Rojgar Setu Yojana, मध्य प्रदेश रोज़गार सेतु स्कीम 2020, अप्लाई ऑनलाइन, MP Rojgar Setu Yojana Online Registration, रोज़गार सेतु योजना 2020: जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि देश में एक नई बीमारी COVID-19 (कोरोनावायरस) ने हर जगह परेशानी बनाई हुई है। इस वायरस से लगभग लाखों की गिनती में लोग बीमार हो चुके हैं। आपको पता ही है जैसे कि इस भयानक समय में भारत सरकार की तरफ से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया था। तो लॉकडाउन से हजारों की गिनती में मजदूर कई विद्यार्थी एवं जो लोग जहां थे वहीं रह गए थे। जिस से उनको बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। और मज़दूरों के पास तो खाने-पीने का भी कोई इंतजाम नहीं था। तो ऐसे समय में सभी राज्य सरकारों ने आपस में विचार-विमर्श करके यह फैसला लिया था कि जो मजदूर दूसरे राज्य में फंसे हुए हैं उनको उनके घर वापस पहुंचाया जाए। इसके लिए सब राज्यों ने घर वापसी की योजना को शुरू किया था और सभी मजदूर बड़े आराम से अपने घर वापस पहुंच भी गए।
अब जब सभी मजदूर अपने घर वापस आ गए तब उनके पास अपने घर को चलाने के लिए रोज़गार कहां से मिलेगा। इसके बारे में भी सरकार ने पहले से सोचा हुआ है। ऐसे समय में मध्य प्रदेश के CM हमेशा अपने नागरिकों की सहायता करने के लिए आगे आते हैं। मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने अभी हाल ही में मध्य प्रदेश रोज़गार सेतु योजना
Topic Name | [Apply Online] MP रोज़गार सेतु योजना रजिस्ट्रेशन 2020 |
Article Category | Madhya Pradesh Rojgar Setu Yojna 2020 मध्य प्रदेश रोज़गार सेतु योजना 2020: उद्देश्य MP रोज़गार Setu Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया Frequently Asked Questions |
State Name | Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) |
Official Website | samagra |
अगर आप सभी मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को बहुत ध्यान से पढ़ें। इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी देंगे जैसे इसके लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज़, एवं इस योजना में खुद को रजिस्टर कैसे करें इसके बारे में आपको जानकारी देंगे। इसलिए आप सब इस लेख को बहुत ध्यान से पढ़ें।
Madhya Pradesh Rojgar Setu Yojna 2020
जिस तरह से आप सब लोगों को पता है कि इस कोरोनावायरस से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में सभी श्रमिक और प्रवासी मज़दूरों को उनके घर एवं राज्य वापस भी भेजा जा रहा है। और अब सभी वापस आए मज़दूरों को रोज़गार के अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने Madhya प्रदेश Rojgar सेतु Yojana की शुरुआत की है। आपको बता दें कि 27 मई से इस योजना की पूरी जानकारी तैयार की गई अब रजिस्ट्रेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है।जो भी मजदूर अपने राज्य वापस आए हैं उनसे अपील है कि अगर वह इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर दें।
जैसा कि आप सब को पता ही है कि जब आपको दूसरे राज्य भेजा जाता है तो उसके लिए स्पेशल स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाता है। साथ में एक फॉर्म भी भरवाया जाता है, जिसमें आपकी पूरी जानकारी होती है जैसे कि नाम, पता, आपके बैंक की जानकारी और आदि। तो इस Yojana से हमें उन वापिस आए मज़दूरों के बारे में पूरी जानकारी रहेगी और वह सरकार की नजरों में भी रहेंगे। साथ में उसी रिकॉर्ड के चलते उन्हें नौकरी के अवसर भी दिए जाएंगे।
अगर आप सब Madhya Pradesh Rojgar Setu Yojana के बारे में और जानकारी हासिल करना चाहते है तो इस लेख को बहुत ध्यान से पढ़ें। आप सभी को बता दें कि इस मुश्किल भरे समय में जितने भी प्रवासी मजदूर दूसरे राज्य गए हुए थे उनको सरकार की शुरू की गई इस योजना से लाभ मिलेगा। और लगभग 500000 से ज़्यादा Pravasi मज़दूर है जो मध्य प्रदेश वापिस आए है।
