Navi Instant Personal Loan Apply | अपनी पर्सनल जरूरतों को पूरा करें 

नवी एक प्रकार का ऑनलाइन ऐप है। जोकि ऑनलाइन लोन की सुविधा उपलब्ध करवाता है। जिससे बहुत ही आसान और जल्दी तरीके से आप के लिए लोन उपलब्ध हो जाता है।  इसीलिए आज हम आपको नवी ऐप द्वारा प्रदान कराए जाने वाले पर्सनल लोन के बारे में पूरी जानकारी देंगे।पर्सनल लोन एक प्रकार का अनसिक्योर्ड लोन माना जाता है। क्योंकि इस लोन को ज्यादातर बैंक अपने चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराते हैं। इस लोन को उपलब्ध कराने के लिए बैंक या कोई भी ऑनलाइन ऐप आपके सिबिल स्कोर की भी जांच करता है। सिविल स्कोर अच्छा होने पर ही आपको पर्सनल लोन की सुविधा मिलती है। लेकिन आप इंस्टेंट पर्सनल लोन लेना चाहते हैं। तो आप नवी ऐप के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे navi loan का लाभ ले सकते हैं। क्योंकि इस ऐप से आपके पर्सनल लोन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से हो जाती है और आपकी लोन की राशि आपके अकाउंट में आना शुरू हो जाती है। तो इसलिए तत्काल पर्सनल लोन का लाभ लेने के लिए आप नीचे बताई गई जानकारियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Table of Contents

नवी पर्सनल लोन की पूरी जानकारी

navi-personal-loan-in-hindi

पर्सनल लोन एक प्रकार का ऐसा लोन होता है। जिसको आप अपने पर्सनल खर्च या फिर घरेलू खर्च के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि यह लोन आपके पर्सनल खर्च जैसे-  फैमिली फंक्शन, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल खर्च, किसी को गिफ्ट देने के लिए बराबर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लोन को देने के लिए बैंक आपके फाइनेंसियल कंडीशन और सिविल स्कोर की जांच करने के बाद ही आपको यह लोन उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन तत्काल पर्सनल लोन लेने के लिए आप navi personal loan का सहारा ले सकते हैं। क्योंकि इस ऐप के माध्यम से आप पर्सनल लोन के लिए घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। जिसमें आपको सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं और ऑनलाइन केवाईसी करना पड़ता है। जिसके बाद बैंक आपके अपलोड किए हुए डॉक्यूमेंट के आधार पर आपके सिविल स्कोर और फाइनेंशियल कंडीशन की जांच करने के बाद पर्सनल लोन के लिए बैंक आपसे संपर्क करता है। तो आइए आगे इस लोन से जुड़ी अन्य जानकारी जानतें हैं। 

नवी पर्सनल लोन के प्रकार 

नवी पर्सनल लोन के प्रकार 

नवी ऐप द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे पर्सनल लोन में कई प्रकार के पर्सनल लोन उपलब्ध है। जोकि आप की अलग-अलग जरूरतों को सुलझाने या पूरा करने के लिए बनाया गया है। बहुत सारे लोग बैंक में लोन लेते समय बहुत ज्यादा झंझट और प्रोसीजर फॉलो करने के चक्कर में लोन  लेने में ही हिचकने लगते हैं। ज्यादा लोग यही चाहते हैं कि उनको किसी भी प्रकार की झंझट और परेशानी का सामना ना करना पड़े और आसानी से लोन प्राप्त हो जाए। इसी समस्या को सुलझाने के लिए navi loan app घर बैठे ऑनलाइन पर्सनल लोन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। तो आइए जानते हैं कि किन-किन जरूरतों को पूरा करने के लिए कौन-कौन से पर्सनल लोन उपलब्ध है। 

  • पर्सनल लोन फॉर कार परचेज। 
  • पर्सनल लोन फॉर ट्रैवल। 
  • पर्सनल लोन फॉर बाइक परचेज। 
  • पर्सनल लोन फॉर मोबाइल परचेज। 
  • पर्सनल लोन फॉर मैरिज। 
  • पर्सनल लोन फॉर यूज्ड कार परचेज। 
  • पर्सनल लोन फॉर सेकंड हैंड बाइक परचेज। 
  • पर्सनल लोन फॉर लैपटॉप परचेज। 

