ई श्रमिक कार्ड के फायदे जाने क्या मिलेंगे 2024 में फायदे

ई श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाए पहचान प्रमाण पत्र होता है जो भारत में विभिन्न प्रकार के असंगठित क्षेत्रों में मेहनत मजदूरी कर रहे मजदूरों के लिए जारी किए गए हैं जिनका का उद्देश्य है कि मजदूरों तक विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधाओं तथा सहायता को सीधे मजदूरों तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है श्रम कार्ड का उद्देश्य मजदूरों को सरकारी सहायता प्रदान करना है साथ ही साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के अंतर्गत उनको बीमा का फायदा दिलाना होता है आज के लेख में हम आपको ई श्रमिक कार्ड के फायदे  तथा इ श्रम कार्ड से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियों से अवगत कराएंगे जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं तथा जिनके प्रयोग से आप विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ई श्रम कार्ड क्या है

ई श्रम कार्ड भारत में विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरी करने वाले श्रमिकों के लिए जारी किया गया एक  कार्ड होता है जिसका उद्देश्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों के लिए तथा उनके कौशल की जानकारी के लिए किया जाता है।

ई श्रम कार्ड द्वारा भारत सरकार ने भारत के विभिन्न प्रकार के असंगठित क्षेत्रों में मजदूरी कर रहे श्रमिकों की जानकारी एकत्रित की है जिससे किसी भी सरकारी लाभ हो मजदूरों द्वारा उनकी कार्ड द्वारा पहचान करके सीधे उन तक पहुंचाया जा सके ई श्रमिक कार्ड प्राप्त करने का मतलब है कि आप श्रम ई पोर्टल द्वारा आपके दस्तावेजों को प्रमाणित किया जा चुका है और आप भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। 

इ श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन

श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होती है आप अपने आप से या फिर कॉमन सर्विस सेंटर जाकर ऑनलाइन ई श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको ऑनलाइन भारत सरकार की श्रम कार्ड वेबसाइट पोर्टल  https://eshram.gov.in पर जाने की आवश्यकता होती है, जहां पर आपको आधार कार्ड की सहायता से लॉगिन ऑप्शन मिल जाएगा और आप लॉगिन करके अपना ई श्रम कार्ड को  रजिस्टर्ड कर सकते हैं ई पोर्टल पर आपको REGISTER on e Shram का बटन मिलेगा जिस पर आप क्लिक करके जरूरी सूचना को भर करके ई श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इ श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

  • श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको ऑनलाइन  भारत सरकार की श्रम कार्ड वेबसाइट पोर्टल  https://eshram.gov.in पर जाने की आवश्यकता होती है।
  •  ई श्रम कार्ड पोर्टल पर जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपको REGISTER on e Shram का बटन दिखाई देता है।
  • आपको  REGISTER on e Shram के बटन पर क्लिक करने की आवश्यकता होती है।
  • जैसे ही आप रजिस्टर ऑन ई श्रम  पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज खुल करके आता है।
  • यह नया पेज सेल्फ रजिस्ट्रेशन श्रम कार्ड का होता है। 
  • जिसमें आप आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इंटर करने के पश्चात कैप्चा कोड डालना होता है।
  • कैप्चा कोड के साथ-साथ आपको नीचे दिए गए दोनों ईपीएफओ तथा ईएसआईसी दोनों ऑप्शन में No को सेलेक्ट करके सेंड ओटीपी  पर क्लिक करना होता है।
  • आपको आधा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में एक ओटीपी प्राप्त होता है जिसको इंटर करने के पश्चात आपके सामने सुना है एक नया पेज खुलता है।
  • जिसमें आपको अपना आधार नंबर इंटर करना होता है। 
  • आधार नंबर इंटर करने के पश्चात नीचे दिए गए चेक बॉक्स को आपको सिलेक्ट करना होता है जिसका मतलब आप सभी नियम और शर्तों को मान रहे होते हैं।
  • आपका आधार वेरिफिकेशन की एक ओटीपी प्राप्त होती है।
  • ओटीपी को एंटर करने के पश्चात आपके सामने श्रम कार्ड का प्रारूप खुल करके आता है।
  • जिसमें आपको अपनी जन्म सन दिखाई देता है जिसके बाद आप कौन CONTINUE ENTER OTHER DETAIL पर क्लिक करने की जरुरत होती है।  
  • CONTINUE ENTER OTHER DETAIL करके जरूरी दस्तावेजों तथा जानकारी भरने के पश्चात आप का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है। 

