किसान सुविधा पोर्टल (Kisan Suvidha) जो दे किसानों को पूरी खेती की जानकारी

आधुनिक समय में किसानों की हालत बिगड़ती जा रही है, क्योंकि मौसम के प्रकोप से प्रत्येक साल हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है, जिसका मुख्य कारण मौसम का प्रकोप तथा विभिन्न प्रकार के कीट तथा बीमारियां होती हैं। जिसके कारण किसान को अपने खेत में खेती करने तथा लागत लगाने पर खेती में लगाई गई रकम की लागत भी नहीं निकल रही है, जिसके कारण प्रत्येक साल सैकड़ों किसान कर्ज के दलदल में फंसते जा रहे हैं, और इसके कारण उनकी मानसिक स्थिति खराब होती जा रही है, और ऐसी स्थिति में बहुत सारे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जिसके कारण हमारे देश की कृषि व्यवस्था बिगड़ती जा रही है, इन सभी समस्याओं को देखते हुए सरकार द्वारा किसान सुविधा पोर्टल (Kisan Suvidha) को जारी किया गया है, जो किसानों से संबंधित समस्याओं का निपटारा करता है।

जिसमें किसान से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं के बारे में तथा किसानों को होने वाली फसलों में समस्या का समाधान बताया गया है, जिससे आधुनिक समय में किसान बड़ी आसानी से कृषि करने में सक्षम है। किसान सुविधा पोर्टल एक पोर्टल तथा मोबाइल pm kisan suvidha app है, जिसको चलाने के लिए इंटरनेट से कनेक्टेड मोबाइल तथा लैपटॉप की आवश्यकता होती है। 

Table of Contents

किसान सुविधा पोर्टल (Kisan Suvidha)

किसान सुविधा पोर्टल

किसान सुविधा पोर्टल या किसान सुविधा है, एक ऐसा kisan suvidha app है जिसके माध्यम से किसानों को फसलों तथा उन में लगने वाले रोग, कीटनाशक दवाइयों, बाजार भाव, तथा क्षेत्रीय डीलर के बारे में जानकारी दी जाती है। जिससे किसानों को खेती करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है, और फसलों के बारे में जानकारी देकर के उनकी फसलों को सुरक्षित किया जाता है। जिससे खेती करने के दौरान फसल में अच्छी पैदावार होती है। किसान सुविधा पोर्टल द्वारा आधुनिक समय में किसान टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए, आधुनिक कृषि यंत्रों द्वारा तथा आधुनिक एग्रीकल्चर विधियों का सहारा लेते हुए खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी फसल सुरक्षित रहती है, और पैदावार भी बढ़ी हुई है। जिससे किसानों को खेती करने का आत्म बल मिला है, और सभी किसान खुशी पूर्वक खेती करने में अपना इंटरेस्ट दिखा रहे हैं।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत प्राचीन काल से एक कृषि प्रधान देश रहा है, किंतु कुछ समय पहले तक भारतीय किसानों के पास आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण किसान अपनी फसलों को कीटनाशकों तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियों से नहीं बचा पा रहे थे। प्रत्येक क्षेत्र में पर्याप्त कृषि विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं थे जिसके कारण किसानों को फसलों में लगने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं थी, जिससे हमारे देश की कृषि व्यवस्था बिगड़ती जा रही थी और किसानों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही थी। जिससे किसान कर्ज में डूबते जा रहे थे, और इसी कारण बहुत सारे किसानों ने आत्महत्या भी की है। किंतु आधुनिक समय में इन सभी समस्याओं को निपटाने के लिए किसान सुविधा पोर्टल मोबाइल ऐप प्रारंभ किया गया है, जो किसानों को उनकी फसलों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराता है।