पर्सनल लोन फॉर कार परचेज

आजकल लोगों के भाग दौड़ भरी जिंदगी में कार महत्त्वपूर्ण जरूरत के रूप में सामने आ रही है। जिसके माध्यम से आप की जिंदगी थोड़ी और तेज बन जाती है और आप कहीं भी बिना किसी दिक्कत और लेटलतीफी के पहुंच सकते हैं। लेकिन महंगाई के इस दौर में नई कार खरीदना ज्यादातर लोगों के लिए बहुत ही भारी-भरकम काम होता है। उन्हें कार की जरूरत तो होती है। लेकिन वह इसे खरीद नहीं पाते हैं। इसीलिए  नवी ऐप लोगों की कार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन फॉर कार परचेज लेकर आया है। जिसके माध्यम से आप अपनी कार को खरीदने के लिए हंड्रेड परसेंट फाइनेंस की सुविधा ले सकते हैं। इस लोन में बहुत सारे फायदे हैं,जोकि निम्नलिखित है। 

  • इस लोन में आपको अलग से किसी भी प्रकार का  कॉलेटरल नहीं रखना पड़ता है। क्योंकि इस लोन के द्वारा खरीदी जा रही कार ही कॉलेटरल का काम करती है। 
  • इस लोन में कार खरीदने के लिए हंड्रेड परसेंट फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। 
  • यह लोन को लेने के लिए पूरी तरह से पेपर लेस प्रक्रिया है। जिसको आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। 
  • इस लोन में आप 20 लाख तक लोन की राशि प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इस लोन में तत्काल अप्रूवल की भी सुविधा उपलब्ध है। 
  • इस लोन को आप 72 महीने में आसानी से चुका  सकते हैं। 

पर्सनल लोन फॉर ट्रैवल

आजकल बहुत सारे लोग नौकरी पैसे के चक्कर में एक क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते हैं। लेकिन जब उन्हें नौकरी पर कुछ दिन की छुट्टी मिलती है। तो वह एक क्वालिटी टाइम बिताने के लिए  वेकेशन पर जाना चाहते हैं। लेकिन महंगाई और उनके बजट ना बनने की वजह से अपने मन को दबा लेते हैं और घूमने के लिए आउटस्टेशन नहीं जा पाते हैं।  इसलिए नवी ऐप ट्रेवलिंग करने के लिए और वैकेशन इंजॉय करने के लिए भी पर्सनल लोन उपलब्ध कराता है। जिसका इस्तेमाल करके आप अपने वेकेशन इंजॉय करने और ट्रैवलिंग की हॉबी को पूरा कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन शांत रहता है और आपका परिवार भी खुश रहता है। इसलिए आपको अपनी ट्रैवलिंग की  जरूरत के लिए इस लोन का इस्तेमाल करना चाहिए। इस लोन के अन्य कुछ फायदे भी हैं जो कि निम्नलिखित है। 

  • इस लोन के माध्यम से आप अकेले,पार्टनर के साथ या फैमिली के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। 
  • आपके ट्रैवल एक्सपेंस पर जुड़े हुए सभी खर्च को  यह लोन कवर करता है। 
  • इस लोन को प्राप्त करने के लिए आपको बहुत ज्यादा डॉक्यूमेंटेशन करने की जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि यह लोन हंड्रेड परसेंट पेपरलेस है जोकि ऑनलाइन ऐप के माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है। 
  • इस लोन में आपको 72 महीने की अवधि लोन को चुकाने के लिए मिलती है। 
  • इस लोन में भी आपको 20 लाख तक की राशि प्राप्त हो सकती हैं। 

पर्सनल लोन फॉर बाइक परचेज

पर्सनल लोन फॉर बाइक परचेज

ऑफिस आने जाने वाले लोगों के लिए दो पहिया वाहन बहुत ही सुलभ और अच्छा साधन साबित हो सकता है। क्योंकि शहरों में बहुत ज्यादा ट्रैफिक और भीड़-भाड़ होने की वजह से ट्रांसपोर्ट और फोर व्हीलर वाहन की वजह से उनको बहुत ज्यादा लेट हो सकता है। इसलिए आप दो पहिया वाहन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि बाइक लेने की इच्छा तो रखते हैं। लेकिन जरूरी खर्चो और परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से बाइक नहीं ले पाते हैं और उनका सारा पैसा खर्च हो जाता है। ऐसे लोगों के लिए यह लोन बहुत ही कारगर साबित हो सकता है। इस लोन के माध्यम से वह बाइक परचेज कर सकते हैं। जिससे कि उनको ऑफिस के आने जाने में बहुत ही ज्यादा आसानी होगी और जल्दी पहुंच पाएंगे। आइए इस लोन में उपलब्ध अन्य फायदों के बारे में जानते हैं,जोकि निम्नलिखित हैं। 