इ श्रम कार्ड डाउनलोड

इ-श्रम-कार्ड-डाउनलोड-1024x576

 

भारत सरकार द्वारा श्रमिकों को एक पहचान पत्र के रूप में श्रम कार्ड उपलब्ध कराया गया है जिसका उद्देश्य है कि प्रत्येक श्रमिक का डाटा भारत सरकार के पास उपलब्ध होना चाहिए जिससे यह भारत सरकार को जानकारी मिली है कि कौन सा श्रमिक क्या कार्य करता है, तथा उसके कुशलता क्या है इसके लिए आपको अपना ही ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने की आवश्यकता होती है ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको नींद लिखित प्रोसेस का पालन करना होगा। यह प्रोसेस निम्नलिख है 

  • ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप को ई श्रम कार्ड के ऑफिशियल पोर्टल https://eshram.gov.in पर जाने की आवश्यकता होती है। 
  • वहां पर आपको REGISTER on e Shram का बटन दिखाई देता है वहां पर आपको क्लिक करना होता है।
  • जैसे ही आप REGISTER on e Shram पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक पेज खुल कर आता है।
  • वहां पर आप ALREADY REGISTERED वाले ड्रॉप डाउन एरो पर क्लिक करना होता है।
  • ALREADY REGISTERED वाले ड्रॉप डाउन एरो पर क्लिक करने के पश्चात आपको UPDATE/ DOWNLOAD UAN CARD का ऑप्शन दिखाई देता है।
  • UPDATE/ DOWNLOAD UAN CARD आपके सामने एक पेज खुल कर आएगा।
  • वहां पर आप अपना UAN NUMBER  तथा जन्मतिथि भरने के पश्चात कैप्चा डाल करके सबमिट करेंगे।
  •  सबमिट करने के पश्चात आपको DOWNLOAD का ऑप्शन दिखाई देगा जहां पर क्लिक करके आप अपना ई श्रम कार्ड DOWNLOAD कर सकते हैं।

ई श्रमिक कार्ड के फायदे

भारत सरकार द्वारा श्रमिकों को प्रदान किए गए इस संसार का बहुत अधिक फायदे हैं इ श्रम कार्ड की सहायता से सभी श्रमिकों की  पहचान की जा सकती है। साथ ही कौन सा श्रमिक कि क्या कुशलता है इसके बारे में भी जानकारी ले जा सकती ई श्रम कार्ड बनवाने के पश्चात श्रमिक की यह सारी जानकारियां भारत सरकार के पास एकत्रित हो जाती है और जब कभी रोजगार प्रधान करने के लिए एक विशेष प्रकार के स्किल की आवश्यकता होगी तब ई श्रम कार्ड की सहायता से श्रमिकों की पहचान की जा सकती है।

e-shram card benefits

  • ई श्रम कार्ड द्वारा pradhan mantri e shram yojana के अंतर्गत पेंशन का प्रावधान द्वारा ₹3000
  • ई श्रम कार्ड द्वारा दुकानदारों व्यापारियों तथा सुनियोजित व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना। 
  • ई श्रम कार्ड द्वारा रजिस्टर्ड श्रमिक के लिए जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 200000 होता है।
  • ई श्रम कार्ड द्वारा श्रम के दौरान किसी घटना द्वारा घायल होने पर 100000 का मुआवजा। 
  • ई श्रम कार्ड द्वारा श्रमिकों के लिए बीमार होने पर महंगे इलाज के लिए भी आर्थिक व्यवस्था भी की जा सकेगी।
  • ई-श्रम कार्ड पूरे देश में पहचान पत्र के रूप में मान्य होगा। 
  • ई श्रम कार्ड रखने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य में इसका लाभ उठा सकेगा।
  • ई श्रम कार्ड धारक  को घर के निर्माण के लिए ऋण राशि प्रदान की जाएगी।
  • ई श्रम कार्ड धारक को तथा उनके बच्चों को शिक्षा सहायता दी जाएगी।
  • ई श्रम कार्ड धारक को कौशल उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • ई श्रम कार्ड धारक को e shram card loan सुविधा प्रदान की जाएगी। 

