Manav Sampada UP Portal Registration, And Benefits for employee

आधुनिक समय में प्रत्येक क्षेत्र को डिजिटलीकरण से जोड़ा जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यम से सभी सेवाओं को प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ना है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति का डाटा कलेक्ट किया जा सके, और उसके बारे में पूरी जानकारी रखी जा सके। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मानव संपदा यूपी पोर्टल की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत शिक्षा तथा अन्य क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों को जोड़ा जा रहा है। जिससे कि सभी सरकारी कर्मचारियों पर सरकार निगरानी रख सके और सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों का डाटा सुरक्षित रखा जा सके। जिससे समय के अनुसार सभी को उपयुक्त सुविधाएं तथा सेवाएं प्रदान की जा सके।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किए गए Manav Sampada UP द्वारा राज्य के सभी कर्मचारियों की अटेंडेस तथा छुट्टियों से संबंधित विवरण लिया जाता है। साथ ही साथ कर्मचारियों से संबंधित अन्य जानकारियां भी इस पोर्टल द्वारा प्राप्त होती हैं, जिससे या सरकार द्वारा कर्मचारियों के निगरानी के लिए प्रयोग किया जाता है। 

Table of Contents

Manav Sampada UP

Manav Sampada UP

मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया, शिक्षण कर्मचारियों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए एक पोर्टल है। जिसमें सभी सरकारी कर्मचारियों का डाटा सुरक्षित रखा जाता है, तथा उसी के अनुसार कर्मचारियों तथा शिक्षक कर्मचारियों को सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इस पोर्टल की शुरूआत मानव संसाधन विकास मंत्रालय MHRD (Ministry Of Human Resource Development) की तरफ से की गई है, जो शिक्षक कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सर्विस, तथा कार्य से संबंधित विवरण एकत्रित करता है, तथा उसी के आधार पर कर्मचारी को सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

इस पोर्टल द्वारा सरकारी कर्मचारियों को बहुत सारी सुविधाएं भी प्राप्त हो रही हैं। जिसमें सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल द्वारा अवकाश के लिए अप्लाई कर सकते हैं, तथा अन्य क्षेत्रों में ट्रांसफर तथा समायोजन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश

मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश

आधुनिक समय में प्रत्येक क्षेत्र के डिजिटलीकरण होने के कारण सरकार तथा जनता के मध्य विभागों से संबंधित कार्य को लेकर पारदर्शिता सामने आई है। इसलिए आधुनिक समय में प्रत्येक कार्यालय तथा विभाग को डिजिटलीकरण से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मानव संसाधन मंत्रालय ने मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश की शुरुआत की है, जिसके तहत शिक्षक कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को जोड़ा गया है, जिससे सभी शिक्षक कर्मचारियों के साथ साथ अन्य सरकारी कर्मचारियों का अवकाश, सैलरी विवरण, प्रमोशन विवरण, ट्रांसफर, सर्विस रिकॉर्ड, भर्ती पोस्टिंग आदि का विवरण प्राप्त किया जा सकता है, तथा कर्मचारियों द्वारा उपरोक्त सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।

जिससे एक ही पोर्टल पर सरकार को तथा सरकारी कर्मचारियों को आपस में जोड़ा गया है, जिससे सरकार को उनका डाटा एकत्रित करने में सुविधा हो, और कर्मचारियों को अपनी सर्विस प्राप्त करने के लिए इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होती है। Manav Sampada UP उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक सुविधाजनक पोर्टल है, जो सरकारी विभागों तथा सरकारी विभाग के कर्मचारियों के लिए बनाया गया है।

मानव संपदा पोर्टल का उद्देश्य

मानव संपदा पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों तथा सरकारी विभागों को आपस में जोड़ने का कार्य किया गया है। जिसका उद्देश्य है कि सभी कर्मचारियों का डाटा सरकार के पास उपलब्ध रहे, और सरकार एकत्रित डाटा के अनुसार है। सभी कर्मचारियों को सेवा तथा उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके सरकारी कर्मचारियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने manav sampada portal up की शुरुआत की है। जहां पर सरकारी कर्मचारियों के डाटा एकत्रित करने के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। मानव संपदा पोर्टल का उद्देश्य निम्नलिखित है

