SSA गुजरात ऑनलाइन हाजरी पोर्टल | SSA Gujarat Online Attendance Portal

गुजरात सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ऑनलाइन हाजरी के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल SSA गुजरात ऑनलाइन हाजरी (SSA Gujarat Online Hajri) लॉन्च किया है। जिससे अध्यापक तथा बच्चे टाइम से विद्यालय आ रहे हैं, या नहीं इसकी निगरानी की जा सके, तथा उसी के अनुसार उनकी रिपोर्ट तैयार की जा सके। आज हम SSA Gujarat Online Attendance Portal के बारे में जानेंगे। सर्व शिक्षा अभियान (SSA), गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा का पहल है।

भारत के संविधान के 86 वें संशोधन के अनुसार 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है, कि उसे निशुल्क शिक्षा मिले। इस योजना के माध्यम से गुजरात सरकार अपने Education System को और मजबूत बनाना चाहती है। इसके लिए वह बच्चों के लिए स्कूल भी बनवा रही है तथा बच्चों और शिक्षकों की ऑनलाइन माध्यम से निगरानी कर रही है, उसी के अनुसार उनके रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है।

Table of Contents

SSA Gujarat Online Attendance Portal क्या है

SSA Gujarat Online Attendance Portal क्या है

 

SSA Gujarat Online Attendance Portal एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है, जो गुजरात सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान की गुणवत्ता को सुधारने के लिए बनाया गया है। गुजरात सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान की गुणवत्ता को सुधारने तथा 6 से 14 साल के बच्चे को उच्च शिक्षा देने के लिए अध्यापकों तथा बच्चों की निगरानी करने का एक पोर्टल तैयार किया है, जिसे SSA Gujarat Online Attendance Portal  के नाम से जाना जाता है।

जो अध्यापक तथा बच्चों के अटेंडेंस तथा अन्य प्रकार की जानकारियां रखता है, तथा सरकार इस पोर्टल द्वारा सभी शिक्षकों तथा शिक्षार्थियों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से रखी जा सकती है। इस पोर्टल द्वारा प्रत्येक शिक्षक की अटेंडेंस तथा प्रत्येक शिक्षार्थी की अटेंडेंस डायरेक्ट गुजरात सरकार के डेटाबेस में कलेक्ट हो जाती है। अर्थात हम यह कह सकते हैं, कि गुजरात सरकार द्वारा ऑनलाइन अटेंडेंस लेने का एक पोर्टल बनाया गया है, जिसे हम SSA Gujarat Online Attendance Portal के नाम से जानते हैं। 

यह भी जाने- Gujarat Two Wheeler Subsidy Scheme 2021

SSA Gujarat Online Attendance Portal पर उपलब्ध सुविधाएं

SSA Gujarat Online Attendance Portal पर उपलब्ध सुविधाएं

SSA Gujarat Online Attendance Portal द्वारा गुजरात के सभी प्राइमरी स्कूलों की अटेंडेंस कलेक्ट की जाती है। जिसमें बच्चे तथा अध्यापक दोनों ही अपनी अटेंडेंस दर्ज करते हैं और अटेंडेंस दर्ज करने के पश्चात वह अटेंडेंस सीधा गुजरात सरकार के पास पोर्टल द्वारा पहुंच जाती है। इस पोर्टल का प्रयोग करने से अध्यापक बच्चों तथा सरकार तीनों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इससे उनको किसी प्रकार के डाटा को संभाल कर रखने की आवश्यकता नहीं होती है, तथा डाटा को तैयार करने तथा उसे भेजने का भी कार्य नहीं करना पड़ता है। इस पोर्टल द्वारा यह कार्य आटोमेटिक तरीके से कर लिया जाता है, केवल इसमें दैनिक रूप से अध्यापक तथा शिक्षार्थियों को अपनी अटेंडेंस दर्ज करनी होती है, इस पोर्टल में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं

  • Teacher Attendance शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना।
  • Teacher Report Card शिक्षकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करना।
  • Student Attendance छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना।
  • Student Report Card छात्रों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करना।

