बर्थडे की पार्टी किस तरह करें | Birthday party ki puri taiyari

प्रत्येक व्यक्ति का जन्मदिन बहुत ही खास होता है। वह चाहे वयस्क का जन्मदिन हो या फिर किसी बच्चे का प्रत्येक को अपने जन्मदिन का इंतजार पूरे साल रहता है, क्योंकि उस दिन उसे पार्टी मिलती है तथा उस दिन वह सभी लोगों में खास होता है। घर में यदि आप के बच्चे का बर्थडे है और आप उसे धूमधाम से मनाना चाहते हैं, उसके लिए आपको विभिन्न प्रकार की तैयारियां करनी पड़ती है, जैसे कि बर्थडे की पार्टी किस तरह करें बर्थडे की सजावट किस तरह से करें तथा अन्य प्रकार के विभिन्न प्रकार की व्यवस्था में किस तरह से की जाए।

Table of Contents

Birthday Party

इन सब को करने तथा इन सब की व्यवस्था करने में आपको बहुत समय लगता है, तथा इसके लिए आपको बहुत मेहनत करने की भी आवश्यकता होती है, क्योंकि आधुनिक समय में यदि आप कोई भी सामान लेने जाते हैं, तो बाजार में बहुत सारे विकल्प उपलब्ध होने के कारण आप कंफ्यूज हो जाते हैं, कि आपके लिए बेहतर विकल्प कौन सा होगा तथा आधुनिक समय में फैशन डिजाइन का ध्यान रखते हुए हमेशा कुछ नया करने की सोच होती है। इसलिए व्यक्ति एक छोटी सी पार्टी ऑर्गेनाइज करने में बहुत अधिक मेहनत करता है। आधुनिक समय में बहुत सारे ऐसे ऑर्गेनाइजर होते हैं, जो छोटी से बड़ी पार्टी को बड़ी आसानी से आपके अनुसार डिजाइन तथा गनाइज कर देते हैं।

किंतु यदि आप अपना या अपने घर के किसी बच्चे का बर्थडे अपने घर में ही अपने आप से करना चाहते हैं, तथा उस में प्रयोग होने वाले सभी विशेष प्रकार की जरूरत वाली सामग्री की लिस्ट बनाना चाहते हैं, तथा बर्थडे पार्टी किस तरह से करें इसके बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है, क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको जन्मदिन पार्टी से संबंधित सभी प्रकार की जरूरतों व पार्टी करने के तरीके के बारे में जानकारी देंगे जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी हो सकता है, तथा जिसके माध्यम से आप अपने घर में ही पार्टी करके बहुत सारे बचत कर सकते हैं। 

बर्थडे पार्टी क्या है

बर्थडे पार्टी क्या है

आधुनिक समय में बर्थडे पार्टी का एक  क्रेज सामने आया हुआ है, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपने बर्थडे को बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। बर्थडे वह दिन होता है जिस दिन व्यक्ति ने जन्म लिया होता है। अपने जन्म लेने वाले दिन को प्रत्येक व्यक्ति बर्थडे के रूप में प्रत्येक साल सेलिब्रेट करता है। जिसमें वह लोगों को पार्टी में इनवाइट करता है, तथा उन्हें बर्थडे पार्टी देता है, इसमें विभिन्न प्रकार की व्यवस्था करनी होती हैं। आधुनिक समय में व्यक्ति कुछ करें चाहे न करे लेकिन अपना बर्थडे जरूर सेलिब्रेट होता है, व्यक्ति पहली बार जिस दिन पैदा होता है, उस दिन को वह प्रत्येक साल अपने पैदा होने की खुशी में धूमधाम से पार्टी मनाता है, उसे ही हम बर्थडे पार्टी कहते हैं। 

यह भी जानें- 12 महीने चलने वाला बिजनेस लिस्ट जो कहीं भी चलेंगे

किसका बर्थडे है

यदि आप सोच रहे हैं कि बर्थडे पार्टी किस तरह से करें तो सबसे पहले आपको यह जानने की जरूरत है, कि बर्थडे किसका है, यानी जिस व्यक्ति का बर्थडे हो रहा है, उसकी उम्र कितनी होगी। यदि वह छोटा बच्चा है, तो उसकी बर्थडे पार्टी मैं अलग प्रकार की तैयारी की जाती है, और यदि कोई युवा करें तो उसकी बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन कुछ अलग तरीके से किया जाता है। वही अधिक बर्थडे किसी ऐसे व्यक्ति का है, जो शादीशुदा है, या उसकी उम्र 30 35 साल से अधिक है, तो उसका बर्थडे सेलिब्रेशन का तरीका अलग होता है।