Overview of MP Rojgar Setu Yojna 2020
Scheme Name | रोज़गार Setu योजना |
Govern By | CM शिवराज सिंह Chauhan |
Beneficiaries | मध्य प्रदेश के सभी Pravasi मज़दूर |
Mode of Application | Online / Offline |
Announced On | 27 मई 2020 |
Main Objective | सभी नागरिकों को रोज़गार देना |
मध्य प्रदेश रोज़गार सेतु योजना 2020: उद्देश्य
यहां पर अब हम आप सभी को मध्य प्रदेश में रोज़गार सेतु योजना के उद्देश्य के बारे में बताएंगे। जैसा कि आप सब लोगों को पता है कि इस कोरोनावायरस (COVID-19) से लाखों की गिनती में लोग बीमार हो रहे हैं। और पहले सरकार की तरफ से भी यह घोषणा हो गई थी कि lockdown 31 May तक रहेगा। लेकिन अब सरकार की तरफ़ से अनलॉक 1.0 घोषित कर दिया गया है। ऐसे मुश्किल भरे समय में सरकार अपने अपने राज्यों के मज़दूरों को वापस लाने का काम कर रही है। ताकि उन्हें उनके घर पहुंचाया जा सके। मज़दूरों को वापस लाने में स्पेशल श्रमिक ट्रेन की भी शुरुआत की गई है एवं कुछ बसों का भी इंतजाम किया गया है।
आपको साथ में यह भी बताने की जो भी राज्य के मजदूर वापस आएँगे उनको अपना घर चलाने के लिए भी तो कुछ सोचना पड़ेगा। इसलिए मध्य प्रदेश की सरकार ने Rojgar Setu Yojana 2020 शुरू की जिससे सभी वापिस आए मजदूर, श्रमिकों को रोज़गार मिल सकेगा। जो भी मज़दूर वापिस आएंगे उन्हें पहले 14 दिन क्वारंटाइन में रखा जाएगा। साथ में यह भी बता दें कि इस yojna को शुरू करने का उद्देश्य यह है कि जो मजदूर अपने राज्य, अपने घर वापिस आए हैं उन्हें उनकी योग्यता के हिसाब से रोज़गार का मौका मिल सके।
ज़रूरी दस्तावेज़ (Important Documents)
अगर आप इस योजना में अप्लाई करना चाहते है, तो आपको सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों को भी अपने साथ तैयार रखना होगा। यहां पर अब हम आप सभी को इस योजना में अप्लाई करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ एवं पात्रता क्या होनी चाहिए, उसके बारे में बताएंगे, जो कुछ इस तरह है:
- अप्लाई करने वाले सभी Pravasi मज़दूर मध्य प्रदेश राज्य के ही रहने वाले होने चाहिए।
- इस योजना में अप्लाई करने वाले सभी मज़दूर बेरोज़गार होने चाहिए।
- आधार नंबर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट Size फ़ोटो
- श्रमिक Card
- Identity प्रूफ़
- Address प्रूफ़
- समग्र ID
- और यदि जिन लोगों के पास समग्र नंबर नहीं है, तो वो पहले Samagra Portal पर जाकर अपना ID कार्ड बनवाए। वहां आपको समग्र ID दे दी जाएगी।
Features of रोज़गार सेतु योजना 2020
यहां पर अब हम आप सभी को इस योजना से जुडी ज़रूरी विशेषताओं के बारे में बताएंगे। जो कुछ इस तरह है:
- जो भी प्रवासी मजदूर किसी और राज्य से अपने राज्य मध्य प्रदेश वापस आए हैं, उन सबको ही इस योजना से लाभ मिलेगा।
- सरकार की तरफ़ से शुरू की गई इस योजना से सभी वापिस आए मज़दूरों को रोज़गार का मौका दिया जाएगा।
- सरकार की चलाई गई इस योजना से सभी बेरोजगारों को जो अन्य राज्य से अपने राज्य वापस आए हैं, उनको उनकी योग्यता के अनुसार ही रोज़गार दिया जाएगा।
- अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको मध्य प्रदेश राज्य का मज़दूर होना अनिवार्य है।
- आपको बता दें कि सभी applicants को MNREGA योजना के अंदर ही रोज़गार दिया जाएगा।
- अगर आप इस योजना में रजिस्टर करना चाहते हैं तो उसके लिए आप ऑनलाइन फॉर्म भरें।
- सरकार ने सभी प्रवासी मज़दूरों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई है।
- इस रोज़गार पोर्टल में आपको सभी जानकारी देनी होगी जैसे कि आवेदक की पूरी जानकारी, आवेदक की शिक्षा, उनकी skills, अगर आवेदक ने पहले कभी कहीं नौकरी की हुई हो तो उसकी पूरी जानकारी, पिछली नौकरी की salary, monthly salary, और मज़दूर जिस भी क्षेत्र में काम करना चाहते है उसकी पूरी जानकारी।
- सभी को यह भी बता दें कि अब तक तकरीबन 6.5 लाख Pravasi मज़दूर अपने घर मध्य प्रदेश में वापिस आ गए है, और आशा करते है कि बाकी सभी मज़दूर भी अपने घर जल्द ही वापिस आ जाए।
