[रजिस्ट्रेशन] Download Jharkhand Bazar Mobile App

Jharkhand Bazar Mobile App, Download App, झारखंड बाज़ार Mobile ऐप Download: जैसे कि पूरे देश में कोरोनावायरस (COVID-19) से लाखों ही लोग पीड़ित हैं, ऐसे में देश को लॉकडाउन करना बहुत ही जरूरी बन जाता है। लॉकडाउन होने पर कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकता है। सब लोगों को पूरी तरह घर के अंदर ही रहना अनिवार्य होता है। इसका उद्देश्य यही है कि यह संक्रमण बहुत तेजी से और आगे ना फैले। इन्हीं सब चीजों को देखते हुए हर राज्य के सरकार कुछ ना कुछ नई योजना या स्कीम लेकर आ रही हैं जिससे lockdown की स्थिति में भी उनके नागरिकों तक खाने पीने की चीजें एवं अन्य जरूरी इस्तेमाल की जाने वाली चीजें मिल सके। ऐसी ही एक योजना झारखंड की सरकार भी लेकर आई है जिसका नाम झारखंड बाजार मोबाइल ऐप है। आपको बता दें कि यह एक प्रकार की मोबाइल App है जो झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने 21 अप्रैल 2020 को शुरू की थी।

Topic Name [रजिस्ट्रेशन] Download Jharkhand Bazar Mobile App
Article Category Jharkhand Bazar Mobile App
झारखंड बाजार मोबाइल ऐप Download कैसे करें
झारखंड Bazar ऐप: ग्राहक Online रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
झारखंड Bazar ऐप: व्यापारी Online रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
M-Pass बाज़ार मोबाइल ऐप
Frequently Asked Questions
State Jharkhand
Download Link Download App

जैसा कि आपको हमने बताया था कि lockdown के कारण राज्य के व्यापारी एवं जो लोग सामान खरीदना चाहते हैं वह सब बाहर नहीं निकल सकते हैं। तो इन सब को देखते हुए राज्य सरकार ने इस ऐप को शुरू किया जिससे व्यापारी और खरीददारों को आसानी रहेगी। जैसे पता ही है कि व्यापारी या किसान अपनी फसल को बाहर बाजार में नहीं लेकर आ सकते थे तो उनके लिए भी  इस ऐप के जरिए एक बड़ी मदद होगी। तो आप यह समझ जाइए कि इससे सभी व्यापारी और सामान खरीदने वाले ग्राहक जुड़ जाएंगे। इस ऐप को एंड्राइड Mobile Phone के लिए बनाया है। क्योंकि यह फोन आसानी से सबके पास होता है।

 

Also Read: Uttar Pradesh Pravasi Rahat Mitra App

 आप सब लोगों को यह भी बता दें कि झारखंड Bazar मोबाइल App को आप आसानी से अपने android स्मार्ट फोन में Google Play Store ऐप में जाकर download कर सकते है। इस ऐप की मदद से सभी प्रकार की जरूरत की चीजों को खरीदना एवं बेचना बहुत ही आसान बन गया है। आप सभी ऑनलाइन माध्यम से इस ऐप का प्रयोग कर सकते हैं।

Jharkhand Bazar Mobile App

जैसा कि आप सब लोग जानते ही हैं कि आज इस कोविद बीमारी के कारण पूरा भारत लॉकडाउन में है। ऐसे में कोई अपने घरों से बाहर नहीं जा सकता, तो ज़रूरी सामान लोग कैसे ख़रीदे और बेचने वाले कैसे बेचे। तो झारखंड की सरकार ने Jharkhand बाजार Mobile ऐप के जरिए ज़रूरी सामान की होम डिलीवरी करवाना और ग्राहकों को इससे जोड़ना शुरू किया।

आप सभी को यह जानकर खुशी होगी कि आप सब एंड्राइड users इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। आगे इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप इस ऐप को डाउनलोड कैसे करें, किसान रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे इसके साथ ही सभी व्यापारी इसमें रजिस्ट्रेशन कैसे करें इन सब के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। आपको इस लेख को बहुत ध्यान से पढ़ना होगा।

Overview of झारखंड Bazar मोबाइल App

Name of App Jharkhand बाज़ार Mobile ऐप
Govern By Jharkhand State Government
Date of Launched 21.04.2020
Profit to For ग्राहक and व्यापारी
Main Reason for Launched To connect ग्राहक and व्यापारी
Mobile App Size 14.11 MB
Available Android Versions 5.1.0
4.1

 