इसलिए आपको क्या ध्यान रखने की आवश्यकता है, कि बर्थडे किसका है, यदि आप घर में किसी छोटे बच्चे का बर्थडे है, तो उसने छोटे बच्चे अधिक इनवाइट किए जाते हैं, तथा उनके साथ उनके पेरेंट्स भी इनवाइट होते हैं। इस प्रकार अलग-अलग उम्र के व्यक्तियों के लिए अलग प्रकार के बर्थडे पार्टी की डिजाइन तथा बर्थडे पार्टी की व्यवस्था की जाती हैं। 

बर्थडे की पार्टी किस तरह करें 

बर्थडे की पार्टी किस तरह करें 

आधुनिक समय में प्रत्येक साल बर्थडे पार्टी मनाई जाती है, किंतु प्रत्येक व्यक्ति की यही सोच होती है, कि प्रत्येक साल बर्थडे पार्टी अलग अलग तरीके से मनाई जाए, तथा प्रत्यय साल होने वाले बर्थडे में परिवर्तन दिखाई दे, जिससे एक अलग तरह का माहौल बनता है, और पार्टी को एंजॉय करने में आनंद आता है। इसलिए प्रत्येक साल के लिए अलग-अलग प्रकार से पार्टी को डिजाइन करना एक सर दर्द होता है।

किसी भी पार्टी को करने के लिए उसमें विभिन्न प्रकार के कुछ आवश्यकताएं होती हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए पार्टी की व्यवस्था की जा सकती हैं, सबसे पहले जो जरूरत होती है, वह होता है पार्टी का बजट। आप किस बजट में पार्टी करना चाहते हैं, इसके बारे में आपको पूरी तरह से जानकारी होनी चाहिए, तथा बजट में किस प्रकार की पार्टी की जा सकती है। इसके बारे में भी आप पूरी तरह से जानकारी ले लें जिससे आपको बर्थडे की पार्टी किस तरह से करें इसमें किसी प्रकार की समस्या ना हो। अतः आज हम आपको बर्थडे पार्टी से पहले कौन-कौन से व्यवस्था करनी चाहिए उसके बारे में कुछ जानकारी देंगे। जो निम्नलिखित है

  • पार्टी के लिए बजट तय करें।
  • पार्टी के लिए गेस्ट लिस्ट बनाएं।
  • पार्टी के लिए स्थान का चुनाव करें।
  • पार्टी के लिए एक समय चुनें।
  • केक का ऑर्डर दें।
  • पार्टी में कुछ मनोरंजन की व्यवस्था करें।
  • खाने-पीने की व्यवस्था निर्धारित करें।

पार्टी के लिए बजट तय करें

किसी भी काम को करने के लिए उस कार्य का बजट सबसे महत्वपूर्ण रहता है, यदि आप किसी प्रकार की पार्टी कर रहे हैं, तो सबसे पहले पार्टी के बजट के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। पहले से तय किए गए बजट के अनुसार सभी प्रकार की व्यवस्था की जा सकती। यदि आपकी पार्टी का बजट सीमित है, तो आपको बजट के अनुसार हैं, अपने पार्टी की व्यवस्था करनी चाहिए, जिसमें आप मेहमानों की संख्या तथा पार्टी में की जाने वाली व्यवस्था में कम ज्यादा कर सकते हैं, जिससे आपका बजट एडजस्ट हो सकता है।

किसी भी कार्य को करने के लिए पैसा सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है, कोई भी कार्य हम बड़ी आसानी से कहीं भी कर सकते हैं। यदि हमारे पास पर्याप्त पैसा उपलब्ध है, तो इस से किसी भी कार्य को करने के लिए उस कार्य के लिए तय किया गया बजट बहुत महत्वपूर्ण होता है। उसी बजट के अनुसार है पार्टी में प्रयोग की जाने वाली सामग्री तथा अन्य व्यवस्थाएं तय की जाती हैं, पार्टी के बजट के अनुसार भी आप अपने मेहमानों को बुलाते हैं। आप उनके खाने पीने की व्यवस्था करते हैं, साथ ही साथ बजट के अनुसार ही पार्टी करने का स्थान तथा अन्य व्यवस्थाएं भी तय की जाती है।