किसान सुविधा पोर्टल (Kisan Suvidha) का उद्देश्य

किसान सुविधा पोर्टल का उद्देश्य

pm kisan suvidha पोर्टल का उद्देश्य किसानों को सही समय पर उनकी फसलों से संबंधित रोगों तथा उनकी दवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है, जिससे किसान सही समय पर अपनी फसलों में सही कीटनाशक तथा उर्वरक का प्रयोग कर सकें। जिससे उनकी फसलों में किसी प्रकार की बीमारी ना लगे, और उनकी फसल बर्बाद होने से बच जाए, जिससे किसानों की फसल में किसी प्रकार की बीमारी नहीं लगती है, तो किसान के खेत में अच्छी पैदावार होती है, जिससे किसान को उसकी मेहनत का मुआवजा मिल जाता है, साथ ही साथ देश में पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध होते हैं।

किसान सुविधा पोर्टल के माध्यम से आधुनिक समय में किसानों को समय पर कृषि विशेषज्ञों द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे देश में खाद्यान्न की समस्या ना उत्पन्न होने पाए, और जो किसान कर्ज में डूबते जा रहे हैं उनको बचाया जा सके, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि किसान हमारा अन्नदाता होता है। यदि वह सुरक्षित रहता है, तो हम सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि यदि हमारे पास खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में नहीं रहेंगे तो, आने वाले समय में हम भूखे मर जाएंगे। इसलिए देश में पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध कराना, तथा किसानों को खेती करने के सही निर्देश देना किसान सुविधा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है।

किसान सुविधा पोर्टल की विशेषताएं

किसान सुविधा पोर्टल की विशेषताएं

प्रधानमंत्री किसान सुविधा पोर्टल किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया है, जो किसानों को 1 सेकेंड के अंदर उनके मोबाइल में पूरी जानकारी उपलब्ध कराता है, जिससे किसानों को अपनी फसल की देखरेख तथा सुरक्षा करने में सहयोग प्राप्त होता है, जो कार्य पहले किसानों को कृषि विशेषज्ञ बताते थे, जिसकी वह लंबी फीस लेते थे। वही कार्य तथा वही सहयोग किसान सुविधा पोर्टल द्वारा किसानों को दिया जा रहा है, साथ ही साथ किसान पोर्टल द्वारा सुविधा देने के लिए किसानों से किसी प्रकार की कोई भी फीस नहीं ली जाती है, तथा इसे लोकल क्षेत्र से संचालित किया जाता है। किसान सुविधा पोर्टल में निम्नलिखित विशेषताएं हैं

  • किसान सुविधा पोर्टल को हिंदी अंग्रेजी के साथ विभिन्न प्रकार की लोकल भाषा में संचालित किया जा सकता है।
  • किसानों को जानकारी के अभाव में उनकी फसलों में विभिन्न रोग लग जाते हैं उनसे बचाव में लेगा।
  • किसान सुविधा पोर्टल द्वारा किसान को समय-समय पर फसलों में लगने वाली बीमारी तथा उससे बचाव के जानकारी होती रहेगी।
  • किसान सुविधा ऐप द्वारा किसानों को मौसम, फसलों के बारे में सुरक्षा से संबंधित, बाजार भाव, कृषि बाजार आदि की जानकारी हो जाती है।
  • किसान को उसकी फसल में रखने वाली सावधानी के बारे में बताया जाता है जो फसलों को सुरक्षित रखती है तथा फसलों की उपज में वृद्धि करता है। 
  • किसान सुविधा पोर्टल किसानों के लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है इसकी कोई फीस नहीं ली जाती है। 
  • इस पोर्टल को कृषि सहकारिता व किसान कल्याण विभाग द्वारा NIC व सेवादल सीडैक के सहयोग से बनवाया गया है।
  • पोर्टल को जिला / ब्लॉक या किसी नजदीकी स्थानीय स्तर पर नियंत्रित किया जाता है।