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि आप भारत के अंदर रहने वाले एक श्रमिक मजदूर हैं तो आपको श्रम कार्ड बनवाने की आवश्यकता होती है जब आप ई श्रम कार्ड बनवाने जाते हैं, तो आपको कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है जिसके  द्वारा आप अपना ई श्रम कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ नहीं मिल कर दस्तावेज की जरूरत पड़ती है जिनके सहायता से आप श्रम कार्ड बना पाएंगे। यह डाक्यूमेंट्स निम्नलिखित हैं

  • आधार कार्ड।
  • आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
  • आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल ओटीपी के लिए।
  • आपकी बैंक डिटेल अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, तथा ब्रांच नाम।
  • आपकी कुशलता के प्रमाण पत्र।
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र अगर उपलब्ध हो तो।
  • आपके पहचान तथा निवास पता होना आवश्यक है।
  • किसी एक नॉमिनी की डिटेल जो आप से संबंधित हो जिसमें पत्नी, पिता, पुत्र, माता, आदि हो सकते हैं।

उपरोक्त बताए गए दस्तावेजों को लेकर जब आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाते हैं तो वहां पर आपके इस रंग कार्ड का रजिस्ट्रेशन कर दिया जाता है। जिसके बाद आप उसे डाउनलोड करवा सकते हैं या कर सकते हैं ध्यान देना चाहिए कि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार तथा बैंक दोनों से रजिस्टर्ड होना चाहिए। आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको बायोमेट्रिक की आवश्यकता पड़ेगी जिसके द्वारा आप अपना श्रम कार्ड बना सकते हैं।

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए जरूरी पात्रताए

यदि आप अपना नाम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले भारत का नागरिक होना आवश्यक है इसके साथ ही आपके पास भारत सरकार द्वारा  जारी किया गया। ई पहचान पत्र आधार कार्ड  होना आवश्यक है इसके साथ ही आप किसी असंगठित क्षेत्र में कार्यरत  तथा अन्य जरूरी दस्तावेज आपके पास उपलब्ध हो जो उपरोक्त बताए गए हैं यह सभी दस्तावेज आपके पास उपलब्ध है तो आपकी श्रम कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं। 

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए जरूरी शर्तें

श्रम कार्ड बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा कुछ शर्तें जारी की गई हैं जिनके उपलब्धि के कारण ही व्यक्ति का श्रम कार्ड बनाया जा सकता है इन सभी जरूरी शर्तों में कुछ शर्ते नीचे दी गई है जिनके लागू होने पर ही आपका श्रम कार्ड बना सुनिश्चित हो सकता है। यह शर्ते निम्नलिखित हैं

  • आप का भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
  • आपकी उम्र 16 से 59 की होनी चाहिए। 
  • आप दैनिक रूप से मजदूरी तथा श्रम से जुड़े हो।
  • आपके अंदर मजदूरी तथा संघ से संबंधित कोई कुशलता हो।
  • आप किसी भी सरकारी या अर्ध सरकारी संस्था से जुड़े ना हो।
  • आपके पास आधार कार्ड तथा अन्य दस्तावेज उपलब्ध है।
  • आपके पास एक बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। 

