यूपी कन्या सुमंगला योजना 2021 | Kanya Sumangala Yojana

आज हम आपको यूपी Kanya Sumangala Yojana के बारे में बताएंगेI यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुरु करी हैI जैसा कि आपको इस योजना के नाम से भी पता चल रहा होगाI यह योजना उत्तर प्रदेश की लड़कियों के लिए बनाई गई हैI उत्तर प्रदेश में कई जगह लड़कियां पैदा होने पर खुशी नहीं मनाई जाती थीI लेकिन इस योजना के आ जाने से लड़कियां पैदा होने पर कोई भी दुख नहीं मनाया जाएगाI क्योंकि इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार लड़की के पढ़ाई का सारा खर्चा उठाएगीI

Also Read: Beti Bachao Beti Padhao

 

 

कन्या सुमंगला योजना | Sumangala Yojna 

जैसा कि हमने आपको बताया कि, इस योजना में उत्तर प्रदेश सरकार लड़कियों के पढ़ाई का सारा खर्च उठाएगीI इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का बजट ₹1200 करोड़ हैI इस योजना में उत्तर प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की लड़कियों  को उनके जन्म से लेकर सार्थक होने तक ₹15000 देगीI और यह राशि सीधा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करी जाएगीI यह ₹15000 उत्तर प्रदेश सरकार 6 किस्तों में देगीI इस योजना का लाभ उन्हीं परिवार की कन्याओं को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय ₹300000 रुपए से कम होगीI और इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो कन्याओं को ही मिल सकता हैI

kanya sumangala yojana

कन्या सुमंगला योजना की 6 श्रेणियां

  • इस  श्रेणी में 1 अप्रैल  2019 के बाद पैदा हुई लड़कियों को उत्तर प्रदेश की सरकार ₹2000 देगीI इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को अपनी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र 6 महीने के अंदर ही अपलोड करना होगाI
  • इस श्रेणी में जिन लड़कियों का संपूर्ण टीकाकरण 1 साल के अंदर हो चुका होगा उन लड़कियों को सरकार हजार रुपए  देगीI
  • इस श्रेणी में जिन लड़कियों ने कक्षा 1 में प्रवेश लिया होगा उन लड़कियों को सरकार ₹2000 प्रदान करेगीI
  • इस श्रेणी में जिन लड़कियों ने कक्षा 6 में प्रवेश लिया होगा उन लड़कियों को सरकार ₹2000 प्रदान करेगीI
  • इस श्रेणी में जिन लड़कियों ने कक्षा 9 में प्रवेश लिया होगा उन लड़कियों को सरकार ₹3000 प्रदान करेगीI
  • इस श्रेणी में जिन लड़कियों ने 10वीं या 12वीं पास करने के बाद किसी 2 साल के डिप्लोमा या बैचलर डिग्री में प्रवेश लिया होगा उन लड़कियों को सरकार ₹5000 प्रदान करेगीI

कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • कन्या का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य हैI
  • कन्या का आधार कार्डI
  • कन्या के परिवार का आय प्रमाण पत्रI
  • कन्या का एक डोमिसाइल सर्टिफिकेटI
  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्रI
  • कन्या कि पासपोर्ट साइज फोटोI
  • कन्या अगर गोद ली है तो उसका गोद लेने का प्रमाण पत्रI 

 

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना का ऑनलाइन आवेदन | Sumangala Yojana Online

उत्तर प्रदेश कन्या Sumangala Yojana का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करेंI 

  • सबसे पहले योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं mksy.up.gov.in
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Quick Links का सेक्सन दिखेगा, उसमें जाकर सिटीजन सर्विस पोर्टल (Citizen services portal) का एक ऑप्शन मिलेगाI उसमें जाकर Apply here पर क्लिक करेंI

kanya sumangla yojna

  • इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन का नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको सहमत हूं (I agree) पर क्लिक करना होगाI
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, जिसमें आपको सभी जरूरी डिटेल्स भरनी होगीI और सारी जानकारी भरने के बाद ओटीपी देकर वेरीफाई करना होगाI

kanya sumangala yojana online

  • वेरीफाई करने के बाद आपको यूजर नेम और पासवर्ड मिल जाएगाI
  • इसके बाद आपको मिले हुए यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करना होगाI
  • लोगिन करने के बाद उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगाI जिसमें जरूरी सभी जानकारी भरेंI

 sumangla yojana

  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद, जरूरी दस्तावेज भी वहां पर अपलोड कर देंI उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करेंI
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगाI
  • अब आपका कन्या सुमंगला योजना का ऑनलाइन आवेदन संपूर्ण हो चुका हैI

Frequently Asked Question


इस योजना का लाभ किन लोगों को होगा?

इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के परिवार जिनकी वार्षिक आय 300000 से कम है उनको होगाI

इस योजना से कन्या को कितने रुपए मिलेंगे?

इस योजना के माध्यम से सरकार कन्या को ₹15000 6 किस्तों में प्रदान करेगीI

एक घर की कितनी लड़कियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है?

इस योजना के माध्यम से एक परिवार के अधिकतम दो लड़कियों को इस योजना का लाभ मिल सकता हैI

Leave a Comment