यह भी जानें- सबसे अच्छा नाश्ता जो आपके स्वास्थ्य को रखेगा पूरेदिन फिट

पार्टी के लिए गेस्ट लिस्ट बनाएं

यदि आपने अपना पार्टी का बजट तय कर लिया है, तो सबसे पहले आपको अपने बर्थडे पार्टी में बुलाए जाने वाले मेहमानों की एक लिस्ट बनाते हैं, जिससे आपको अंदाजा लग जाता है, कि आप कितने बजट में लगभग कितने लोगों को बुला सकते हैं। यदि आपके पार्टी का बजट कम है, तो आप अपने मेहमानों की लिस्ट में कुछ खास लोगों को चुनते हैं, साथ ही साथ यदि आपके पार्टी का बजट पर्याप्त है तो आप पार्टी के बजट के अनुसार अपने मेहमानों को बुला सकते हैं।

मेहमानों की लिस्ट बनाने के पश्चात यदि आप उन्हें कार्ड द्वारा इनवाइट करना चाहते हैं, तो आपको बर्थडे इनविटेशन कार्ड बनवाने की आवश्यकता होती है, और यदि आप डिजिटल कार्ड का प्रयोग करना चाहते हैं, आपके पास सभी मेहमानों के मोबाइल नंबर होना आवश्यक है, इसके अलावा आप ईमेल आईडी का प्रयोग भी कर सकते हैं। कार्ड बनवाने के पश्चाताप डिजिटल या फिजिकल माध्यम से अपने सभी मेहमानों को इनविटेशन भेजते हैं, जिससे आपको एक अंदाजा लग जाता है, कि आपके बर्थडे पार्टी में कितने लोग हैं। आप उन्हीं के अनुसार अपने बर्थडे पार्टी में खाना तथा स्नेक्स की व्यवस्था करते हैं, तथा मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारी करते हैं।

पार्टी के लिए स्थान का चुनाव करें

पार्टी के लिए स्थान का चुनाव करें

आप बर्थडे के मौसम के हिसाब से स्थान का चयन कर सकते हैं, क्योंकि बर्थडे पार्टी में स्थान का चयन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि ठंड के मौसम में आप खुले में पार्टी नहीं रख सकते हैं। किंतु आपको अपने मेहमानों की संख्या को ध्यान में रखते हुए स्थान का चयन करना चाहिए, यदि आपके मेहमान की संख्या अधिक है, तो आपको किसी बड़े हाल या खुले स्थान में पार्टी की व्यवस्था करनी चाहिए, किंतु यदि आप ठंड के मौसम में खुले में पार्टी रखते हैं, तो पार्टी करने का आनंद नहीं आता है।

इसलिए ठंड के मौसम में बर्थडे पार्टी करने के लिए यदि ज्यादा मेहमान है, तो हाल का प्रयोग करें और यदि कम मेहमान है तो आप अपने कमरे के अंदर है, बर्थडे सेलिब्रेशन कर सकते हैं, और यदि आपका बर्थडे गर्मियों के मौसम में है, तो आप अपनी पार्टी को खुले आसमान के नीचे कर सकते हैं। इससे तारों से भर आसमान आपके बर्थडे पार्टी की सजावट में सहयोग करेगा, तथा यह और भी अच्छा दिखाई देगा, इसलिए आप मौसम के अनुसार तथा मेहमानों की संख्या के अंत बर्थडे पार्टी के स्थान का चयन कर सकते हैं। 

यह भी जानें- Ok गूगल मेरा नाम क्या है | गूगल से अपना नाम कैसे पूछे?