 Kisan Suvidha App या किसान सुविधा पोर्टल द्वारा किसानों के लिए सुविधाएं

किसान सुविधा पोर्टल ऐप द्वारा किसानों के लिए सुविधाएं

किसानों की जरूरतों को देखते हुए किसान सुविधा पोर्टल kisan suvidha app का निर्माण किया गया है, जो किसानों को खेती-बाड़ी से संबंधित प्रत्येक क्षेत्र में मदद करता है। pm kisan suvidha पोर्टल फसलों की सुरक्षा से लेकर फसलों के तैयार होने के पश्चात उनकी बिक्री तक तथा मिलने वाले उचित रेट को भी नियंत्रित करता है। किसान सुविधा पोर्टल में मंडी भाव की जानकारी तथा क्षेत्रीय नजदीकी मंडी की लोकेशन आदि के बारे में बड़ी आसानी से जाना जा सकता है। किसान सुविधा पोर्टल किसानों को उनकी फसल सुरक्षा तथा फसलों में लगने वाले रोगों के उपचार के बारे में भी जानकारी देता है, जिससे किसान समय से अपने फसलों को सुरक्षित करते हैं, तथा उनकी पैदावार बढ़ाते हैं, जिससे फसलों की पैदावार में वृद्धि होती है, और किसान को अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होता है।

इसलिए किसान सुविधा पोर्टल किसानों को बहुत अधिक लाभ पहुंचाता है। किसान सुविधा पोर्टल में मिलने वाली सुविधाएं निम्नलिखित हैं

  • मौसम
  • डीलर्स
  • मार्केट प्राइस
  • प्लांट प्रोटक्शन
  • फोटो अपलोड
  • एग्रो एडवाइजरीज
  • किसान कॉल सेंटर
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड
  • कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन

मौसम

किसान सुविधा पोर्टल में मौसम

किसान सुविधा पोर्टल में उपलब्ध मौसम के ऑप्शन से किसान आगे आने वाले दिनों के मौसम के बारे में जानकारी रख सकते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है, कि हमारे किसानों की फसलें तैयार रहती हैं, और ऐसे समय में मौसम परिवर्तन के कारण फसलें खराब हो जाती हैं। यदि सही समय पर किसानों को मौसम की जानकारी मिल जाती है, तो किसान अपने फसलो को मौसम के अनुकूल सुरक्षित बना लेते हैं।

इसलिए किसान सुविधा पोर्टल में मौसम की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे किसान पहले से ही सतर्क रहते हैं, और अपनी फसलों को मौसम के नुकसान से होने वाली समस्याओं से सुरक्षित रखते हैं। जब फसलें मौसम से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रहती हैं, तो उनकी पैदावार बढ़ जाती है। फसलों की पैदावार बढ़ने से उसका प्रभाव हमारे देश के किसान तथा हमारे देश की आर्थिक व्यवस्था पर पड़ता है। किसान सुविधा पोर्टल में उपलब्ध मौसम की जानकारी की सुविधा के कारण किसान आने वाले मौसम के बारे में अनुमान लगा सकते हैं।

डीलर्स

भारत में किसानों की हालत खराब होने का मुख्य कारण सहित समय पर उनकी फसल का उचित रेट तथा उचित व्यापारी ना प्राप्त होना है। किसान सरकार की मंडी समितियों के भरोसे बैठे रहते हैं, जिनके कारण उनकी फसलें बर्बाद हो जाती हैं। इस परिस्थिति से बचने के लिए pm kisan suvidha पोर्टल में डीलर के बारे में जानकारी दी गई है, यह डीलर प्राइवेट होते हैं, जो उस क्षेत्र में किसानों द्वारा उगाये गए अनाज को बाजार भाव में किसान के खेतों से खरीदते हैं, जिससे किसान को अपनी फसल को बेचने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता है, तथा सही समय पर किसान की फसल की बिक्री हो जाती है, और उसे उचित रेट प्राप्त हो जाता है।