  • इस लोन को आप ऑनलाइन  माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। 
  • इसमें बहुत ज्यादा ब्याज दर नहीं पड़ती है। 
  • यह पूरी तरह से पेपरलेस और ऑनलाइन पर्सनल लोन है। 
  • इस लोन में किसी भी प्रकार का कॉलेटरल नहीं देना पड़ता है। 
  • इस लोन को भरने के लिए आपको 3 से 72 महीने का समय मिलता है। 

यह भी जाने- Punjab National Bank Personal Loan Interest Rates

पर्सनल लोन फॉर मोबाइल परचेज

आजकल टेक्नोलॉजी की दुनिया में टेक्नोलॉजी के बहुत ज्यादा बढ़ जाने के कारण बहुत सारे ऐसे स्मार्टफोन आ गए हैं। जोकि आपके दैनिक जीवन में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं और इनके माध्यम से आपके ऑफिशियल वर्क भी हो जाते हैं। इसीलिए अगर आप भी अभी तक अपने पुराने फोन को ही इस्तेमाल कर रहे हैं। तो आपको भी अपने नए अपडेटेड टेक्नोलॉजी वाले फोन को लेना चाहिए। अपडेटेड फोन को तो बहुत सारे लोग लेना चाहते हैं। लेकिन उसमें सबसे बड़ा रोड़ा उनका जेब खर्च और  परिवार की जिम्मेदारी सामने आने लगती है। इसीलिए ऐसी समस्याओं से बचने के लिए आपको पर्सनल लोन फॉर मोबाइल परचेस का सहारा लेना चाहिए।  जिससे आप अभी टेक्नोलॉजी वाला फोन ले सकते हैं।  इस लोन को लेने में कुछ अतिरिक्त फायदे भी हैं। जोकि निम्नलिखित दर्शाए गए हैं। 

  • इस लोन में आपको मोबाइल लेने के लिए जितनी राशि की जरूरत होती है। पूरी राशि आपको प्राप्त होती है। 
  • इस लोन को लेने के लिए आपको किसी शाखा या बैंक जाने की जरूरत नहीं है। 
  • यह लोन पूरी तरीके से ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सकता है। 
  • इस लोन में फ्लैक्सिबल ईएमआई ऑप्शन मिलता है। 
  • इस लोन के पेपर लेस होने की वजह से आपको  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाने के लिए बार-बार बैंक का चक्कर नहीं काटना पड़ता है। 
  • इस लोन में आपको बहुत ही तुलनात्मक ब्याज दर मिलती है। जिससे आपकी लोन ईएमआई कम हो जाती है। 

पर्सनल लोन फॉर मैरिज

पर्सनल लोन फॉर मैरिज

आपको यह जानकारी नहीं होगी कि शादी करने के लिए जो भी खर्च आता है। उसके लिए भी आप पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसीलिए नवी लोन ऐप आपको शादी के खर्च के लिए भी पूरी तरह से लोन उपलब्ध करवाता है। जिससे आपको शादी करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। पहले बहुत सारे लोग बेटियों और बहनों की शादी करने में बहुत ज्यादा परेशान हो जाते थे। क्योंकि उनके पास इकट्ठा पूंजी ना होने की वजह से कर्जदार भी हो जाते थे।  इसीलिए नवी ऐप द्वारा इस लोन को स्टार्ट किया गया है।  इसके महत्वपूर्ण फायदों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। 

  • इस लोन में आपको शादी में होने वाले खर्च के लिए 20 लाख तक के लोन का प्रावधान है। 
  • शादी विवाह की व्यस्तता के कारण अगर आप बैंक नहीं जाना चाहते तो आपके इस  लोन को अप्लाई कर सकते हैं क्योंकि यह पूरी तरह से पेपरलेस और ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई होता है। 
  • इस लोन को भरने के लिए आपको ज्यादा समय मिल जाता है। जिससे आप शादी विवाह के व्यस्तता खत्म करने के बाद आराम से कई किश्तों में इस  लोन को भर सकते हैं। 