  • इस पोर्टल द्वारा राज्य के लगभग 20 लाख कर्मचारियों का डाटा एकत्रित किया जायेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लगभग 2000000 कर्मचारियों को एक ही विंडो में सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
  • वर्तमान समय में इस पोर्टल पर लगभग 82 विभागों तथा 288 विभाग अधिकारियों को जोड़ा गया है जिनकी संख्या लगभग 1400000 है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य लगभग 2000000 कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन मानव संपदा पोर्टल पर करना है। 
  • इस पोर्टल द्वारा कर्मचारियों को उनकी सैलरी से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध है जिससे उन्हें अन्य ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
  • डिजिटलीकरण के कारण पेपर वर्क में कमी आएगी जिससे समय की बचत होगी।
  • विभागों से संबंधित कार्य तेजी से होंगे क्योंकि डाटा ऑनलाइन होने के कारण कागजी कार्यवाही नहीं करनी पड़ेगी।
  • सभी सरकारी कार्यालय में प्रयोग होने वाले कागज वर्क में कमी आएगी जिसके कारण खर्चों में बचत होगी तथा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।
  • सरकार डेटा के अनुसार कर्मचारियों को एनालाइज करेगी जिससे पदोन्नति में मदद मिलेगी।

मानव संपदा पोर्टल पर पात्रता के मानक

मानव संपदा पोर्टल सिर्फ सरकारी कर्मचारियों से संबंधित विवरण एकत्रित करने का कार्य करता है। इसको किसी प्राइवेट तथा सामान्य व्यक्ति से कोई मतलब नहीं है, इसमें रजिस्टर्ड सभी सरकारी कर्मचारी होंगे जो उत्तर प्रदेश सरकार की किसी विभाग में कार्य करते हैं। उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने के लिए मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है, तथा रजिस्ट्रेशन से पहले इसकी पात्रता के लिए कुछ मानक बनाए गए हैं, जिन को पूरा करना बहुत ही जरूरी है। मानव संपदा उत्तर प्रदेश पोर्टल की पात्रता के लिए निम्नलिखित मानक तय किए गए हैं।

  • up manav sampada पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश के किसी सरकारी विभाग का सरकारी कर्मचारी होना आवश्यक है।
  • इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको वर्तमान समय में सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत रहना आवश्यक है। 
  • सभी प्रकार के आवश्यक डाक्यूमेंट्स होने चाहिए।
  • ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर के साथ अन्य कर्मचारी पहचान पत्र होना आवश्यक है।

सरकार द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाए

सरकार द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाए

सरकार द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर प्रदेश के कर्मचारियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के लगभग 82 विभागों से संबंधित सुविधाओं को दे रहा है। इन विभागों के सुविधाओं के अलावा सभी विभागों की पूर्ण जानकारी तथा नोटिफिकेशन भी up manav sampada पोर्टल द्वारा कर्मचारी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने सरकार तथा राज्य सरकार के सभी सरकारी कर्मचारियों के मध्य कम्युनिकेशन गैप को समाप्त करने के लिए मानव संपदा पोर्टल का प्रारंभ किया है, जिसमें सरकार द्वारा आने वाले समय में लगभग 2000000 कर्मचारियों को जोड़ने का उद्देश्य है। जिसमें लगभग 82 विभागों को शामिल किया गया है, इन सभी 82 विभागों के कर्मचारी सरकार द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अर्थात राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है

  • ऑनलाइन यात्रा
  • ऑनलाइन ट्रांसफर
  • डायनामिक ACR
  • ऑनलाइन जोइनिंग
  •  ऑनलाइन रिलीविंग
  • ऑनलाइन अवकाश
  • रोल बेस्ड एक्सेस
  • ऑनलाइन प्रमोशन
  • डायनामिक सर्विसेज
  • ऑनलाइन ACR
  • ऑनलाइन APR 
  • जोइनिंग तथा रिलीविंग ऑर्डर
  • डायनेमिक फॉर्म वाइज हेल्प
  • ऑनलाइन पेंशन
  • डैशबोर्ड फॉर डीएसएस
  • ऑनलाइन ग्रीवेंस
  • ऑनलाइन सर्विस बुक सुविधा
  • स्थानीय भाषा में जानकारी तथा फॉर्म
  • कस्टमाइज ऑर्डर फॉरमैट ऐट डिपार्टमेंट लेवल
  • यूजर डिफाइंड फॉर्म
  • सेल्फ रजिस्ट्रेशन API के तहत
  • ऑनलाइन वैकेंसी नोटीफिकेसन
  • ऑनलाइन रिक्रूटमेंट
  • मल्टी लिंगवाल SSRS
  • ऑफिशियल डिपार्टमेंट के साथ ऑनलाइन जानकारी