किसान सुविधा पोर्टल द्वारा डीलर के मोबाइल नंबर तथा उन से कोंटेक्ट करने के अन्य तरीके नाम आदि पूरी जानकारी उपलब्ध होती है। जिससे किसान जरूरत पड़ने पर डीलर को कॉल करके सीधे खेत में बुलाते हैं, और वहीं से उनकी फसल की बिक्री हो जाती है, जिससे किसान को उसकी फसल का उचित रेट मिल जाता है, तथा डीलर्स को पर्याप्त तथा शुद्ध अनाज मिलता है।

मार्केट प्राइस

मार्केट प्राइस

प्रत्येक वस्तु का रेट व मूल्य रुपए के उतार-चढ़ाव पर निर्भर होती है, तथा भारतीय रुपए का रेट प्रत्येक समय बदलता रहता है। इसलिए दैनिक रूप से फसलों तथा अन्य वस्तुओं के मूल्य का निर्धारण किया जाता है, जिसका परिवर्तन दैनिक रूप से होता रहता है। किंतु किसानों को बाजार मूल्य की जानकारी ना होने के कारण किसान अपने अनाज को पुराने मूल्यों पर बेच देते हैं, या फिर किसान कभी-कभी बाजार भाव की जानकारी ना होने के कारण जिस समय बाजार भाव सबसे कम होता है, उस समय अपनी फसल को बेचते हैं, जिससे उनको अपनी फसल का कम रेट प्राप्त होता है, और उन्हें नुकसान हो जाता है।

इसलिए किसान सुविधा पोर्टल में किसानों को वर्तमान बाजार भाव की जानकारी दी जाती है, जिससे यदि किसान अपनी फसल बेचना चाहता है, तो उसे वर्तमान बाजार हो का मूल्य पता होता है, और जिस समय बाजार भाव अधिक होता है, किसान उसी समय अपनी फसल में तैयार अनाज को बेचता है। इस प्रकार किसान किसान सुविधा पोर्टल की मदद से अपनी फसल को उचित रेट में बेचता है, और घाटे के सौदे से बच जाता है, जिससे उसे अच्छी रकम प्राप्त होती है, और उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।

प्लांट प्रोटक्शन

प्लांट प्रोटक्शन

प्लांट प्रोडक्शन सुविधा द्वारा किसान अपने खेतों में होने वाले विभिन्न प्रकार की बीमारियों तथा अन्य नुकसान से बच जाता है, क्योंकि किसान सुविधा पोर्टल में प्लांट प्रोटक्शन के ऑप्शन द्वारा किसान अपने खेतों में होने वाले प्रत्येक समस्या को हल कर सकता है। यदि खेतों में किसी प्रकार की बीमारी हो रही है, तो उसके बारे में किसान जानकारी लेकर के उपयुक्त उर्वरक तथा कीटनाशक का प्रयोग कर सकता है, जिससे किसान की फसल मैं किसी प्रकार की बीमारी लगने के पहले ही वह अपनी फसलों को बीमारी से सुरक्षित कर सकता है।

प्रोटक्शन की  सुविधा से किसान उपयुक्त मिट्टी तथा उर्वरक की जानकारी भी ले सकता है, तथा अपनी फसल को विभिन्न प्रकार की बीमारियों तथा कीटों से बचा सकता है, जिससे अच्छी पैदावार होती है, और किसान को उसकी लागत के अनुसार अच्छा फायदा होता है। प्लांट प्रोडक्शन ऑप्शन द्वारा किसान अपनी फसलों तथा अपने पूरे खेतों में होने वाले फसलों का इंश्योरेंस भी ले सकते हैं, जो उनको फसल सुरक्षा में सहयोग करता है, तथा फसलों के नुकसान होने में भरपाई करता है।