पर्सनल लोन फॉर यूज्ड कार परचेज

बहुत सारे लोग महंगी गाड़ी खरीदना नहीं पसंद करते हैं या फिर अपने खर्चों को देखते हुए सेकंड हैंड कार खरीदने का फैसला लेते हैं। हम आपको बताना चाहेंगे कि आपको  नवी लोन ऐप सेकंड हैंड कार खरीदने के लिए भी पर्सनल लोन की सुविधा उपलब्ध करवाता है। जिसके माध्यम से आप अपने मनपसंद की सेकंड हैंड कार खरीद सकते हैं। जब आप इस लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो लोन बहुत जल्दी अप्रूव हो जाता है और पेमेंट बहुत जल्दी डिस्बर्स हो जाती है। जिससे आपको बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। 

  • इस लोन में आपको किसी भी प्रकार की कोई चीज गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है। 
  • यह लोन अपने फास्ट पेमेंट डिस्बर्समेंट के कारण और भी ज्यादा बढ़िया हो जाता है। 
  • इसमें आपको बहुत ज्यादा पेपर लगाने की जरूरत नहीं होती है। 
  • इसमें बहुत ज्यादा आकर्षक ब्याज दर होने के कारण यह लोन और भी बढ़िया हो  जाता है। 
  • इसमें navi loan interest rate 9.9% प्रतिवर्ष की ब्याज दर रहती है। 

पर्सनल लोन फॉर सेकंड हैंड बाइक परचेज

क्या आपने कभी सुना था कि सेकंड हैंड बाइक लेने के लिए भी लोन मिलता है। अगर आपने पहले कभी ऐसा नहीं सुना है,तो हम आपको बताना चाहते हैं कि आज के समय में यह संभव है कि आप सेकंड हैंड बाइक लेने के लिए भी पर्सनल लोन ले सकते हैं। सेकंड हैंड बाइक लेने के लिए पर्सनल लोन की सुविधा नवी ऐप उपलब्ध करवाता है।  जिसका इस्तेमाल करके आप अपने सेकंड हैंड बाइक लेने की चाहत को पूरा कर सकते हैं। क्योंकि बहुत सारे लोग महंगी बाइक को नहीं खरीद पाते जिसके लिए वह उसी महंगी बाइक को सेकंड हैंड खरीदते हैं। लेकिन उनके लिए वह राशि भी बहुत ही ज्यादा होती है। इसीलिए  वह पर्सनल लोन फॉर सेकंड हैंड बाइक परचेज कर सकते हैं। 

  • इस लोन में आपको बेहतरीन एमआई ऑप्शन मिलता है। 
  • इसमें बहुत ही ज्यादा आकर्षक ब्याज दर होने की वजह से आपको लोन भरने में आसानी होती है। 
  • यह लोन बहुत ही आसानी से और जल्दी अप्रूव हो जाता है। 
  •  इस लोन को लेने के लिए आपको  किसी भी शाखा जाने की जरूरत नहीं है आप इस लोन को ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। 
  • इस  लोन में आपके सारे डॉक्यूमेंट ऑनलाइन ही वेरीफाई किए जाते हैं।  जो कि बहुत ही कम समय लेता है। 
  •  इस  लोन को लेने के लिए आपको बहुत ही ज्यादा डॉक्यूमेंट लगाने की जरूरत नहीं होती है आपके साधारण डॉक्यूमेंट के बेसिस पर भी आपको या लोन मिल जाता है। 

यह भी जाने- ICICI two wheeler loan interest rate

पर्सनल लोन फॉर लैपटॉप परचेज

पर्सनल लोन फॉर लैपटॉप परचेज

बहुत सारे ऑफिशियल लोगों को अपने ऑफिस के काम को निपटाने के लिए लैपटॉप की जरूरत होती है। जिसके लिए बहुत ही महंगे और अच्छे लैपटॉप की जरूरत होती है।जिससे उनके ऑफिस के किसी भी काम में व्यवधान उत्पन्न ना हो  लेकिन बहुत सारे लोग अपने व्यापार और बिजनेस के लिए भी महंगे लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादा पैसा ना होने की वजह से लोग महंगे लैपटॉप लेने से वंचित रह जाते हैं।  हम आपको बताना चाहते हैं कि  नवी लोन ऐप आपको लैपटॉप परचेज करने के लिए भी पर्सनल लोन की सुविधा उपलब्ध करवाता है। जिसका इस्तेमाल करते हुए आप पर्सनल लोन लेकर महंगे से महंगा लैपटॉप खरीद सकते हैं। 