झारखंड बाजार मोबाइल ऐप Download कैसे करें

यहां अब हम आप सबको बताएंगे कि जिन लोगों के पास एन्ड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन है वह इस ऐप को किस प्रकार डाउनलोड करें। यदि आप झारखंड के रहने वाले हैं और इस lockdown के कारण घर से बाहर नहीं निकल सकते तो आप इस ऐप को जरूर डाउनलोड कीजिए और अपनी जरूरत के सामान को होम Delivery के माध्यम से मंगवाइए। इस ऐप को install करने के लिए नीचे दिए गए steps को ध्यान से पढ़ें और डाउनलोड करें।

  • सबसे पहले तो आपको अपने एन्ड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा।
  • फिर आपको वहा ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में “झारखंड Bazar मोबाइल App” डालना होगा।
  • फिर आपके सामने यह ऐप खुलकर आ जाएगी जिसे अब आपको install बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर लेना है।
  • यह ऐप आपको कुछ इस तरह दिखाई देगी।

Jharkhand Bazar App

  • इस प्रकार यह मोबाइल आप आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी। साथ में आपको यह भी बता दें कि इस ऐप का आकार 14.11 एमबी है और यह 5.1.0, 4.1 एंड्राइड versions में है।
  • यहां हम आपको इस ऐप को डाउनलोड करने का लिंक भी दे रहे हैं जो कुछ इस प्रकार है: Download App
  • इस लिंक से आप सीधा ऐप को डाउनलोड कर लेंगे और इससे लाभ उठा पाएंगे।

आपको यह भी बता दें कि झारखंड सरकार की इस ऐप को ग्राहक और व्यापारी यानी दुकानदार दोनों ही कर सकते हैं। जब ग्राहक इस ऐप में किसी जरूरी सामान को लेने के लिए दुकानदार को सर्च करेगा तो उसे अपने स्थान से 2 किलोमीटर की दूरी तक के दुकानदार की प्रोफाइल दिखेगी, जिससे वह सामान मंगवा सकता है। नीचे हम इस लेख में आपको ग्राहक और व्यापारी दोनों की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

आपको यह भी बता दें कि इस ऐप को केवल वही लोग इस्तेमाल कर सकते हैं जो जरूरी सामान के लिए आसपास की दुकान को खोज रहे हो। आपको यह जानना जरूरी है कि सभी दुकानदार इस ऐप से जो उन्हें ऑर्डर मिलेंगे उसके लिए होम डिलीवरी देने के लिए केवल 2 स्टाफ को ही रखेंगे। होम डिलीवरी के लिए उनको पास दे दिया जाएगा। जैसे अगर कोई ग्राहक उस दुकान से कोई सामान लेना चाहता है तो उस ग्राहक को 2 घंटे के लिए पास मिल जाएगा।

Also Read: Jharkhand Corona Sahayata App

 

झारखंड Bazar ऐप: ग्राहक Online रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

अब हम आपको यहां बताएंगे कि अगर आप तो ग्राहक हैं और आसपास की दुकान से जरूरी सामान खरीदना चाहते हैं तो आपको ग्राहक के रूप में झारखंड बाजार ऐप में रजिस्ट्रेशन कैसे करना होगा यहां हम आपको उसकी पूरी जानकारी देंगे। यहां नीचे हमने कुछ steps दिए हैं जिससे आपको बहुत ध्यान से पढ़ना होगा।

  • इसके लिए सबसे पहले तो आपको इस ऐप को डाउनलोड एवं इंस्टॉल करना होगा।
  • जब यह ऐप डाउनलोड हो जाएगी तब आप इसे अपने स्मार्टफोन पर खेलिए एवं साथ ही उसमें अपना अकाउंट बनाने के लिए “साइन इन” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको वहां ग्राहक (Buyer) के ऑप्शन को चुनना होगा। जैसा कि यहां नीचे दिखाया गया है।

झारखंड बाजार मोबाइल ऐप

  • अब आपके सामने एक पूरा फॉर्म खुल जाएगा। उसमें अब आपको अपना नाम, पिता का नाम एवं अपना मोबाइल नंबर दिए गए स्थान पर भरना होगा।
  • आपको अपना आधार कार्ड नंबर और जिला दिए गए स्थान पर डालना होगा।
  • जब आप इस फॉर्म को पूरी तरह से भर देंगे तो उसके बाद ही आपको नीचे दिए गए “गेट me M-Pass” बटन पर क्लिक करना होगा।