फोटो अपलोड

फोटो अपलोड

ग्रामीण स्तर पर ज्यादातर किसान पढ़े-लिखे नहीं होते हैं, जिसके कारण उनको फसलों में लगने वाले बीमारियों तथा कीटों के बारे में जानकारी नहीं होती है। फसलों की बीमारियों के बारे में जानकारी ना होने के कारण बीमारियों से बचने के लिए उपयुक्त उर्वरक का प्रयोग न करने से फसल बर्बाद हो जाती है, या फिर  फसल में लगे कीट के बारे में जानकारी ना होने के कारण सही कीटनाशक का प्रयोग किसान नहीं कर पाता है। कभी-कभी व गलत कीटनाशक का प्रयोग कर देता है, जिससे फसलें बर्बाद हो जाती हैं। इसलिए किसान सुविधा पोर्टल में फोटो अपलोड का सिस्टम बनाया गया है।

इस ऑप्शन द्वारा किसान पौधे में लगे रोग की फोटो खींचकर अपलोड करता है, जिससे फोटो को देखकर विशेषज्ञ उस रोग तथा उससे बचने के उपाय के बारे में किसान को जानकारी देते हैं। यह सुविधा किसानों को जानकारी प्राप्त करने तथा जानकारी से फसलों को बचाने का बहुत आसान उपाय है, जो किसानों को फसलों के नुकसान से बचाती है, तथा उन्हें अच्छी पैदावार करने का अवसर प्रदान करती है। 

एग्रो एडवाइजरीज

एग्रो एडवाइजरी किसानों को उनकी फसलों से संबंधित जानकारी तथा सलाह प्रदान करता है, यह ऑप्शन किसान सुविधा पोर्टल का सबसे अच्छा ऑप्शन तथा सुविधा मानी जाती है, क्योंकि इस ऑप्शन द्वारा किसान डायरेक्ट कृषि विशेषज्ञों  के संपर्क में आ सकता है, तथा कृषि विशेषज्ञों से अपने फसल के बारे में पूरी जानकारी ले सकता है। एग्रो एडवाइजरी द्वारा किसान फसल विशेषज्ञ से संपर्क करते हैं, तथा अपने फसल के समस्या व बीमारी के बारे में बताते हैं, तो कृषि विशेषज्ञ उनको फसलों से संबंधित समस्या के बारे में पूरी डिटेल से जानकारी प्रदान करते हैं।

यह जानकारी कृषि विशेषज्ञ द्वारा किसानों स्थानीय भाषा में बोलकर उपलब्ध कराई जाती है, जो किसानों को बड़ी आसानी से समझ में आ जाती है, तथा किसान विशेषज्ञों द्वारा बताई गई विधियों से फसल की सुरक्षा करते हैं, जिससे उनकी फसल की पैदावार बढ़ जाती है, और किसान को होने वाले नुकसान से बचा लेती है।

किसान कॉल सेंटर

किसान कॉल सेंटर

किसान कॉल सेंटर ऑप्शन द्वारा किसानों को कॉल सेंटर में मुक्त कॉल करने का ऑप्शन प्रदान करता है, जिससे किसान किसी भी समय किसान कॉल सेंटर में कॉल करके, कृषि से जुड़े किसी भी नियम तथा किसी भी प्रकार की सहायता की जानकारी ले सकते हैं। किसान कॉल सेंटर में संपर्क करने के लिए किसान सुविधा पोर्टल पर किसान कॉल सेंटर  के नंबर दिए होते हैं, जिनके द्वारा किसान उन नंबरों को मिलाकर डायरेक्ट किसान कॉल सेंटर में उपस्थित कृषि विशेषज्ञ से भी बात कर सकता है। किसान कॉल सेंटर में उपस्थित कृषि विशेषज्ञ किसान की स्थानीय भाषा में किसान को पूरी जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