  • इस लोन में आपके लैपटॉप के लिए जितने राशि की जरूरत होती है हंड्रेड परसेंट राशि मिल जाती है। 
  • इस लोन को लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई प्रॉपर्टी या डॉक्यूमेंट गिरवी नहीं रखना पड़ता है। 
  • इस  लोन को लेने के लिए आपका सिविल स्कोर अच्छा होना चाहिए। 
  • इस लोन में आपकी बैंकिंग ट्रांजैक्शन और फाइनेंसियल बैकग्राउंड भी अच्छा होना चाहिए। 
  • इस लोन में आवेदन करने के 1 से 2 दिन में ही आपको लोन की राशि मिल जाती है। 

Navi Personal Loan Interest Rate

नवी पर्सनल लोन लेने के लिए आपको नवी ऐप का सहारा लेना पड़ता है। जिसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से घर बैठे लोन को अप्लाई कर सकते हैं। यह लोन अपने आकर्षक ब्याज दर और रीपेमेंट की वजह से बहुत ज्यादा मशहूर और चर्चित है। ज्यादातर लोग यह चाहते हैं कि उनको लोन लेने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े  और आसानी से लोन उपलब्ध हो जाए। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए नवी लोन अपने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से पर्सनल लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई है। नवी पर्सनल लोन ऐप आपको कई प्रकार के पर्सनल खर्च के लिए पर्सनल लोन लोन की सुविधा उपलब्ध करवाता है। जिसमें विभिन्न विभिन्न प्रकार के  पर्सनल लोन उपलब्ध होते हैं। 

  • पर्सनल लोन फॉर कार परचेज 9.9% ब्याज दर प्रतिवर्ष पर उपलब्ध है। 
  • पर्सनल लोन फॉर ट्रैवल 9.9% ब्याज दर प्रतिवर्ष पर उपलब्ध है। 
  • पर्सनल लोन फॉर बाइक परचेज 9.9% ब्याज दर प्रतिवर्ष पर उपलब्ध है। 
  • पर्सनल लोन फॉर मोबाइल परचेज 9.9% ब्याज दर प्रतिवर्ष पर उपलब्ध है। 
  • पर्सनल लोन फॉर मैरिज 9.9% ब्याज दर प्रतिवर्ष पर उपलब्ध है। 
  • पर्सनल लोन फॉर यूज्ड कार परचेज 9.9% ब्याज दर प्रतिवर्ष पर उपलब्ध है। 
  • पर्सनल लोन फॉर सेकंड हैंड बाइक परचेज 9.9% ब्याज दर प्रतिवर्ष पर उपलब्ध है। 
  •  पर्सनल लोन फॉर लैपटॉप परचेज 9.9% ब्याज दर प्रतिवर्ष पर उपलब्ध है। 

navi app loan interest rate बहुत ही सस्ता रहता है। जिसकी वजह से आपकी लोन ईएमआई कम रहती है और आप बहुत ही आसानी से लोन की ईएमआई भर पाते हैं।  नवी लोन ऐप में उपलब्ध सभी प्रकार के लोन के लिए आपको 9.9% से 45% तक की ब्याज दर मिलती है। जोकि पर्सनल लोन की लिहाज से बहुत ही कम और सस्ती होती है।  ज्यादातर बैंकों में यह देखा गया है कि पर्सनल लोन के लिए बहुत ही ज्यादा ब्याज दर होती है। क्योंकि यह लोन पर्सनल  खर्च के लिए लिया जाता है। इसीलिए इस लोन में बैंक ग्राहक से मोटी ब्याज दर वसूलते हैं। लेकिन नवी लोन ऐप आपको इससे राहत दिलाते हुए सभी प्रकार के पर्सनल लोन के लिए फ्लैट 9.9% से 45% प्रतिवर्ष के हिसाब से ब्याज दर लगाती हैं। 