पार्टी के लिए एक समय चुनें

आप अपने पार्टी को किस समय करना चाहते हैं, यह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहता है आप अपने तथा अपने मेहमानों के अनुसार अपनी पार्टी का चयन के साथ-साथ अपने पार्टी के समय का चयन कर सकते हैं। यदि आप कोई जॉब करते हैं, और आपके मेहमान ज्यादातर किसी ऐसे प्रोफेशन से जुड़े हुए हैं, जॉब करते हैं, तो आपके लिए उनके अनुसार ही समय का चयन करना बेहतर रहेगा, क्योंकि यदि आप किसी ऐसे समय का चयन करते हैं, जिस समय ज्यादातर लोग जॉब या ड्यूटी पर होते हैं, तो उनको पहुंचना बड़ा ही मुश्किल हो, इसलिए बर्थडे पार्टी का समय का चयन सुबह या शाम के लिए बहुत ही बेहतर होता है।

सामान्य तौर पर सभी पार्टियां शाम को ही मनाई जाती हैं। इसलिए आपको भी अपनी सुविधा के अनुसार शाम के समय का कोई समय चयन करने की आवश्यकता है, जिससे आपके सभी मेहमान समय से पहुंच सके और आप बर्थडे पार्टी का आनंद ले सकें। यदि आप का बर्थडे पार्टी का समय सही रहता है, तो सभी मेहमान पहुंच जाते हैं, जिससे आपके पार्टी का माहौल बहुत ही खुशनुमा तथा आनंददायक हो जाता है।

केक का ऑर्डर दें

केक का ऑर्डर दें

जन्मदिन की पार्टी में केक की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि जन्मदिन की पार्टी में केक ही आकर्षण का केंद्र होता है, और सबसे पहले केक भी कटता है। केक के कटते ही पार्टी की शुरुआत होती है, और पार्टी सेलिब्रेशन शुरू होता है। वैसे तो आपको जानकारी होगी लेकिन मैं आपको बता देता हूं, कि केक दो प्रकार के होते हैं। एक के सामान्य वेजीटेरियन होता है, तथा दूसरे में अंडे का प्रयोग किया जाता है, तो दोनों में से आप इस प्रकार के केक को पसंद करते हैं, उस प्रकार का केक ला सकते हैं। लेकिन अपने मेहमानों को ध्यान में रखते हुए यदि आप के मेहमान ज्यादातर वेजीटेरियन है, तो आपको विदाउट एग वाला केक लाने की आवश्यकता है।

दोनों के स्वाद में कोई अंतर नहीं होता, तथा दोनों का डिजाइन भी सामान ही रहता है, कि आप अपनी थीम के अनुसार डिजाइन करवा सकते हैं। यदि आपके घर में किसी छोटे बच्चे का जन्मदिन है तो आप केक में कार्टून, एनिमल्स के टैटू बनवा सकते हैं, और यदि आपके घर में किसी बड़े या वयस्क का जन्मदिन है, तो आप उसके अनुसार केक का डिजाइन बनवा सकते हैं। बच्चों को चॉकलेट बहुत अधिक पसंद होता है, इसलिए बच्चों के जन्मदिन पर आप चॉकलेट से बना केक भी ला सकते हैं, जिसे बच्चे बहुत अधिक पसंद करते हैं। 

यह भी जानें- कहानी लिखने के नियम क्या है | रोचक कहानी लेखन के नए तरीके

पार्टी में कुछ मनोरंजन की व्यवस्था करें

पार्टी में कुछ मनोरंजन की व्यवस्था करें

बर्थडे पार्टी में मनोरंजन की व्यवस्था होना बहुत ही आवश्यक होता है, क्योंकि आपके आने वाले सभी मेहमान थोड़े ही समय में बोर होने लगते हैं, जिससे बचने के लिए आपको मेहमानों के मनोरंजन की उचित व्यवस्था करने की आवश्यकता होती है, और यह किसी बच्चे का बर्थडे है, तो आप विभिन्न प्रकार के मनोरंजन की व्यवस्था कर सकते हैं। जिसमें आप किसी प्रकार के मैजिशियन को हायर कर सकते हैं, और मैजिशियन बच्चों को मैजिक दिखा कर उनका मनोरंजन कर सकता है। इसी के साथ साथ बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल जैसे फ्रीज एंड स्टैचू का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें डीजे पर एक सॉन्ग बजाया जाता है।