UP Manav Sampada पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों के लिए सुविधाएं 

डिजिटलीकरण मानव संपदा पोर्टल प्रारंभ होने के पहले प्रदेश के सभी कर्मचारियों को किसी भी विभाग से संबंधित कार्य के लिए क्षेत्र के मुख्य विभाग जाना होता था, जिसके कारण उनको किसी भी कार्य को करने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होती थी, जिससे कार्य करने में लंबा समय लग जाता था, कर्मचारियों को आकाश लेने सैलरी स्लिप प्राप्त करने तथा अन्य विभिन्न प्रकार के डाटा के आदान-प्रदान के लिए मुख्य विभाग कार्यालय में जाना होता था, जिसके कारण कर्मचारी को अतिरिक्त समय की आवश्यकता पड़ती थी, तथा विभाग द्वारा भी सभी कार्यों को ऑफलाइन करने के कारण कर्मचारी के कार्य में विलंब हो जाता था, क्योंकि सभी डाटा ऑफलाइन होने के कारण डाटा को निकालने तथा उसे एनालाइज करने में टाइम लगता था।

इन सभी सुविधाओं को सरकार ने ऑनलाइन कर दिया है, जिसके कारण सभी कर्मचारियों को आराम हुआ है, तथा उनके समय की बचत हुई है, जिसके कारण विभाग में कार्य करने के समय में तेजी आई है, तथा प्रत्येक कर्मचारी को ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त होने से समय तथा पैसों की बर्बादी पर रोक लगी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

  • जीआईएस
  • टीए बिल
  • एनओसी फॉर फॉरेन विजिट
  • अप्लाई फॉर कार एडवांस
  • ट्यूशन फीस
  • अप्लाई एलटीसी एडवांस
  • रिक्विजिशन फॉर कंस्यूमेबल
  • अप्लाई फॉर अकोमोडेशन (हाउस एलॉटमेंट)
  • मेडिकल रीइंबर्समेंट
  • अप्लाई फॉर जीपीएफ एडवांस विड्रोल
  • चिल्ड्रन एजुकेशन
  • अप्लाई HBA
  • इश्यू GPF नंबर
  • अप्लाई फॉर कंप्यूटर एडवांस
  • डीएल एनकैशमेंट
  • एनओसी फॉर हायर स्टडीज
  • टेलीफोन reimbursement
  • अप्लाई फॉर ब्रीफकेस/लेडीस बैग
  • न्यूज़ पेपर reimbursement
  • ट्रांसफर रिक्वेस्ट
  • मानव संपदा यूपी पोर्ट

मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

सभी सरकारी कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है, तभी सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार के पवित्र पोर्टल की तरह संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश द्वारा सरकार की तरफ से सभी सुविधाओं को एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया गया है, और इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए सभी कर्मचारियों को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता होती है। रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात ही आप इस में उपस्थित सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं, तथा सरकार को किसी भी सुविधा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जैसा कि पाया गया है कि यह सभी कर्मचारियों के लिए बहुत ही उपयोगी पोर्टल है, जो सरकारी कर्मचारियों तथा सरकारी शिक्षकों को उनके मुख्य कार्यालय से जोड़ता है।

सभी कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से अपने विभाग के मुख्य कार्यालय से जुड़े होते हैं, जिसके कारण उनके बीच कम्युनिकेशन के लिए समय की बर्बादी नहीं होती है, और सभी सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त हो जाती हैं।

Manav Sampada UP Login तथा रजिस्ट्रेशन करने का तरीका

Manav Sampada UP Login तथा रजिस्ट्रेशन करने का तरीका

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के अंतर्गत किसी भी सरकारी विभाग में कर्मचारी हैं, और आप मानव संपदा यूपी पोर्टल पर लॉगइन करना चाहते हैं, तो आपको लॉग इन करने से पहले लॉगइन करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होती है। लॉगइन आईडी और पासवर्ड क्रिएट करने के लिए आपको संपदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता होती है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप अपने विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं, या फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। जब आप अपने विभाग के कार्यालय से संपर्क करते हैं, तो आपको वहां से एक user-id तथा पासवर्ड क्रिएट करके दिया जाता है, जिसका प्रयोग आप मानव संपदा यू पी पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए कर सकते हैं। manav sampada portal up में लॉगिन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप अपनाए जा सकते हैं।