Navi Loan Eligibility

नवी लोन ऐप से लोन लेने के लिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस लोन ऐप पर पर्सनल लोन के बारे में पूरी जानकारी दी हुई है। लेकिन हम आपको इसकी एलिजिबिलिटी या पात्रता के बारे में बताने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। जिससे आप बहुत ही आसानी से यह समझ सकते हैं कि आप पर्सनल लोन लेने के लिए आप पात्र हैं या नहीं, पर्सनल लोन की पात्रता जानने के बाद ही आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। क्योंकि जब तक आप पर्सनल लोन के लिए पात्र नहीं होंगे तब तक आप इस ऐप पर लोन के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। अगर आप अप्लाई कर भी दिये। तो आपका आवेदन खारिज हो जाएगा। इसीलिए इससे बचने के लिए आपको इसकी पात्रता के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। इसकी  सभी पात्रता को नीचे विस्तार से बताया गया है। 

  • इस पर्सनल लोन को लेने के लिए आपका सिविल स्कोर (750 होना चाहिए)अच्छा होना चाहिए और आपका फाइनेंसियल बैकग्राउंड भी मजबूत होना चाहिए। 
  • इसे अप्लाई करने के लिए आप एंप्लॉयड  या सेल्फ एंप्लॉयड होने चाहिए। 
  • आपकी एक उचित आय होनी चाहिए जिससे कि आप लोन भर पाने में सक्षम हो । 
  • इस पर्सनल लोन को प्राप्त करने के लिए आपकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। 

नवी पर्सनल लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

आपको किसी भी लोन को अप्लाई करने से पहले आपको उसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए,नहीं तो आपको उसका खामियाजा बाद में भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि लोन में बहुत सारे ऐसे नियम और शर्तें होती हैं जोकि आपको बाद में दिक्कत में डाल सकती हैं। इसीलिए आपको इस लोन के बारे में लगने वाले सभी दस्तावेज और इस लोन में उपलब्ध सभी दस्तावेजों की नियम शर्तों को भी अच्छे से पढ़ना चाहिए। आपको लोन अप्लाई करने से पहले लोन में लगने वाले सभी दस्तावेजों के बारे में भी पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। इसीलिए हम आपको  पर्सनल लोन लेने के लिए सभी दस्तावेजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं,जोकि निम्नलिखित है। 

  • पहचान के प्रमाण के लिए आधार कार्ड। 
  • जन्मतिथि के प्रमाण के लिए पैन कार्ड। 
  • ऐप पर आपको अपनी सेल्फी अपलोड करनी पड़ेगी जो कि  आपके डॉक्यूमेंट से आपके फेस को मैच कराएगा कराएगा। 
  • सैलरीड पर्सन के लिए आखरी 3 महीने की सैलरी स्लिप। 
  • सेल्फ एंप्लॉयड पर्सन के लिए  आखिरी 3 महीने का आइटीआर पेपर। 
  • पैन कार्ड द्वारा केवाईसी वेरीफिकेशन करना। 
  • आपको अपने वर्तमान खाता की जानकारी देना या अपने खाता को लोन ऐप से लिंक करना। 

नवी इंस्टेंट पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए पूरी जानकारी

नवी इंस्टेंट पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए पूरी जानकारी

navi instant personal loan करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में नवी पर्सनल लोन ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। जिसके माध्यम से आप पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करके उसमें सभी दस्तावेजों को जमा करके आप  इंस्टेंट पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं।  लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि तत्काल पर्सनल लोन अप्लाई करने के लिए आपके सभी कागज एकदम सही और दुरुस्त होने चाहिए और आपके दस्तावेज नवी इंस्टेंट पर्सनल लोन क्राइटेरिया को जस्टिफाई करने चाहिए। तभी नवी ऐप आपको तत्काल पर्सनल लोन की सुविधा उपलब्ध कराता है।  तो आइए जानते हैं की इंस्टेंट लोन प्राप्त करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। 

  • सिविल स्कोर में सुधार करना चाहिए। 
  • नवी ऐप पर उपलब्ध ऑफर के बारे में जानना चाहिए। 
  • रीपेमेंट रेपुटेशन अच्छी रखनी चाहिए। 
  • लोन मैनेजर से  बातचीत करनी चाहिए। 

सिविल स्कोर में सुधार करना चाहिए

आपको अपने सिविल स्कोर को सुधारने के लिए अच्छे बैंकिंग ट्रांजैक्शन और बैंकिंग बैकग्राउंड रखना चाहिए।  जिसकी वजह से आपका सिविल स्कोर अच्छा रहता है और आपको लोन लेने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। इसीलिए अगर आप पहले से भी कोई लोन या बैंकिंग प्रोडक्ट परचेज किए हैं,तो उसको टाइम पर रिपेमेंट कर देना चाहिए। जिससे आपको अच्छा क्रेडिट स्कोर प्राप्त होता है। 

