्रमिक है इस ई श्रमिक कार्ड को बनवा सकता है। आप ई श्रमिक कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर e shram self registration कर सकते हैं। यह मजदूर वर्ग के लोगों का केन्द्रीय डाटाबेस है।

यह भी जानें- ई श्रम कार्ड पीडीएफ डाउनलोड

E Shram Card कैसे बनाये?

E Shram Card कैसे बनाये

कभी कभी आपके दिमाग में सवाल आता होगा कि E श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है? भारत के किसी भी अनआर्गनाइज्ड सेक्टर में काम करने वाले श्रमिक / मजदूर E Shram Card Apply कर सकते हैं।

E shram self registration के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने हैं। आप स्वयं ही online e shram card apply कर सकते हैं। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा e shram card self registration online के लिए E Shram Portal (https://eshram.gov.in/) लांच किया है। इस आफीशियल पोर्टल की मदद से आप आसानी से अपना मोबाइल से श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

E Shram Card का मुख्य उद्देश्य देश के असंघटित सेक्टर्स में कार्य कर रहे मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। यदि आपने अपना ई श्रमिक कार्ड बनवा लिया है तो आपकी सम्पूर्ण जानकारी जैसे आपका नाम, पिता का नाम, पता, आपका पेशा, आदि भारत सरकार के पास पहुँच चुका है।

इस प्राप्त सूचना के आधार पर भविष्य में केन्द्र सरकार मजदूर वर्ग के लोगों को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से योजना आसानी से तैयार कर उपलब्ध करायेगी। E Shram Card की मदद से एक श्रमिक केंद्रीय / राज्य सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं का लाभ आसानी प्राप्त कर सकेगा।

यह भी जानें- पैसा बाजार डॉट कॉम अप्लाई फॉर पर्सनल लोन जाने पूरी प्रक्रिया

 

ई श्रमिक कार्ड के फायदे (Benefits of E Shram Card)

यदि आपने अपना ई श्रमिक कार्ड बनवा लिया है तो यह आपके पहचान पत्र की तरह भी कार्य करेगा। आपको अपनी पहचान साबित करने के लिए किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता खत्म हो जाती है। ई श्रमिक कार्ड अन्य फायदे निम्नवत है –

  • Ministry of Labour and Employment (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) भारत सरकार द्वारा असंघटित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों के लिए ई श्रमिक कार्ड जारी किया गया है।
  • E Shram कार्ड का मुख्य उद्देश्य भारत के असंघटित क्षेत्र (Unorganised Sectors) में कार्य करने वाले मजदूर वर्ग के लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है, एवं श्रमिकों तक भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
  • E Shram Portal दिनांक 26 अगस्त 2021 को Ministry of Labour and Employment (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) भारत सरकार द्वारा किया गया था।
  • ई श्रमिक पोर्टल की मदद से केंद्र सरकार श्रमिकों का डेटाबेस तैयार कर रही है जिसकी मदद से सरकार यह निर्णय ले पायेगी कि मजदूर वर्ग के लोगों के उत्थान हेतु भविष्य में कौन कौन सी योजना चलायी जायें।
  • E Sharm कार्ड पर प्रत्येक मजदूर को एक Unique Number मिलेगा जो कि 12 अंकों का होगा। यह नम्बर UAN (Universal Account Number) के रूप में जाना जाता है।
  • ई श्रम पोर्टल को इतना डिवाइस फ्रेंडिली बनाया गया है कि आप अपने मोबाइल से भी ई श्रम कार्ड आवेदन कर सकते हैं।
  • ई श्रमिक कार्ड पूरे देश में मान्य है आप यू0ए0एन कार्ड की मदद से पूरे देश में कही भी आसानी से रोजगार के लिए आवेदन कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
  • ई श्रम कार्ड, आधार कार्ड (Aadhar Card KYC) से लिंक है, जिससे आपका आधार नं0 डलते ही यह आपकी सम्पूर्ण जानकारी को फैच कर लेता है।
  • चूँकि E Shram Card आपके UID Card के साथ लिंक है तो सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली आर्थिक मदद सीधे आपके बैंक खाते में आ जाती है।
  • यदि आप ई श्रम कार्ड बनवाते हैं तो भारत सरकार की तरफ से आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojana) लाभ प्रदान किया जाता है, जिसमें पहले वर्ष का प्रीमियम भारत सरकार द्वारा जमा किया जाता है।
  • यदि आप ई श्रमिक कार्ड धारक है तो यदि आपकी दुर्घटना मे मृत्यु हो जाती है तो आपके परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद तथा यदि आप दिव्यांग हो जाते हैं, तो आपको भारत सरकार द्वारा 1 लाख रुपये प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojana) प्रदान किया जायेगा।
  • E Shram Portal पर पंजीकरण करने वाले प्रत्येक श्रमिक को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अलावा, आयुष्मान भारत योजना आदि योजनाओं का स्वतः ही लाभ मिल जाता है।

E Shramik Card Eligibility (E श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है?)