निष्कर्ष

श्रम कार्ड प्रत्येक भारतीय श्रमिक का अधिकार है उपरोक्त लेख में श्रम कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज तथा प्रोसेस की पूरी जानकारी दी गई है जिसके द्वारा आप अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं तथा ई श्रम कार्ड  से प्राप्त होने वाले प्रत्येक सरकारी लाभ को ले सकते हैं। इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जो उपरोक्त लेख में बताए गए हैं ई श्रम कार्ड  मजदूरी तथा दैनिक श्रम से जुड़े व्यक्तियों के लिए बहुत ही उपयोगी पहचान कार्ड है जिसके द्वारा उनकी एक अलग पहचान निर्धारित की जा सकती है। ई श्रम कार्ड जारी करने का मुख्य उद्देश्य सरकार को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ सीधे मजदूरों तथा श्रमिकों तक पहुंचाना है जिसके द्वारा सरकार के पास मजदूरों की सारी जानकारी उपलब्ध हो सकती है तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के रोजगार को देने के लिए सरकार मजदूरों को चिन्हित कर सकती है, जो कि उनकी योग्यता के अनुसार उपलब्ध कराया जा सकते हैं साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की अन्य योजनाओं के तहत मजदूरों को लाभ दिया जा रहा है।

FAQ

ई श्रमिक कार्ड के पैसे कैसे चेक करे?

श्रमिक कार्ड के पैसे को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले PFMS की ऑफिशियल वेबसाइट pfms.nic.in पर जाना होगा जहां से आप को Know Your Payment का ऑप्शन मिल जाएगा जिस पर क्लिक करके आप अपने अकाउंट की डिटेल भरकर के अपने बैंक अकाउंट में उपलब्ध श्रम कार्ड पैसों की जानकारी ले सकते हैं। Know Your Payment  पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आता है जिसमें आपको बैंक का नाम अकाउंट नंबर तथा वेरिफिकेशन कैप्चा भरना होता है जिसके पश्चात आपको ई  श्रम कार्ड की  पैसों की सारी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। 

ई श्रमिक कार्ड के पैसा कब मिलेगा?

श्रमिक कार्ड के पैसे को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले PFMS की ऑफिशियल वेबसाइट pfms.nic.in पर जाना होगा जहां से आप को Know Your Payment का ऑप्शन मिल जाएगा जिस पर क्लिक करके आप अपने अकाउंट की डिटेल भरकर के अपने बैंक अकाउंट में उपलब्ध श्रम कार्ड पैसों की जानकारी ले सकते हैं।

इसमें आपको ₹500 प्रति महीने के हिसाब से 4 महीनों तक लगातार पैसे भेजे जाएंगे  जिनकी कुल राशि ₹2000 होगी  जो आपके बैंक अकाउंट में प्राप्त हो जाएंगे यह ₹500 आपके अकाउंट में भारत सरकार द्वारा सीधे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे जो लगातार 4 महीने तक ट्रांसफर होते रहेंगे।

ई श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है?

श्रम कार्ड का पात्र कौन है इसकी जानकारी उपरोक्त लेख में दी जा चुकी है जहां से आप अध्ययन करके इस श्रम कार्ड के बारे में सारी जानकारी ले सकते हैं। श्रम कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको भारत का नागरिक होना आवश्यक है इसके साथ ही आप दैनिक रूप से मजदूरी करने वाले असंगठित संस्था में काम करते हो आप किसी भी सरकारी और गैर सरकारी संस्था में कार्यरत न हो आपके पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध हो जिनकी सहायता से आप e श्रम कार्ड बना सकते हैं।

श्रमिक कार्ड के क्या-क्या फायदे हैं

E श्रम कार्ड के विभिन्न प्रकार के फायदे हैं जिसके माध्यम से आप भारत सरकार के किसी भी योजना से डायरेक्टली जुड़ सकते हैं तथा भारत सरकार द्वारा श्रमिकों को प्रदान किए जाने वाले लाभ  का फायदा आप डायरेक्टली उठा सकते हैं, तथा विभिन्न प्रकार की अन्य योजनाओं में भाग ले सकते हैं जो आपके लिए काफी फायदे वाली हो सकती हैं। e श्रम कार्ड का प्रयोग आप पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते हैं। 

Leave a Comment