यह भी जाने- महिलाओं के लिए होम लोन की पूरी जानकारी

नवी ऐप पर उपलब्ध ऑफर के बारे में जानना चाहिए

नवी ऐप पर बराबर बहुत सारे ऐसे ऑफर चलते रहते हैं। जोकि आपको पर्सनल लोन या किसी अन्य लोन को लेने के लिए बहुत ही अच्छे साबित हो सकते हैं। इसीलिए आपको पर्सनल लोन या कोई अन्य लोन लेने से पहले इस ऐप पर उपलब्ध सभी ऑफर के बारे में चेक कराना चाहिए। जिससे आपको तत्काल लोन की सुविधा मिल सकती है। अगर आपको ऐप पर किसी भी प्रकार  के ऑफर नहीं मिल रहे हैं। तो आपको इस ऐप  पर उपलब्ध कस्टमर केयर रिप्रेजेंटेटिव से बात करनी चाहिए। 

रीपेमेंट रेपुटेशन अच्छी रखनी चाहिए

बैंकिंग सेक्टर में रीपेमेंट रेपुटेशन किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्व  रखता है। क्योंकि आजकल सारे बैंक ऑनलाइन हो गए हैं,इस वजह से अगर आप किसी भी बैंक से लोन लेते हैं,तो उसकी जानकारी सभी बैंकों को हो जाती है। इसीलिए अगर आप किसी भी बैंक से लोन ले रहे हैं या कोई बैंकिंग प्रोडक्ट परचेज कर रहे हैं। तो आपको उसके लिए दी गई समय अवधि के अंदर ही चुका देनी चाहिए।  जिससे आपका रीपेमेंट रिपुटेशन अच्छा रहता है। रीपेमेंट रिपुटेशन अच्छा रहने से आपको  त्काल लोन की सुविधा मिल सकती है। 

लोन मैनेजर से बातचीत करनी चाहिए

अगर ऊपर बताए गए सभी कारणों में से आपके पास पर्सनल लोन लेने के लिए कोई भी कारण मौजूद नहीं है और आपको तत्काल पर्सनल लोन चाहिए। तो आपको तुरंत इस ऐप पर उपलब्ध  लोन मैनेजर से तुरंत बात करनी चाहिए। उनको अपनी समस्या के बारे में बता नहीं चाहिए कि आपके सामने इमरजेंसी होने के कारण आपको पर्सनल लोन की सुविधा चाहिए,लेकिन आप एलिजिबल नहीं है। तो लोन मैनेजर आपको इसके बारे में कोई अन्य उपाय भी बता सकता है। जिसे आपको तत्काल लोन की सुविधा मिल सकती है। लोन मैनेजर से बात करने पर ज्यादातर उम्मीद रहती है कि आप को लोन मिल जाता है। 

नवी लोन लेने के लिए आपकी मिनिमम सैलरी कितनी होनी चाहिए ?

अगर कोई भी सैलरीड पर्सन नवी ऐप पर लोन लेने के लिए अप्लाई कर रहा है। तो उसको अपनी सैलरी की जानकारी और सैलरी स्लिप लगानी पड़ती है। क्योंकि पर्सनल लोन लेने के लिए बैंक सैलरी स्लिप और आपके नौकरी को आधार बनाता है। जिससे बैंक यह सुनिश्चित करता है, कि आप आसानी से पर्सनल लोन वापस भर सकते हैं। इसीलिए बैंक ज्यादातर सैलरीड पर्सन को बहुत ही आसानी से पर्सनल लोन उपलब्ध करा देते हैं। आपको लोन लेने के लिए navi loan minimum salary 15000 प्रति महीने की होनी चाहिए।  जिससे कि आप लोन लेने के लिए एलिजिबल रहते हैं और  आपकी सैलरी स्लिप मान्य होती है। पर्सनल लोन लेने के लिए  आपकी सैलरी और नौकरी  की भी बहुत बड़ी भूमिका होती है। 

नवी एप से लोन कैसे ले? 

