गुजरात सरकार ने ऑनलाइन हाजरी के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल SSA गुजरात ऑनलाइन हाजरी (SSA Gujarat Online Hajri) लॉन्च किया है। आज हम उसी के बारे में जानेंगे। सर्व शिक्षा अभियान (SSA), गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा पहल है। भारत के संविधान के 86 वें संशोधन के अनुसार 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है, कि उसे निशुल्क शिक्षा मिले। इस योजना के माध्यम से गुजरात सरकार अपने Education System को और मजबूत बनाना चाहती है। इसके लिए वह बच्चों के लिए स्कूल भी बनवा रही है।
[lwptoc]
Table of Content
SSA गुजरात ऑनलाइन हाजरी पोर्टल | SSA Gujarat Online Hajri
सर्व शिक्षा अभियान गुजरात ऑनलाइन हाजरी पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों को अपने उपस्थिति की हाजरी देनी होती है। ऑनलाइन अटेंडेंस लेना काफी अच्छा तरीका है। इस सिस्टम में पारदर्शिता बनाने के लिए इस पोर्टल के आ जाने से सभी सरकारी टीचर स्कूल समय से पहुंचेंगे। जिससे बच्चों की पढ़ाई में कोई भी विब्ता नहीं आएगी। सभी शिक्षकों को सोमवार से शुक्रवार में अपनी हाजिरी 11:30 बजे से पहले देनी होगी और दूसरी पाली के शिक्षकों को अपनी हाजिरी 2:00 बजे से पहले देनी होगी। शनिवार के दिन सभी शिक्षकों को अपनी हाजिरी 12:30 बजे से पहले देनी होगी।
सर्व शिक्षा अभियान बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की भर्ती पर भी ध्यान देता है। और मौजूदा शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण की सुविधा राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। सर्व शिक्षा अभियान के गुजरात ऑनलाइन हाजरी पोर्टल पर कई शिक्षक निगरानी प्रणाली और ऑनलाइन हाजरी प्रणाली भी सक्रिय हैं।
SSA गुजरात ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं।
- अध्यापकों की हाजरी।
- विद्यार्थियों की हाजरी।
- अध्यापकों की रिपोर्ट।
- विद्यार्थियों की रिपोर्ट।
SSA गुजरात ऑनलाइन पोर्टल पर अटेंडेंस कैसे मार्क करें?
SSA गुजरात ऑनलाइन पोर्टल पर अटेंडेंस मार्क करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले सर्व शिक्षा अभियान की ऑफिशल वेबसाइट www.ssagujarat.org पर जाएं।
- इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एक ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम (online attendence system) का एक ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक कीजिए।
- ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम पर क्लिक करने के बाद आप अपने यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लोगिन कर ले।
- लॉग इन करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा। जहां पर आप अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस मार्क कर सकते हैं।
- इस तरह आप SSA गुजरात ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस Mark कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
SSA गुजरात क्या है?
SSA 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा पहल है।
क्या SSA गुजरात पोर्टल पर ऑनलाइन अटेंडेंस मार्क कर सकते हैं?
जी हां, आप SSA गुजरात पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस जमा कर सकते हैं।
कौन सी वेबसाइट पर जाकर अध्यापक अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस मार्क कर सकते हैं?
अटेंडेंस मार्क करने के लिए आपको SSA की ऑफिशल वेबसाइट www.ssagujarat.org पर जाना पड़ेगा।