यदि आप मजदूर वर्ग से आते हैं, तो आप निम्नलिखित योग्यता के होने पर E Shram कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदक भारतीय नागरिक हो।
  • आवेदक की आयु न्यूनतम 16 वर्ष तथा अधिकतम् 59 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • आवेदक EPFO / ESIC या NPC का सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक किसी असंघटित क्षेत्र में कार्य करता हो।
  • आवेदक आयकर अदा न करता हो।
  • आवेदक के आधार कार्ड के साथ आवेदक का क्रियाशील मोबाइल नं0 लिंक होना चाहिए।

यह भी जानें- Navi Instant Personal Loan Apply

Documents for E Shram Card

  • Aadhar Card-आधार कार्ड के साथ आवेदक का क्रियाशील मोबाइल नं0 लिंक होना चाहिए।
  • Bank Account No and Bank IFSC Code
  • Mobile Number

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?

यदि आप जानना चाहते हैं कि मोबाइल से श्रम कार्ड कैसे रजिस्ट्रेशन करें? या e shram card self registration online apply कैसे करें, तो इस लेख में नीचे दिये गये Steps को फॉलो कर आप आसानी से ई श्रम कार्ड के लिए स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम E Shram Portal पर विजिट करें।
  • ई श्रम पोर्टल के होमपेज पर आपको आप्शन Register on E-Shram पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर आपको एक फॉर्म दिखायी देगा जिसमें आप अपना आधार कार्ड लिंक मोबाइल नं0 तथा प्रदर्शित कैप्चा भरें।
  • उसके बाद दोनो ऑप्शन में No का चयन करें और Send OTP पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल पर प्राप्त OTP को डालकर फॉर्म को सबमिट करें।
  • अगली विंडो पर अपने आधार को वेरीफाई करें।
  • अब आपके सामने E Shram Card Form खुल जायेगा इसमें अपनी मांगी गयी Personal Details को फिल कर दें।
  • सभी जानकारियाँ डालने के उपरांत फाइनल सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • आपका ई श्रम कार्ड आनलाइन बन जायेगा तथा पीडीएफ जनरेट होकर आपके सामने स्क्रीन पर दिखायी देगा।
  • इस प्रकार आप Download UAN Card पर क्लिक करके अपना E Shram Card Download PDF कर सकते हैं।

यह भी जानें- ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी आसानी से करें आवेदन 

E Shram Portal को Log in कैसे करें?

E Shram Portal

  • सर्वप्रथम ई श्रम कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • ई श्रम पोर्टल के होमपेज पर आपको आप्शन Register on E-Shram पर क्लिक करें।
  • न्यू विंडो पर आपको State Login का ऑप्शन दिखायी देगा इस पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी, पासवर्ड भरकर आप लाग इन कर सकते हैं।

E Shram Card Helpline

  • फोन नं0 01123389928
  • टॉल फ्री नं0 14434
  • ई मेल- [email protected]

FAQ

ई श्रमिक कार्ड क्या है?

भारत वर्ष में सघंटित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक / मजदूरों का डेटा संग्रहित करने तथा मजदूर वर्ग के लोगों को सीधे सरकारी लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य जारी किये गये कार्ड को ई श्रमिक कार्ड नाम से जाना जाता है।

ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं?

ई श्रम कार्ड को मोबाइल से कैसे बनाएं इसका उत्तर हमने अपने लेख में दिया है। लेख को अच्छे से पढे तथा स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप e shram card self registration कर सकते हैं।

श्रम कार्ड की साइट क्या है?

श्रम कार्ड बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा eshram.gov.in पोर्टल चलाया है।

श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे चैक करें?

आप ई श्रम की आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर अपने क्रिडेनशियल का प्रयोग कर अपना स्टेटस चैक कर सकते हैं।

श्रमिक कार्ड के लिए कौन कौन आवेदन कर सकता है?

भारत के असंघटित क्षेत्र (Unorganised Sector) में कार्य करने वाले मजदूर E Shram Card Apply कर सकते हैं।

घर बैठे ई श्रमिक कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

आप ई श्रम की आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर अपने क्रिडेनशियल का प्रयोग कर लोगइन करे तथा आसानी से अपना श्रम कार्ड डाउनलोड करें।

Leave a Comment