यह एग्रो एडवाइजरी की तरह ही कार्य करता है, लेकिन एग्रो एडवाइजरी में जानकारी लेने के लिए आपको किसान सुविधा पोर्टल का ही प्रयोग करना होता है, किन्तु किसान कॉल सेंटर में फोन करने के लिए नंबर प्राप्त करके किसी भी सामान्य फोन से किसान कॉल सेंटर में फोन कर सकते हैं।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Kisan अपने खेत में किस प्रकार की मिट्टी है तथा किसी फसल को किस प्रकार की मिट्टी की आवश्यकता होती है, इसकी जानकारी मृदा स्वास्थ्य कार्ड के ऑप्शन द्वारा ले सकता है मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसान सुविधा पोर्टल का एक ऐसा ऑप्शन है, जो किसानों को उनके खेत की मिट्टी से संबंधित जानकारी प्रदान करता है, तथा दी गई जानकारी को सुरक्षित रखता है, जिससे भविष्य में किसान और जानकारी का वर्णन करके उपयुक्त फसल लगाकर या फिर फसल के अनुसार मिट्टी में किस प्रकार के उर्वरक की आवश्यकता है, इसकी जानकारी ले सकता है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड के ऑप्शन से किसान अपने खेत की मिट्टी की जांच करा सकता है, जिससे उसको अपने खेत की मिट्टी के बारे में पूरी जानकारी रहती है, जिससे फसल को लगाते समय किसान मिट्टी में जरूरी पोषक तत्वों को पूरा करने के लिए उपयुक्त उर्वरक का प्रयोग करता है, और फसल की पैदावार को बढ़ाता है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड में मिट्टी में हुए परिवर्तन का रिकॉर्ड भी रहता है, जिससे किसान मृदा परिवर्तन के हिसाब से विशेषज्ञों से सलाह ले सकता है, और फसलों में मिट्टी के कारण होने वाले विभिन्न समस्याओं से बच सकता है। 

कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन

प्रत्येक किसान को अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन की आवश्यकता होती है, जिससे किसान लंबे समय तक अपनी फसल को सुरक्षित रख सकते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि किसान द्वारा तैयार की गई फसल को तुरंत नहीं बेचा जा सकता है, क्योंकि सीजन आउट होने के कारण फसल का सही दाम नहीं मिलता है, तथा किसान को नुकसान होता है।

इसलिए किसान अपने फसलो को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज व गोडाउन का सहारा लेते हैं। जिससे उनकी फसलें लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं, और जिस समय मंडी भाव अच्छा रहता है, किसान उस समय अपनी फसलों को अच्छी कीमतों पर बेचते हैं। किसान सुविधा पोर्टल द्वारा किसान को नजदीकी कोल्ड स्टोरेज व गोडाउन की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, जहां पर उसकी फसलों को रखने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होता है, जिससे किसान उस स्टोरेज या गोडाउन में जाकर अपनी फसल को सुरक्षित रखते हैं। 

प्रधानमंत्री किसान सुविधा पोर्टल या PM Kisan Suvidha App को डाउनलोड कैसे करें

किसान सुविधा पोर्टल या ऐप को डाउनलोड कैसे करें

किसान सुविधा पोर्टल दो तरीके से कार्य करता है, किसान सुविधा पोर्टल ऑफिशियल वेबसाइट तथा मोबाइल kisan suvidha app Fके रूप में कार्य करता है। यदि आप मोबाइल में किसान सुविधा पोर्टल को अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में ओपन करना चाहते हैं, तो आप किसान सुविधा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://kisansuvidha.gov.in/ का सहारा ले सकते हैं किंतु यदि आप किसान सुविधा पोर्टल को अपने मोबाइल पर चलाना चाहते हैं, तो आप गूगल प्ले स्टोर से किसान सुविधा पोर्टल kisan suvidha app को भी डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

किसान सुविधा पोर्टल एप बहुत ही सुविधाजनक तरीके से मोबाइल में प्रयोग किया जा सकता है, तथा इसे उपयोग करना बेहद आसान है यह हिंदी अंग्रेजी तथा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है