जब तक सॉन्ग बजता रहता तब तक बच्चे डांस करते हैं, और जैसे ही डॉन बंद होता है बच्चे उसी पोजीशन में स्टैचू बन जाते हैं इसमें बच्चों को पढ़ा ही आनंद आता है। यदि आप किसी वयस्क व्यक्ति की पार्टी ऑर्गेनाइज कर रहे हैं, तो आपको उनको मनोरंजन करने के लिए डीजे की व्यवस्था कर सकते हैं, जिसमें सभी लोग डांस का आनंद लेते हैं, और उन्हें खूब मनोरंजन आता है। इसलिए आप बर्थडे पार्टी में बर्थडे बॉय या गर्ल की उम्र के अनुसार मनोरंजन की व्यवस्था कर सकते हैं।

खाने-पीने की व्यवस्था निर्धारित करें

बर्थडे की पार्टी किस तरह करें

पार्टी का मतलब ही खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था होती हैं, इसलिए यदि आप बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो आप क्यों अपने बर्थडे पार्टी में खाने पीने की उचित व्यवस्था करनी होती है। खाने पीने की व्यवस्था आप अपने मेहमानों के अनुसार कर सकते हैं। आपके मेहमान किस प्रकार का खाना पसंद करते हैं, तथा आपके बजट में किस प्रकार का खाना पीना हो सकता है, उसी प्रकार से आप को खाने पीने की व्यवस्था करना चाहिए। खाने पीने की व्यवस्था करते समय सभी प्रकार के व्यक्तियों का ध्यान देना चाहिए, जैसे- वेजिटेरियन, नॉनवेजिटेरियन तथा कुछ लोग मीठा पसंद करते हैं, तथा कुछ लोगों को मिठाई से परहेज होता है, या फिर वह शुगर फ्री मिठाई पसंद करते हैं।

इसलिए खाने पीने की व्यवस्था इस प्रकार से करनी चाहिए, कि सर्दी के पास एक ऑप्शन जरूर उपलब्ध हो जिससे सभी लोग पार्टी में खाने पीने की चीजों का आनंद ले सकें, और पार्टी का इंजॉय कर सकें खाने-पीने की व्यवस्था यदि आप किसी रेस्टोरेंट में पार्टी करते हैं, तो रेस्टोरेंट को भी दे सकते हैं इससे आपकी जिम्मेदारी कम हो जाती है, लेकिन इससे आपका बजट बढ़ सकता है। बर्थडे पार्टी में मेहमानों के अनुसार यह उचित व्यवस्था हो सकती है, तो खाने के साथ-साथ कुछ पीने की व्यवस्था की जा सकती है, लेकिन वहां पर सभी की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

बर्थडे पार्टी करने के टिप्स

यदि आप बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए योजना बना रहे हैं, और आपने सारी व्यवस्थाएं कर ली हैं, तो आप हो बर्थडे पार्टी को यादगार बनाने के लिए उसका डेकोरेशन तथा उसने प्रयोग की जाने वाली कुछ जरूरी बातें जरूर जान लेनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अपना जन्मदिन साल में एक बार मनाता है, इसलिए आपको बर्थडे पार्टी किस तरह करें इसके बारे में जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए जिससे कि आप अपने बर्थडे पार्टी को नए तरीके से डिजाइन कर सकें, और उसे अन्य सालों की तरह इस साल भी यादगार बना सकें। प्रत्येक साल बर्थडे सेलिब्रेशन के समय प्रत्येक व्यक्ति की सोच होती है, कि उसका बर्थडे पिछले साल के बर्थडे की अपेक्षा अच्छा सेलिब्रेट किया जाए, इसलिए आपको आज कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनके द्वारा आप अपने बर्थडे को यादगार बना सकते हैं। यह टिप्स लिखित हैं

  • थीम पार्टी करें।
  • रूम सजाएं। 
  • रूम सजाने में फोटोज का करें यूज।
  • जन्मदिन की सजावट के आइटम।
  • सरप्राइज गिफ्ट।
  • पिकनिक पर जाएं।
  • पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन।

थीम पार्टी करें

थीम पार्टी करें

बर्थडे पार्टी में यदि आप बर्थडे पार्टी थीम का प्रयोग करते हैं, तो पार्टी की रौनक तथा मनोरंजन बढ़ जाता है, क्योंकि थीम के अनुसार पार्टी का डेकोरेशन किया जाता है, जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है। पार्टी की थीम का सिलेक्शन आप बर्थडे मनाए जाने वाले व्यक्ति की उम्र के अनुसार कर सकते हैं। जिसका बर्थडे मनाया जा रहा है वह यदि एक छोटा बच्चा है, तो उसकी पार्टी थीम अलग होती है, और यदि वह युवा है तो उसकी पार्टी थीम में अलग तरह का लुक देखने को मिलता है।