Teacher Attendance शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना

SSA Gujarat पोर्टल में ऑनलाइन अटेंडेंस सर्च करने का ऑप्शन होता है, जिसमें अध्यापक अपनी अटेंडेंस को लगाते हैं। अटेंडेंस लगाने का माध्यम फिंगरप्रिंट या आयरिस हो सकता है। इस पोर्टल पर अध्यापकों को दिन में दो बार अटेंडेंस लगाने होते हैं, जिससे यह अध्यापकों को अटेंडेंस रजिस्टर मेंटेन करने की आवश्यकता नहीं होती है, और उनकी अटेंडेंस सीधे पोर्टल द्वारा सरकार के पास पहुंच जाती है।

Teacher Report Card शिक्षकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करना 

SSA Gujarat पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज की गई हाजिरी के अनुसार ही पोर्टल में अपने आप शिक्षकों की रिपोर्ट कार्ड तैयार करता है, और सीधे सरकार को भेज देता है। जिससे शिक्षकों को रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में अधिक समय नष्ट नहीं करना पड़ता है, और उसे सरकार तक पहुंचाने में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना करना नहीं पड़ता है, इससे शिक्षकों की अटेंडेंस के अनुसार रिपोर्ट कार्ड अपने आप तैयार हो जाती है।

यह भी जाने- Atmanirbhar Gujarat Sahay Yojana (AGSY)

Student Attendance छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना

पहले स्टूडेंट की हाजरी या अटेंडेंस दर्ज करने के लिए अलग-अलग रजिस्टर मेंटेन करने पड़ते थे, और अलग-अलग समय पर प्रत्येक क्लास की अलग-अलग अटेंडेंस लेनी पड़ती थी, जिसमें अध्यापकों का काफी समय बर्बाद होता था, जिससे शिक्षकों का समय बर्बाद होता था, और अध्यापकों में से एक अध्यापक केवल स्कूली रजिस्टर को मेंटेन करने में लगा रहता था।

इस को आसान बनाने के लिए गुजरात सरकार में SSA Gujarat पोर्टल लांच किया है, जिसमें ऑनलाइन माध्यम से छात्रों की अटेंडेंस दर्ज की जाती है, तथा पोर्टल द्वारा यह जानकारी सरकार के पास एकत्रित हो जाती है। इस पोर्टल में शिक्षार्थियों के डिटेल तथा उनके फिंगरप्रिंट पहले से कलेक्ट करने पड़ते हैं उसी के आधार पर जैसे ही कोई स्टूडेंट फिंगर प्रिंट इंटर करता है अटेंडेंस लग जाती है।

Student Report Card छात्रों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करना

स्टूडेंट्स के रिपोर्ट कार्ड भी SSA Gujarat पोर्टल द्वारा तैयार किए जाते हैं, जो उनके अटेंडेंस के बेस पर होते हैं। यह रिपोर्ट कार्ड बताता है कि स्टूडेंट कितने दिन स्कूल आया है, और कितने दिन स्कूल नहीं आया है, और वह कितने समय लेट आया है, आदि जानकारी इस रिपोर्ट कार्ड में तैयार की जाती है, जो सरकार के पास उपलब्ध होती है।

यह भी जाने- Gujarat Namo E Tablet Yojana

SSA Gujarat Online Hajri Portal के लाभ

SSA Gujarat Online Hajri Portal के लाभ

शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए गुजरात सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चे को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा अनिवार्य कर दी है, और इसके गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए दैनिक रूप से रिपोर्ट कार्ड तैयार करती है, जो गुजरात सरकार द्वारा लांच किए गए SSA Gujarat पोर्टल द्वारा तैयार की जाती है। जिसमें दैनिक रूप से शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की रिपोर्ट सीधे सरकार के पास पहुंचती है इस पोर्टल के निम्नलिखित लाभ हैं।