किसान सुविधा पोर्टल एप को मोबाइल में suvidha app download करने के लिए प्ले स्टोर में जाने के पश्चात सर्च बार में किसान सुविधा पोर्टल लिखते हैं तो किसान सुविधा पोर्टल का ऑप्शन तथा मोबाइल kisan suvidha app दिखाई देता है, वहां पर इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करके उसे मोबाइल में इंस्टॉल कर लेते हैं, तथा इंस्टॉल होने के पश्चात ओपन पर क्लिक करके लॉगइन करना होता है, उसके पश्चात बड़ी आसानी से इसका उपयोग किया जा सकता है

PM Kisan Suvidha पोर्टल में लॉगिन कैसे करें

जैसा कि उपरोक्त बताया गया है कि आप किसान सुविधा पोर्टल को ऑफिसियल वेबसाइट या kisan suvidha app के सहायता से चला सकते हैं, जो आपको फसलों से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराता है। किसान सुविधा पोर्टल लैपटॉप तथा मोबाइल दोनों में ही चलाना बड़ा आसान है, किसान सुविधा पोर्टल को लॉग इन करने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जा सकते

  • गूगल में https://kisansuvidha.gov.in/ की सहायता से लॉगिन करके
  • किसान सुविधा पोर्टल मोबाइल ऐप डाउनलोड करके

गूगल में https://kisansuvidha.gov.in/ की सहायता से लॉगिन करके

किसान सुविधा पोर्टल में लॉगिन कैसे करें

लैपटॉप का था मोबाइल में गूगल सर्च इंजन का प्रयोग करते हुए किसान सुविधा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट  का सहारा लेते हुए, किसान सुविधा पोर्टल में लॉगिन किया जा सकता है। किसान सुविधा पोर्टल मैं ऑफिसियल वेबसाइट द्वारा लॉगइन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप अपनाया जा सकते हैं

  • गूगल सर्च इंजन में pm kisan suvidha पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://kisansuvidha.gov.in  को टाइप करते हैं
  • ऑफिशियल वेबसाइट को टाइप करने के पश्चात हमें किसान सुविधा पोर्टल का ऑफिशियल पेज दिखाई देता है
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देता है
  • रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो एक फार्म खुल कर आता है
  • इस फॉर्म में सभी जानकारियों को सही सही बातें हैं तथा सबमिट करते हैं
  • जैसे ही आप सबमिट करते हैं तो हम में भरे गए नंबर पर एक ओटीपी आता है
  • ओटीपी को दिए गए स्थान पर दर्ज करते हैं तथा वेरीफाई पर क्लिक करते हैं
  • जैसे ही आपका वेरीफिकेशन पूरा होता है आप सफलतापूर्वक रजिस्टर्ड हो चुके होते हैं
  • इसके पश्चात आपके सामने किसान सुविधा पोर्टल की सभी जानकारियां दिखाई देती हैं

यह भी जानें – गूगल से अपना नाम कैसे पूछे?

किसान सुविधा पोर्टल मोबाइल ऐप डाउनलोड करके

आधुनिक समय में एंड्रॉयड मोबाइल की सुविधा प्रत्येक व्यक्ति के पास उपलब्ध होती है, इसलिए किसान सुविधा पोर्टल को मोबाइल एक के रूप में भी बनाया गया है। यदि आपने उपरोक्त बताए गए विधि सहित प्ले स्टोर द्वारा suvidha app download कर लिया है, तो आपको उसमें लॉगिन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप अपनाने होंगे

  • जैसे ही आप किसान सुविधा पोर्टल एप खोलेंगे तो आपको होमपेज दिखाई देगा।
  • होम पेज पर लॉगइन रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं।
  • रजिस्टर्ड क्या हुआ संसद की करने के पश्चात आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आता है।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, तथा अन्य जानकारियों को भरते हैं।
  • सभी जानकारियों को भरने के पश्चात नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं।
  • फॉर्म सबमिट होने के पश्चात आपके मोबाइल में एक ओटीपी आता है।
  • मोबाइल में प्राप्त ओटीपी द्वारा अकाउंट को वेरीफाई करते हैं।
  • अकाउंट वेरीफाई होने के पश्चात आप किसान सुविधा पोर्टल लोगिन कर लेते हैं।
  • सफलतापूर्वक लॉगिन करने के पश्चात आपके सामने किसान सुविधा पोर्टल की पूरी जानकारी उपलब्ध होती है।