वही अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के बर्थडे पार्टी में एक विशेष प्रकार की अलग थीम का प्रयोग किया जाता है। इसलिए पार्टी थीम का निर्धारण बर्थडे बॉय और गर्ल की उम्र के अनुसार ही करते हैं। हालांकि पार्टी थीम के अनुसार मनाने में उसको डेकोरेट करने का खर्च बढ़ जाता है, किंतु थीम के अनुसार पार्टी बहुत ही आनंददायक हुआ रुचिकर हो जाती है।

रूम सजाएं

रूम सजाएं

यदि आपने पार्टी टीम का सिलेक्शन कर लिया है, तो टीम के अनुसार है पार्टी के रूम को डेकोरेट किया जाता है, थीम की कलर के अनुसार है सभी प्रकार के सजावट सामग्री खरीदी जाती है, तथा थीम के अनुसार ही रूम को सजाया जाता है। पार्टी रूम की सजावट बर्थडे पार्टी पर बहुत बड़ा प्रभाव डालती हैं। रूम का डेकोरेशन करने के लिए आप गुब्बारों सहित अन्य विभिन्न प्रकार की सजावट सामग्री का प्रयोग कर सकते हैं। गुब्बारों को आप चारों तरफ दीवार में पेस्ट कर सकते हैं, तथा कुछ गुब्बारों को आप जमीन में भी डाल सकते हैं। इसी के साथ साथ लाइट्स तथा बैनर, पोस्टर का प्रयोग भी कर सकती हैं। रूम सजाने के लिए प्रयोग में की जाने वाली चीजों का कलर लाइट होना चाहिए तथा आपके द्वारा तय की गई थीम के अनुसार ही होना चाहिए।

रूम सजाने में फोटोज का करें यूज

रूम सजाने में फोटोज का करें यूज

रूम सजाने के लिए आपको बालों के साथ-साथ हैप्पी बर्थडे बैनर तथा कुछ पुराने फोटो के बैनर को प्रयोग में ला सकते हैं। यदि आपके पास पिछले साल के बर्थडे का किसी फनी मोमेंट के फोटो हैं, तो आप उनका प्रयोग बर्थडे के रूम डेकोरेशन में कर सकते हैं। उसके लिए आपको उन फोटोस के बड़े बैनर बनवाने की आवश्यकता होती है, यदि आप किसी वयस्क का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो वयस्क के बचपन के बर्थडे वाले फोटो का प्रयोग ही आप रूम डेकोरेशन में कर सकते हैं, जिससे वहां पर फनी मोमेंट बना रहता है, और बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने में मजा आता है। रूम सजाने में फोटो के आसपास डिपर लाइट का प्रयोग भी किया जा सकता है, जिससे डेकोरेशन की चमक बढ़ जाती है, और डेकोरेशन और भी अच्छा दिखाई देने लगता है। 

जन्मदिन की सजावट के आइटम

जन्मदिन की पार्टी की सजावट के लिए बहुत सारे विभिन्न प्रकार की चीजों की आवश्यकता होती है, जिससे अच्छा डेकोरेशन किया जा सकता है। बर्थडे पार्टी की सजावट के लिए टीम के कलर के अनुसार गुब्बारे, लाइट्स, मोमबत्ती, झालर, पोस्टर, बैनर, तथा पर्दे, टेबल आदि की व्यवस्था की जा सकती है। जिनके द्वारा कमरे की सजावट को आकर्षक लुक दिया जा सकता है, तथा बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन को आकर्षक बनाया जा सकता है।

आधुनिक समय में विभिन्न प्रकार की वैरायटी के गुब्बारे तथा अन्य सजावटी सामान उपलब्ध होता है, जो पार्टी की टीम के अनुसार रूम को सजाने में मदद करता है, जिससे पार्टी का लुक बहुत ही अच्छा दिखाई देता है। सजावटी सामान के अलावा बर्थडे पार्टी में प्रयोग किया जाने वाला कुछ अन्य सामान भी होता है, जिसे भी खरीदना बहुत ही जरूरी होता है, जिसमें से केक, केक काटने के लिए चाकू, मोमबत्ती आदि जरूरी सामान जन्मदिन की पार्टी में पार्टी की रौनक बढ़ाने का काम करते हैं।