  • इस पोर्टल का सबसे मुख्य लाभ शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचते हैं।
  • स्टूडेंट भी समय से विद्यालय आते और जाते हैं।
  • अध्यापकों को अटेंडेंस रजिस्टर मेंटेन करने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • सरकार को अतिरिक्त अटेंडेंस रजिस्टर तथा अन्य दस्तावेज पर खर्चा नहीं करना पड़ता है।
  • इस पोर्टल द्वारा शिक्षक तथा शिक्षार्थी दोनों ही कार्य से बच नहीं सकते हैं।
  • शिक्षक तथा शिक्षार्थी दोनों ही समय पर विद्यालय में उपस्थित होते हैं।
  • रजिस्टर तथा अटेंडेंस मेंटेन करने में समय बर्बाद नहीं होता है, जिससे शिक्षा पर प्रभाव पड़ता है।
  • शिक्षक घर में बैठकर अटेंडेंस नहीं लगा सकते हैं, उन्हें विद्यालय आना होता है।
  • सरकार के पास सही आंकड़े पहुंचते हैं।
  • किसी भी प्रकार के आंकड़े में छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। 
  • सही रिपोर्ट कार्ड सरकार के पास होने के कारण सरकार उस पर ध्यान देती है।
  • SSA Gujarat पोर्टल के प्रयोग से शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Gujarat SSA Portal पर उपस्थिति कब दर्ज की जा सकती है

SSA Gujarat पोर्टल ने गुजरात में शिक्षक तथा शिक्षार्थियों की अटेंडेंस में पारदर्शिता लाई है। इसमें कोई भी अध्यापक यदि विद्यालय लेट से पहुंचता है, तो उसकी अटेंडेंस प्लेट दर्ज होती है। इस पोर्टल में सोमवार से शुक्रवार तक 11:30 तक सभी अध्यापक अटेंडेंस लगा सकते हैं। वहीं दूसरी पाली की अटेंडेंस 2:00 बजे से पहले देनी होती है, तथा शनिवार को अध्यापकों द्वारा 12:30 तक अटेंडेंस लगाई जा सकती है। जिसके कारण सभी अध्यापक समय से विद्यालय पहुंचते हैं, और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं तथा इसकी निगरानी पोर्टल द्वारा गुजरात सरकार रखती है।

यह भी जाने- Digital Gujarat Scholarship

Gujarat SSA Portal पर उपस्थिति दर्ज  करने का Process

Gujarat SSA Portal पर उपस्थिति दर्ज  करने का Process

SSA Gujarat पोर्टल द्वारा अटेंडेंस दर्ज करना बहुत ही आसान होता है, इसे केवल किसी कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर ओपन करना होता है, और निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो करते हुए अटेंडेंस को बड़ी आसानी से दर्ज किया जा सकता है।

  • सबसे पहले सर्व शिक्षा अभियान की ऑफिशल वेबसाइट www.ssagujarat.org पर जाएं।
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एक ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम (online attendance system) का एक ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक कीजिए।
  • ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम पर क्लिक करने के बाद आप अपने यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लोगिन कर ले।
  • लॉग इन करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा। जहां पर आप अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस मार्क कर सकते हैं।
  • इस तरह आप SSA गुजरात ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस Mark कर सकते हैं।

Ssa Gujarat कुछ महत्वपूर्ण बिंदु 

गुजरात सरकार का मुख्य उद्देश्य इस पोर्टल द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है, जिसके तहत गुजरात सरकार शिक्षकों तथा शिक्षार्थियों पर ऑनलाइन निगरानी रखती है, और उन्हें समय-समय पर विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग तथा अन्य सुविधाएं प्रदान करती है। SSA गुजरात द्वारा दी जाने वाली कुछ सुविधाएं

  • ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम ( टीचर अटेंडेंस, स्टूडेंट्स अटेंडेंस, टीचर्स रिपोर्ट, स्टूडेंट्स रिपोर्ट्स)।
  • पिरयोडिकल अस्सेस्मेंट टेस्ट।
  • DISE (डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन)।
  • होम लर्निंग।
  • वेबसाइट ऑफ़ सर्व शिक्षा अभियान।
  • समग्र शिक्षा।
  • GIS स्कूल मैपिंग।
  • गुनोत्सव वेबसाइट।
  • टीचर पोर्टल।
  • स्कूल मॉनिटरिंग एप्प।
  • चिल्ड्रन विध स्पेशल नीड्स (CWSN)।
  • रिक्रूटमेंट।
  • टेंडर्स।
  • आधार डाईस चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम।
  • मैट्रिक्स फॉर ग्रीवेंस रीएड्रेसल (शिकायत दर्ज के लिए)।
  • RTE नोटिफिकेशन।
  • ट्रांसपोर्टेशन (परिवहन)।
  • ज्ञानकुंज।