- यह योजना सभी वापिस आए मज़दूरों को रोज़गार देने में सहायता करेगी।
Areas जहां रोज़गार मिलेगा
यहां अब हम आप सभी को यह बताएंगे कि वह कौन-कौन से क्षेत्र है जहां इस योजना के द्वारा रोज़गार दिया जाएगा। यह वह क्षेत्र होंगे जहां सरकार ने सभी प्रवासी मज़दूरों के लिए रोज़गार देने के अवसर शुरू किए हैं। सभी क्षेत्र कुछ इस प्रकार हैं:
- Building और other कंस्ट्रक्शन workers
- इट भट्टा mining
- कपड़े का काम
- फ़ैक्टरी
- Agriculture और अलाइड activities
- बाकी अन्य सरकारी सेक्टर
MP रोज़गार Setu Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
यहां पर अब हम आप सभी को यह बताएंगे कि अगर आपने इस योजना में अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना है तो उसके लिए आपको क्या-क्या करना पड़ेगा। उसके लिए यहां दिए गए स्टेप्स को बहुत ध्यान से पढ़े, जो कुछ इस तरह है:
- जैसे कि हमने आपको ऊपर भी बताया था कि जिन लोगों ने इस योजना का लाभ लेना है उन्हें या उनके पास अपनी समग्र आईडी होनी जरूरी है।
- जिनके पास समग्र आईडी नहीं है, उन्हें पहले अपनी समग्र आईडी बनानी होगी। आईडी बनाने के लिए सबसे पहले आप यहां दी गई website samagra पर जाएं।
- पेज आपको कुछ इस तरह दिखाई देगा।
- अब आप वहां parivaar रजिस्ट्रेशन पर जाएं।
- इसके बाद अब आपको “enroll इन samagra” ऑप्शन दिखाई देगा, उसके नीचे “रजिस्टर family” का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद अब आपको पेज कुछ इस तरह दिखाई देगा।
- यहा अब आपके सामने फॉर्म आ जाएगा।
- यहां पर अब आप फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी को सही से भरे। पूरी जानकारी भरने के बाद अब नीचे दिए गए कैप्चा कोड को बिलकुल सही से भरें।
- इसके बाद अब आपको वहां सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट करना होगा। उसके बाद फिर आपको अपना Application नंबर संभाल कर रखना होगा।
- इस तरह से आप अपनी समग्र आईडी बना सकते हैं। आईडी बनने के बाद भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
ज़रूरी गाइडलाइन्स (Important Guidelines)
यहां पर अब हम आप सभी को इस योजना से जितनी भी जरूरी guidelines है, उन सब के बारे में बताएंगे जो कुछ इस प्रकार है:
- जिन भी लोगों ने अभी तक अपनी समग्र ID नहीं बनाई है, उन सभी लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अपनी आईडी बनानी होगी जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है।
- जब आपकी समग्र आईडी बन जाएगी उसके बाद फिर आपको उस website पर अपनी ID और आधार नंबर डालना होगा।
- सभी पात्र प्रवासी मज़दूरों को 3 जून 2020 से पहले सभी फॉर्म बताए गए दस्तावेज़ों के साथ जमा करने होंगे।
- जितने भी प्रवासी मजदूर वापिस आए हैं उनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी ग्राम पंचायत एवं वहां के सभी मंत्री लेते हैं।
- आपके इलाके के ज़िला Collector सभी लोगों को जो भी दिक़्क़त आए उनको solve करेगा।
“अगर आप इस लेख में दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं है, तो आप अपना सुझाव नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में दे सकते है।”
Frequently Asked Questions
मध्य प्रदेश रोज़गार सेतु योजना के बारे में घोषणा कब हुई थी?
इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 27 मई 2020 को की थी।
क्या इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए समग्र आईडी होना जरूरी है?
जी हाँ, अगर आप इस योजना योजना में रजिस्टर करना चाहते है तो उसके लिए आपके पास समग्र ID होना ज़रूरी है।
Rojgar Setu Yojana का लाभ किन लोगों को मिलेगा?
इस योजना का लाभ कोरोनावायरस के टाइम पर जो मजदूर, श्रमिक मजदूर अन्य राज्यों में फंसे हुए थे और वह अब अपने घर राज्य वापस आ गए हैं, उन सभी को दोबारा से रोज़गार देने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। और इसका लाभ कि केवल उन्हीं मज़दूरों को मिलेगा।