निष्कर्ष

किसानों को उनकी फसल सुरक्षा तथा फसलों की देखरेख के लिए सही जानकारी ना प्राप्त होने के कारण प्रत्येक साल किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती है, जिसके कारण भारतीय किसानों को प्रत्येक साल बहुत सारे नुकसान उठाने पड़ रहे हैं। किसानों को कुछ नुकसान फसलों में रोगों तथा कीटों के कारण होते हैं, तथा कुछ फसलें मौसम के प्रकोप से बर्बाद हो जाती हैं। इसलिए भारतीय किसान की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, किसानों के इन सभी समस्याओं के बारे में सोचते हुए किसान सुविधा पोर्टल का निर्माण किया गया, जिसमें उपरोक्त सभी समस्याओं का निदान उपलब्ध कराया गया, जिससे किसानों को प्रत्येक साल होने वाले फसलों के नुकसान से राहत मिली है।

किसान सुविधा पोर्टल (Kisan Suvidha) में उपरोक्त सभी समस्याओं की जानकारी उपलब्ध है, जिससे किसान समय से पहले फसलों की सुरक्षा करते हैं, जिससे उन को होने वाले नुकसान नहीं होते हैं, तथा प्रत्येक साल होने वाले फसलों की बर्बादी से बच जाते हैं, और अच्छी पैदावार होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

किसान सुविधा पोर्टल के बारे में लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्न

किसानों को क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं?

Kisan को सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं समय समय पर उपलब्ध कराई जाती है, जिससे किसान इन सुविधाओं का लाभ लेते हुए अपनी फसलों को सुरक्षित रखते हैं, तथा पैदावार बढ़ाते हैं जिससे देश में खाद्यान्न की कमी नहीं होती है, और किसानों को आर्थिक कमजोरी का सामना नहीं करना पड़ता है, किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए तथा उनकी फसलों की देखरेख के लिए किसान सुविधा पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिससे किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रख सकते हैं, तथा विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

फार्मर के लिए नई योजना क्या है?

Farmers के लिए विभिन्न प्रकार की प्रत्येक सामने योजनाएं लागू की जाती हैं, जिनका लाभ छोटे तथा बड़े सभी प्रकार के किसानों को दिया जाता है। किसान सुविधा पोर्टल किसानों के लिए एक नई योजना है, जिससे किसान कृषि विशेषज्ञों से अपनी फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और अपनी फसल को सुरक्षित तरीके से तैयार करके फसल की पैदावार बढ़ा सकते हैं, तथा इस ऐप के सहयोग से किसानों को बाजार भाव तथा मौसम का पूर्वानुमान भी मिल जाता है।

मैं किसान सुविधा ऐप कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

यदि आप किसान सुविधा एप का प्रयोग करना चाहते हैं, तो आप इसे अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर की सहायता से डाउनलोड करने के लिए उपरोक्त लेख में बताया गया है, जिसकी सहायता से किसान सुविधा ऐप को मोबाइल में suvidha app download करके प्रयोग किया जा सकता है, तथा अपनी फसलों के बारे में पूरी जानकारी दी जा सकती है।

Kisaanon के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?

किसानों को खेती संबंधी तथा उनकी फसल सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान  करने के लिए, तथा कृषि विशेषज्ञों द्वारा फसलों से संबंधित रोगों की जानकारी तथा फसलों में प्रयोग किए जाने वाले उर्वरकों की जानकारी लेने के लिए, किसान सुविधा पोर्टल ऐप सबसे अच्छा ऐप माना जाता है, जो किसानों को सही सलाह तथा जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Comment