निष्कर्ष

गुजरात सरकार ने शिक्षक को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए एक कदम उठाया है, जिसमें उसने गुजरात सरकार की तरफ से संचालित सभी स्कूलों जिसमें 6 से 14 वर्ष के बच्चे शिक्षा अध्ययन करते हैं। उनको उच्च तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके, इसके लिए SSA Gujarat ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है। जिसके तहत सभी विद्यालयों को जोड़ा गया है, और विद्यालय से ऑनलाइन अटेंडेंस तथा वहां की पूरी जानकारी प्राप्त की जाती है। SSA Gujarat द्वारा समय-समय पर शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शिक्षकों को निर्देश भी दिए जाते हैं, और उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षकों की भर्ती भी की जाती है। इस पोर्टल द्वारा पूरे प्रदेश के विद्यालय जो सरकार द्वारा चलाए जाते हैं। सरकार की निगरानी में रहते हैं और सरकार के पास विद्यालय के अध्यापक तथा शिक्षकों के रिपोर्ट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होते हैं, इससे शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ेगी और पारदर्शिता आएगी।

FAQ’s

SSA गुजरात क्या है?

SSA  गुजरात सर्व शिक्षा अभियान की निगरानी रखने के लिए जारी किया गया एक पोर्टल है, जिसमें अध्यापक तथा शिक्षार्थियों दोनों के रिपोर्ट कार्ड तथा अटेंडेंस ऑनलाइन माध्यम से सरकार के पास पहुंचती है। SSA 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को मुफ्त तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा पहल है।

क्या SSA गुजरात पोर्टल पर ऑनलाइन अटेंडेंस मार्क कर सकते हैं?

जी हां, SSA गुजरात पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस जमा कर सकते हैं। SSA गुजरात पोर्टल का प्रयोग अध्यापकों तथा शिक्षार्थियों की अटेंडेंस मार्क करने के लिए किया जाता है, जो ऑनलाइन माध्यम से अध्यापकों तथा शिक्षार्थियों के e-attendance सरकार के पास जमा करता है।

कौन सी वेबसाइट पर जाकर अध्यापक अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस मार्क कर सकते हैं?

 SSA गुजरात पोर्टल पर आप अपनी अटकने माफ कर सकते हैं, और अपने अटेंडेंस को गुजरात सरकार के पास ऑनलाइन माध्यम से भेज सकते हैं। यह पोर्टल केवल शिक्षार्थियों तथा अध्यापकों के लिए उपलब्ध है, जिसे SSA गुजरात पोर्टल के नाम से जाना जाता है। अटेंडेंस मार्क करने के लिए आपको SSA की ऑफिशल वेबसाइट www.ssagujarat.org पर जाना पड़ेगा।

क्या SSA Gujarat Org portal पर ऑनलाइन हाजरी लगाना अनिवार्य है?

सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी शिक्षार्थियों तथा अध्यापकों को SSA गुजरात पोर्टल पर अटेंडेंस लगाना आने वाले होता है या डाटा सीधा गुजरात सरकार के पास ऑनलाइन माध्यम से पहुंचा था जिससे सरकार शिक्षार्थियों तथा अध्यापकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करती है और सुविधाओं का संज्ञान लेती है।

SSA Gujarat portal पर अगर उपस्थिति नहीं लगाई जाए तो क्या होगा ?

SSA गुजरात पोर्टल पर अटेंडेंस ना लगाने पर आपको उस दिन अब्सेंट माना जाता है, और उसके बदले में सरकार आप से संभाल कर सकती है तथा आप के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही कर सकती है।

Leave a Comment