Manav Sampada UP Login Process

  • मानव संपदा पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.ehrms.upsdc.gov.in पर जाने की आवश्यकता है।
  • जैसे ही आप गूगल सर्च इंजन द्वारा www.ehrms.upsdc.gov.in को सर्च करते हैं।
  • आपके सामने मानव संपदा उत्तर प्रदेश पोर्टल का होम पेज खुल जाता है।
  • होम पेज में ऊपर की तरफ दाहिने साइड में EHRMS Login का ऑप्शन दिखाई देता है।
  • EHRMS Login पर क्लिक करने से आप के सामने एक डायलॉग बॉक्स  खुलकर आता है।
  • इस डायलॉग बॉक्स में मांगे गए डिपार्टमेंट, यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा को भरते हैं।
  • इस डायलॉग बॉक्स के नीचे हिस्से में दो ऑप्शन ही दिखाई देते हैं इसमें लोगिन तथा फॉरगेट पासवर्ड होता है।
  • डायलॉग बॉक्स में ऊपर बताइए पूरी डिटेल भरने के बाद लॉगिन पर क्लिक करते हैं।
  • लॉगिन पर क्लिक करते ही आप मानव संपदा उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल पेज पर पहुंच जाते हैं।
  • वहां पर आपको जो भी कार्य करना है कर सकते हैं जो मानव  संपदा पोर्टल से से संबंधित हो।

eHRMS की एप्लीकेशन डाउनलोड करे

eHRMS की एप्लीकेशन डाउनलोड करे

आधुनिक समय में बढ़ते हुए डिजिटलीकरण के कारण प्रत्येक ऑनलाइन सुविधा प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में उपलब्ध होती है, क्योंकि बढ़ते हुए डिजिटलीकरण युग में प्रत्येक व्यक्ति के पास एंड्राइड मोबाइल की सुविधा अवश्य उपलब्ध होती है, जिसके कारण सभी जरूरी कार्य मोबाइल की सहायता से किए जा सकते हैं। इसलिए मानव संपदा पोर्टल द्वारा eHRMS के एप्लीकेशन को एंड्राइड मोबाइल के लिए उपलब्ध कराया गया है, जिससे कि कर्मचारियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके, और कर्मचारी किसी भी समय अपने विभाग से संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं को मोबाइल एप के रूप में eHRMS  के माध्यम से प्रयोग किया जा सकता है।

इसके लिए आपको अपने एंड्राइड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर की सहायता से eHRMS एप्लीकेशन डाउनलोड करना होता है। जिसके पश्चात आप मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश की सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल का प्रयोग करने के लिए तथा इस ऐप  को  डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप अपनाया जा सकते हैं।

eHRMS की एप्लीकेशन डाउनलोड का प्रोसेस 

  • सबसे पहले एक इंटरनेट कनेक्टेड एंड्राइड मोबाइल होना आवश्यक है।
  • एंड्राइड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर की सहायता से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड किया जा सकता है।
  • गूगल प्ले स्टोर में eHRMS  टाइप करते हैं।
  • eHRMS टाइप करते हैं इसका प्लीकेशन आपको दिखाई देने लगता है।
  • एप्लीकेशन के इंस्टॉल ऑप्शन पर क्लिक करते हैं।
  • eHRMS एप्लीकेशन के इनस्टॉल होने का प्रोसेस शुरू हो जाता है।
  • एप्लीकेशन इंस्टॉल होने के पश्चात ओपन का ऑप्शन दिखाई देता है।
  • ओपन पर क्लिक करके एप्लीकेशन को ओपन करते हैं।
  • eHRMS एप्लीकेशन ओपन होने के पश्चात EHRMS Login का ऑप्शन दिखाई देता है।
  • EHRMS Login ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलकर आता है।
  • इस डायलॉग बॉक्स में मांगे गए डिपार्टमेंट, यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा को भरते हैं।
  • इस डायलॉग बॉक्स के नीचे हिस्से में दो ऑप्शन ही दिखाई देते हैं इसमें लोगिन तथा फॉरगेट पासवर्ड होता है।
  • डायलॉग बॉक्स में ऊपर बताइए पूरी डिटेल भरने के बाद लॉगिन पर क्लिक करते हैं।
  • लॉगिन पर क्लिक करते ही आप मानव संपदा उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल पेज पर पहुंच जाते हैं।
  • वहां पर आपको जो भी कार्य करना है कर सकते हैं जो मानव  संपदा पोर्टल से से संबंधित हो।