सरप्राइज गिफ्ट

सरप्राइज गिफ्ट

यदि आप बर्थडे वाले व्यक्ति के लिए या बर्थडे बॉय या गर्ल के लिए सरप्राइज गिफ्ट रखते हैं, तो पार्टी का मजा पड़ जाता है, तथा पार्टी में बहुत अधिक आनंद आता है। सरप्राइज गिफ्ट के रूप में आप उन्हें कोई ऐसी चीज दे सकते हैं, जो उसे बहुत अधिक पसंद हो, किंतु उसने आपसे उस चीज के लिए अपेक्षा ना की हो। यदि आप कोई इस प्रकार का सरप्राइस गिफ्ट देते हैं, तो बर्थडे बॉय या गर्ल बिल्कुल सरप्राइस रह जाता है, और वह बहुत अधिक खुश और प्रसन्न होता है, जिससे पार्टी की रौनक बढ़ जाती है।

पिकनिक पर जाएं

यदि आप एक  वयस्क हैं, और आप अपना बर्थडे सेलिब्रेशन करना चाहते हैं, तो आप अपने दोस्तों के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन को किसी पिकनिक पर कर सकते हैं। आप अपने नजदीक की किसी ऐसे एरिया का चयन करें जहां पर पार्टी सेलिब्रेशन किया जा सकता और जरूरी सामान अपने साथ ले जाकर अपने दोस्तों के साथ वहां पर पार्टी सेलिब्रेशन करें। पिकनिक पर पार्टी सेलिब्रेशन करने का कुछ अलग ही मजा होता है, तथा पार्टी करने में बहुत ही मजा आता है, तथा पिकनिक पर होने वाले बर्थडे पार्टी आपके बर्थडे को यादगार बना देती है।

यदि आप अपने दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं, तो दोस्तों के साथ आता आप भी बहुत खुश रहते हैं, सिर्फ उसमें पूरी तरह से आप खाने-पीने आदि चीजों की व्यवस्था सीमित लोगों के लिए ही कर सकते हैं, इसलिए पिकनिक पार्टी केवल कुछ खास चुनिंदा दोस्तों के साथ ही मनाई जा सकती है, उसमें भोजन तथा अन्य चीजों की व्यवस्था नहीं हो सकती है। पिकनिक बर्थडे सेलिब्रेशन के पश्चात आप किसी होटल या रेस्टोरेंट में जाकर खाना भी खा कर इंजॉय कर सकते हैं।

पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन

बर्थडे पार्टी में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन का प्रयोग यादगार लम्हों को दिखाने के लिए किया जा सकता है, और बर्थडे पार्टी में एक बड़ी एलसीडी में या प्रोजेक्टर द्वारा यदि आप पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन करते हैं, तो बर्थडे पार्टी का इंजॉय बढ़ जाता है। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन का प्रयोग करने के लिए आप पुराने बर्थडे पार्टी या किसी फनी मोमेंट की फोटो या किसी पार्टी की फोटो का प्रयोग कर सकते हैं। जिसमें जिसका बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है, वह फनी दिख रहा हो जिससे बर्थडे पार्टी में उपस्थित सभी लोगों को फनी माहौल दिखाई देता है, और सभी खुश दिखाई देते हैं। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा बर्थडे बॉय या गर्ल के मेमोरेबल मोमेंट को प्रजेंट किया जा सकता है, जिससे पार्टी का मजा पड़ जाता है तथा करो ऐसे मोमेंट का बहुत ही मजे से एंजॉय करते हैं। 

निष्कर्ष

प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक साल अपना बर्थडे एक बार मनाता है। साल में बर्थडे सेलिब्रेशन में वह अपने दोस्तों तथा अन्य मेहमानों को पार्टी सेलिब्रेशन के लिए आमंत्रित करता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का उद्देश्य होता है, कि आए हुए सभी दोस्तों तथा मेहमानों का स्वागत बड़ी अच्छी प्रकार से किया जाए, तथा बर्थडे पार्टी डेकोरेशन कुछ इस प्रकार से किया जाए।