navi loan app पर पर्सनल लोन आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही आसान और सरल है। जिसके माध्यम से आप इस ऐप पर आप बहुत ही आसानी से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारियों को भर के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि इस ऐप पर लोन लेने के लिए प्रक्रिया को बहुत ही आसान कर दिया गया। जिससे कोई भी व्यक्ति बहुत ही आसानी से आवेदन कर सकता है। लेकिन बहुत सारे लोगों को इसकी पूरी प्रक्रिया पता ना होने से आवेदन करने में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको निम्नलिखित कुछ महत्वपूर्ण चरण के बारे में बता रहे हैं। जिनके माध्यम से आप नवी ऐप पर आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल में नवी लोन ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। 
  • जिसके पश्चात ऐप पर अपना मोबाइल नंबर डालकर प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। 
  • प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद आपकी लॉगइन आईडी दर्ज करेंगे डैश बोर्ड खुल जाएगा जिसमें अप्लाई पर्सनल लोन का ऑप्शन दिया होता है। उस पर आपको क्लिक करना चाहिए। 
  • पर्सनल लोन ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फोन खुल जाएगा जिसमें आपको अपने नाम, उम्र, वैवाहिक स्थिति, पिन कोड,  सैलरी और लोन राशि के बारे में जानकारी भरनी पड़ेगी। 
  • लास्ट में आपको पैन नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • सबमिट बटन क्लिक करने के बाद 1 से 2 दिन में आपको आपके तरफ से कॉल आएगा और आप से कंफर्म किया जाएगा कि आपने लोन के लिए अप्लाई किया है या नहीं, आपके कंफर्मेशन के बाद 1 से 2 दिन में आपको लोन की पहली किस्त आ जाएगी। 

Navi Personal Loan EMI Calculator

navi personal loan emi calculator

नवी लोन ऐप पर लोन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बढ़िया फीचर मिलता है। जिसके माध्यम से आप लोन के राशि,ब्याज दर, ईएमआई और लोन अवधि के बारे में आपको  सटीक जानकारी मिल सकती है। पर्सनल लोन कैलकुलेटर के माध्यम से आपको कुछ जानकारियों को भरना होता है। जिस पर आपको लोन के लिए सटीक जानकारी मिल जाती है।  इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण चरणों को पूरा करना पड़ता है और जानकारियां भरनी पड़ती है। सभी चरणों के बारे में निम्नलिखित बताया गया है। 

  • आपको लोन अमाउंट की जानकारी भरनी पड़ेगी। 
  • आपको कितनी ब्याज दर पर लोन चाहिए उसकी जानकारी  भरनी पड़ेगी। 
  • आपको कितने महीने के लिए लोन चाहिए उसकी जानकारी भरनी पड़ेगी। 

जब आप सभी जानकारी को सही तरीके से भर देंगे और  चेक बटन पर क्लिक करेंगे। तो आपके सामने मासिक ईएमआई, कुल ब्याज दर की राशि, ब्याज दर जुड़ने के बाद लोन की कुल राशि की जानकारी आपके सामने उपलब्ध हो जाएगी। जिससे आप लोन लेने के बारे में और भी आश्वस्त हो सकते हैं। 

निष्कर्ष 

इस पूरे लेख में आज हम आपको navi loan को लेने के बारे में आपको हम सारी महत्वपूर्ण जानकारियों और ब्याज दर के बारे में बता रहे हैं। जिसमें अब लोन लेने के लिए कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज और कितने प्रकार के लोग होते हैं उसके बारे में भी जान सकते हैं। क्योंकि लोन लेने से पहले आपको लोन के सभी प्रकार के बारे में मालूम  होना चाहिए और आपको उसके  ब्याज दर के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस लेख के माध्यम से आप पर्सनल लोन कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके आप लोन की ईएमआई, समय अवधि, और ब्याज दर जुड़ने के बाद लोन की पूरी राशि के बारे में सटीक जानकारी पा सकते हैं। इसलिए आपको उपलब्ध कराई गई सभी जानकारियों को लोन लेने से पहले सही से पढ़ लेना चाहिए। 

FAQ

Navi App पर कितना होम लोन मिल सकता है?

नवी ऐप्प पर आपको 20 लाख तक की राशि का लोन मिल सकता है। जिसको आप ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर के और सभी जानकारियों को उपलब्ध कराकर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

नवी लोन क्या है?

नवी लोन ऐप एक प्रकार का ऑनलाइन ऐप है। जिसके माध्यम से आप लोन ले सकते हैं। इस लोन में आपको  बहुत ही कम ब्याज दर और पेपरलेस डॉक्यूमेंटेशन की सुविधा प्राप्त होती है। 

Leave a Comment