ऑनलाइन छुट्टी का आवेदन करे

ऑनलाइन छुट्टी का आवेदन करे

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को छुट्टी से संबंधित लीव एप्लीकेशन डालने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के अंदर कार्य कर रहे सभी कर्मचारी या शिक्षा विभाग में कार्य कर रहे सभी सरकारी शिक्षक मानव संपदा पोर्टल द्वारा ऑनलाइन छुट्टी का आवेदन भेज सकते हैं। ऑनलाइन छुट्टी का आवेदन भेजने के लिए कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश या इसके मोबाइल ऐप eHRMS पर एप्लीकेशन देकर सभी उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी छुट्टी के लिए आवेदन भेज सकते हैं। छुट्टी के लिए आवेदन भेजने का निम्नलिखित प्रोसेस है।

ऑनलाइन छुट्टी का आवेदन तरीका 

  • सबसे पहले आपको मानव संपदा उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से लॉगिन करने की आवश्यकता है, या फिर आप eHRMS मोबाइल ऐप्स से भी लॉगिन कर सकते हैं।
  • जैसे ही हो मानव संपदा के ऑफिशियल पेज पर आते हैं आपको डैशबोर्ड दिखाई देता है।
  • डैशबोर्ड में आपको बहुत सारे ऑप्शन में से Online leave का ऑप्शन दिखाई देता है।
  • Online leave पर क्लिक करने के पश्चात आपको Apply Leave पर क्लिक करना होता है। 
  • Apply Leave पर क्लिक करने के पश्चात आपको अपने विभाग के Reporting person को सेलेक्ट करना होता है।
  • Reporting person  को सिलेक्ट करने के बाद आपको अपने डिपार्टमेंट का चयन करना होता है।
  • डिपार्टमेंट को सेलेक्ट करने के पश्चात उस में से Designation में से Block Office का चुनाव करना होता है।
  • इतना करने के पश्चात डाटा सेव करके बैक टू होम पर क्लिक करते हैं।
  • उसके पश्चात पुनः व्यास बोर्ड पर Online Leave -> Apply Leave को सेलेक्ट करते हैं। 
  • Apply Leave पर क्लिक करने के पश्चात Leave type को सेलेक्ट करते हैं।
  • Leave type सिलेक्ट करने के पश्चात आपको लीव ड्यूरेशन भरनी होती है।
  • लीव ड्यूरेशन भरने के पश्चात आपको रीजन बताना होता है और एप्लीकेशन सबमिट करनी होती है।
  • एप्लीकेशन सबमिट करने के पश्चात आपको s.m.s. द्वारा अप्रूव होने की सूचना दे दी जाती है।

Manav Sampada Login UP से प्राप्त होने वाले लाभ

Manav Sampada UP

मानव संपदा पोर्टल का निर्माण कर्मचारियों तथा उनसे संबंधित विभागों के मध्य मजबूत कम्युनिकेशन गैप को समाप्त करने के लिए बनाया गया है, जिससे कि प्रत्येक कर्मचारी अपने विभाग तथा विभाग के अधिकारी से संपर्क कर सके, और किसी भी सुविधा का लाभ डायरेक्ट प्राप्त कर सके। मानव संपदा पोर्टल को लॉन्च करने से सरकार तथा सरकारी कर्मचारियों दोनों को फायदा हुआ है, तथा इससे समय की बचत के साथ-साथ पैसों की बचत भी हुई है। इस पोर्टल के प्रयोग से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते

  • इस प्लेटफार्म पर लगभग 2000000 कर्मचारियों का डाटा सरकार को एक साथ प्राप्त हो जाता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार में कार्यरत प्रत्येक विभाग के कर्मचारी की जानकारी रखी जा सकती है।
  • राज्य के कर्मचारी यदि कोई अवकाश लेना चाहते हैं तो पोर्टल या मोबाइल ऐप की सहायता से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
  • इस पोर्टल पर पूरी जानकारी उपलब्ध है जिसको सरकार या सरकारी कर्मचारी कहीं भी किसी भी समय प्रयोग कर सकते हैं।
  • सरकार को इस पोर्टल के द्वारा सरकारी कर्मचारियों की सभी पर्सनल जानकारियां भी प्राप्त होती हैं।
  • इस पोर्टल के द्वारा राज्य की शिक्षा व्यवस्था तथा चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए फीडबैक लेने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
  • इससे डिजिटलीकरण के लिए बढ़ावा मिलेगा, पेपर वर्क में काफी कमी आएगी।
  • कार्मिको के कार्य त्वरित गति से होंगे। उन्हें एक लम्बे पेपर वर्क को पूरा नहीं करना होगा।
  • कोई भी कर्मचारी अपनी सर्विस बुक, सैलरी स्लिप को केवल कुछ मिनटों में ही प्राप्त कर सकते है।
  • पेपर वर्क कम होने के कारण  पेड़ कम कटेंगे और प्रदूषण कम होगा।

निष्कर्ष

आधुनिक समय में हमारा देश पूर्ण रूप से डिजिटल होने की तरफ बढ़ रहा है, जिसके कारण टेक्नोलॉजी को अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है। डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक समय में सभी केंद्र सरकारों तथा राज्य सरकारों के माध्यम से डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने  राज्य के कर्मचारियों के लिए manav sampada up पोर्टल की शुरूआत की है, जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी अपने विभाग के कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम तथा मोबाइल ऐप की सहायता से संपर्क कर सकते हैं, तथा विभाग से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मानव संपदा उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किया गया यह पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारी अवकाश के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन दे सकते हैं, तथा अन्य सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए उत्तर प्रदेश कर्मचारियों के लिए यह एक बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है।

Manav Sampada Portal UP से संबंधित लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्न

Manav संपदा पोर्टल को किसके द्वारा शुरू किया गया?

मानव संपदा पोर्टल की शुरूआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य में सरकारी विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारियों का डाटा एकत्रित किया गया है, तथा उनको इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है, जिससे की ऑनलाइन अवकाश के लिए एप्लीकेशन, सैलरी स्लिप, ट्रांसफर सुविधा, समायोजन सुविधा, तथा विभाग से संबंधित जानकारी को प्राप्त करने के लिए बनाया गया है, जो उत्तर प्रदेश में कार्यरत सभी कर्मचारियों को उनके विभाग के अधिकारी से संपर्क करने का एक कम्युनिकेशन सिस्टम है।

मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?

manav sampada up पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए मानव संपदा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट www.ehrms.upsdc.gov.in या फिर मोबाइल एप्लीकेशन eHRMS का प्रयोग किया जा सकता है, लॉग इन करने से पहले आपको अपने विभाग में संपर्क करके पोर्टल में लॉगिन करने के लिए अपनी आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त करना होता है, जिसके पश्चात आप मानव संपदा पोर्टल पर लॉगइन करके सभी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से उठा सकते हैं।

मानव सम्पदा पोर्टल किसके लिए बनाया गया है?

sampada up पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाया गया है, जो उत्तर प्रदेश के किसी भी विभाग में सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। सामान्य जनता का इससे कोई मतलब नहीं है, इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी कर्मचारियों का डाटा एकत्रित किया जाता है, तथा लगभग 20 लाख सरकारी कर्मचारियों का डाटा एक ही प्लेटफार्म पर सरकार के पास उपलब्ध होता है।

Manav Sampada Portal पर छुट्टी के लिए कैसे लें?

Manav Sampada Portal पर छुट्टी के लिए आवेदन करने के लिए आपको संपदा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट www.ehrms.upsdc.gov.in या  मोबाइल एप्लीकेशन eHRMS का प्रयोग कर सकते हैं। जहां से आप लॉगिन करके अपनी छुट्टी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। छुट्टी के लिए अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस उपरोक्त लेख में बताया गया है, जिसके अध्ययन के पश्चात आप मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए आवेदन भेज सकते हैं।

Leave a Comment