सभी लोग बहुत अच्छे से मनोरंजन करें तथा प्रसन्नता पूर्वक बर्थडे सेलिब्रेट करें बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन करने के लिए कुछ विशेष प्रकार की बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है, इसलिए जो लोग यह नहीं जानते हैं, कि बर्थडे पार्टी किस तरह करें उनके लिए यह लेख बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है। जिन लोगों को बर्थडे पार्टी के बारे में जानकारी लेनी है, वह उपरोक्त लेख का अध्ययन करने के पश्चात अपने बर्थडे पार्टी को अपने दोस्तों तथा मेहमानों के बीच यादगार बना सकते हैं तथा उसका इंजॉय कर सकते हैं।

बर्थडे पार्टी किस तरह करें के लिए पूछे जाने वाले प्रश्न

घर में बर्थडे डेकोरेशन के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

बर्थडे पार्टी में डेकोरेशन के लिए आप किस प्रकार का डेकोरेशन करने जाते हैं यह बहुत ही जरूरी है, यदि आप किसी प्रकार के तीन पार्टी ऑर्गेनाइज कर रहे हैं, तो आपको टीम के अनुसार है डेकोरेशन का सामान लाना होता है। डेकोरेशन के सामान में गुब्बारे, झालर, मोमबत्ती,  ब्लिंकिंग लाइट, पर्दे, टेबल, पोस्टर, बैनर आदि की जरूरत होती है।

मैं अपने जन्मदिन की दीवार को घर पर कैसे सजा सकता हूं?

यदि आप अपने जन्मदिन पर अपने घर की दीवार को सजाना चाहते हैं, तो आप इसके लिए पोस्टर गुब्बारे तथा फोटोस का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के ब्लिंकिंग लाइट को लगाने से डेकोरेशन में निखार आता है, जिससे डेकोरेशन बहुत ही आकर्षक दिखाई देने लगता है। इसलिए घर की सजावट में विभिन्न प्रकार की लाइट तथा आकर्षक गुब्बारों का प्रयोग करना चाहिए, घर की दीवार को सजाने के लिए गुब्बारों के साथ-साथ बर्थडे बॉय या गर्ल के बैनर पोस्टर का प्रयोग भी किया जा सकता है, जो बहुत ही आकर्षक दिखाई देता है।

जन्मदिन की पार्टी का व्यवसाय शुरू करने के लिए सबसे अच्छे स्थान क्या हैं?

जन्मदिन की पार्टी का व्यवसाय शुरू करने के लिए यदि आप अपने घर में रहकर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बहुत अधिक प्रचार करने की आवश्यकता होती है। साथ ही साथ ही यदि आप किसी शहर में रहकर बर्थडे पार्टी का व्यवसाय शुरू करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा  विकल्प होता है, क्योंकि शहरों में लोगों के पास बहुत कम समय होता है, जिसमें मेरे बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन करते हैं। इसलिए शहरों में लोग किसी थर्ड पार्टी को बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज करने का जिम्मा हैं, जिससे शहरों में बर्थडे पार्टी का व्यवस्था बहुत अच्छे से चलता है।

अपने जन्मदिन की पार्टी के व्यवसाय का प्रचार कैसे करें?

यदि आपने किसी शहर में जाकर के बर्थडे पार्टी का व्यवसाय प्रारंभ किया है, और आप उसका प्रचार करना चाहते हैं, तो आप विभिन्न प्रकार के मास मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचार कर सकते हैं। प्रचार करने के लिए आप सोशल मीडिया का भी प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही साथ आप पंपलेट तथा विजिटिंग कार्ड भी बांट सकते हैं, आप सोसाइटी या रेजिडेंशियल एरिया के पास जाकर अपने बैनर पोस्टर लगा सकते हैं। जिससे आपका बर्थडे पार्टी का व्यवसाय का प्रचार हो जाएगा, और यदि आप कहीं पर बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं, तो वहां पर एक बैनर लगा सकते हैं, जिससे पार्टी में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति आपके प्रचार को देखता है, और उससे आपके व्यवसाय का प्रचार हो जाता है।

Leave a Comment