ग्राहक M-Pass के बारे में जानकारी

यहां अब हम आपको यह बताएंगे कि यह पास आखिर है क्या? देखिए अगर आप इस ऐप को एक ग्राहक की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको यह ध्यान में रखना होगा कि आप अपने मोबाइल में GPS लोकेशन को चालू रखें। साथ में आपको यह भी बता दें कि ग्राहक सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी तक की ही दुकान को ही देख सकता है। जहां से उसने सामान लेना है।

Jharkhand Bazar Mobile App

जो भी ग्राहक इस ऐप से जुड़े होंगे उन्हें m- pass मिल जाएंगे। उसके बाद अब आपको 2 घंटे का टाइम दे दिया जाएगा। फिर आपके m- pass का रंग भी अलग हो जाएगा और उसके 2 घंटे बाद वह पास invalid माना जाएगा।

झारखंड Bazar मोबाइल App

 

झारखंड Bazar ऐप: व्यापारी Online रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

अब हम आपको यहां बताएंगे कि अगर आप एक व्यापारी हैं और आसपास के लोगों को जरूरी सामान देने का काम करते हो, साथ में सामान की होम Delivery भी करवाते हो तो आपको दुकानदार के रूप में झारखंड Bazar ऐप में रजिस्ट्रेशन कैसे करना होगा उसके लिए यहां हम आपको उसकी पूरी जानकारी देंगे। यहां नीचे हमने कुछ steps दिए हैं जिससे आपको बहुत ध्यान से पढ़ना होगा।

  • इसके लिए सबसे पहले तो आपको इस ऐप को डाउनलोड एवं इंस्टॉल करना होगा।
  • जब यह ऐप डाउनलोड हो जाएगी तब आप इसे अपने स्मार्टफोन पर खेलिए एवं साथ ही उसमें अपना अकाउंट बनाने के लिए “साइन इन” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको वहां दुकानदार (Merchant) के ऑप्शन को चुनना होगा। अब आपको फॉर्म भरने के लिए sign up करना होगा।
  • अब आपके सामने एक पूरा फॉर्म खुल जाएगा। उसमें अब आपको अपना नाम, पिता का नाम एवं अपना मोबाइल नंबर दिए गए स्थान पर भरना होगा।
  • आपको अपना आधार कार्ड नंबर और जिला दिए गए स्थान पर डालना होगा।
  • जब आप इस फॉर्म को पूरी तरह से भर देंगे तो उसके बाद ही आपको नीचे दिए गए “गेट me M-Pass” बटन पर क्लिक करना होगा।


व्यापारी M-Pass के बारे में जानकारी

यहां पर भी जो नियम ग्राहक पास के लिए लागू हुए थे वही नियम व्यापारी पास के लिए भी होंगे। इसके लिए भी  दुकानदार के पास जरूरी सामान को बेचने एवं होम Delivery करने के लिए केवल 2 घंटे का टाइम होगा। उसके बाद इस पास का रंग अलग हो जाएगा। यहां नीचे अब हम आपको पास के रंगों के बारे में जानकारी देंगे।

jharkhand bazar app merchant m pass

 

M-Pass बाज़ार मोबाइल ऐप 

यहां अब हम आपको दोनों ग्राहक और दुकानदार को जो m- pass मिल रहे थे उनके रंगों के बारे में बताएंगे, जो कुछ इस प्रकार हैं:

  • ग्रीन m- pass (केवल 2 घंटे के लिए)
  • ऑरेंज m- pass (केवल 1 घंटे के लिए)
  • रेड m- pass (टाइम ओवर)

तो आपको यह बता दें कि इस पास की अधिकतम मान्यता सिर्फ और सिर्फ 2 घंटे की ही है जो केवल सुबह 6:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक उपलब्ध है। उसके बाद यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी। 

“अगर आप इस लेख में दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं है, तो आप अपना सुझाव नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में दे सकते है।”

 

Frequently Asked Questions


झारखंड Bazar मोबाइल ऐप को किसने और कब शुरू किया था?

इस ऐप को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 21 अप्रैल 2020 को शुरू किया था। 


बाजार मोबाइल ऐप को शुरू करने के पीछे क्या उद्देश्य था?

इसका उद्देश्य केवल यही था कि इस कोविड-19 के चलते झारखंड के निवासियों तक रोज़मर्रा की चीजें पहुंच सके।


क्या इस ऐप को केवल Android मोबाइल फ़ोन में ही डाउनलोड किया जा सकता है?

जी हाँ, इस ऐप को केवल Android मोबाइल फ़ोन में ही डाउनलोड किया जा सकता है।


इस ऐप में कौन-कौन रजिस्टर कर सकता है?

इस ऐप में सभी ग्राहक एवं दुकानदार रजिस्टर कर सकते हैं।

Leave a Comment