बिहार बोर्ड रिजल्ट | Bihar Board 10th Result 2020

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि, इस बार बिहार बोर्ड ने जल्द ही परीक्षा शुरू कर दी थी। इसका मकसद सिर्फ और सिर्फ बच्चों को जल्दी फ्री करवाना और उनका रिजल्ट जल्दी निकलवाना है। ताकि उन्हें अपने भविष्य में आगे course करने में परेशानी ना हो। इस लेख में हम आपको बिहार बोर्ड रिजल्ट की सारी जानकारी देंगे। यहां आपको अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के तरीके बताए जाएंगे, जिससे आप बड़ी आसानी से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख पाएंगे।

Also Read: MP Patwari Recruitment

 

Topic बिहार बोर्ड रिजल्ट
Article Category Bihar Board 10 result check
Bihar Board Verification Module
Bihar Board Merit List check 2020
Frequently Asked Questions
State Bihar
Official Website biharboardonline.bihar.gov.in

Bihar Board 10th Result 2020 Check

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा, जो इस प्रकार हैं-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको bsebresult.online पर क्लिक करना होगा।
  • आपको पेज कुछ इस तरह दिखाई देगा।

बिहार बोर्ड रिजल्ट

  • यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद पेज कुछ इस तरह दिखाई देगा।

matric ka result kab ayega

  • यहां अब आपको Roll Code और Roll Number भरना होगा।
  • फिर आप नीचे दिए गए सर्च बटन पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट ऑनलाइन Verification Module


यहां अब हम आपको बताएँगे कि आप अपना 10वीं के रिजल्ट का ऑनलाइन Verification Module किस प्रकार देखेंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए गए steps को ध्यान से पढ़ना होगा।

  • सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की Official Website पर जाना होगा, जो इस प्रकार है- biharboardonline.bihar.gov.in
  • पेज कुछ इस तरह दिखाई देगा।

bihar board 10th result 2020 check

  • अब आपको अपने रिजल्ट का Verification Module देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा, जो इस प्रकार है- http://biharboardonline.bihar.gov.in/matric-intermediate-results#
  • पेज कुछ इस तरह दिखाई देगा।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

  • यहां अब आपको सबसे पहले अपनी परीक्षा का Year भरना होगा। उसके बाद अपनी क्लास जैसे कि (matric or intermediate) भरनी होगी।
  • इसके बाद अब आपको वहां “Exam Type” में कुछ ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे, उनमें से अपने एग्जाम टाइप के हिसाब से ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद अब आपको अपना “Roll Code” भरना होगा।
  • “Roll Code”  भरने के बाद अब आपको अपना “Roll No.” भरना होगा।
  • अब फिर आपके सामने दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के ठीक बाद आपके सामने आपका बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आ जाएगा।
  • इस रिजल्ट को आप प्रिंट आउट भी करवा सकते हैं, और साथ में इसकी PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Bihar Board Merit List Check 2020

अब हम आपको यहां बताएँगे कि आप अपने बिहार बोर्ड रिजल्ट की merit लिस्ट कैसे देख पाएंगे। जैसे कि हर विद्यार्थी को merit list देखने की उत्सुकता रहती है। यहां हम आपको बताएँगे कि आप अपनी क्लास की merit लिस्ट कैसे देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा।  जो इस प्रकार है-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको दी गई वेबसाइट पर जाना होगा, जो इस प्रकार है- http://biharboard.online/
  • पेज कुछ इस तरह दिखाई देगा।

Bihar Board 10 result

  • यहां आपको हर exam की merit list का लिंक मिलेगा। वहां क्लिक करके सारी जानकारी ले सकते हैं।
  • इस प्रकार आप अपनी बिहार बोर्ड 10वीं की merit list देख सकते हैं। 

Frequently Asked Questions


क्या अब हम बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं?

जी हां, ऑनलाइन सुविधा के चलते अब हम बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।


बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए कौन-कौन से जरूरी कागज़ात होने चाहिए?

इसके लिए बस आपको अपना एडमिट कार्ड चाहिए जिसमें रोल नंबर लिखा हो।


बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट तकरीबन अप्रैल या मई के महीने में आ सकता है। और आपको इस वेबसाइट पर सूचित कर दिया जाएगा। 


क्या अब हम बिहार बोर्ड 10वीं की merit लिस्ट भी निकाल सकते हैं?

जी हां, बिल्कुल ऑनलाइन सुविधा के चलते अब हम merit लिस्ट भी निकाल सकते हैं।

Leave a Comment