Bhulekh Odisha | भूलेख ओडिशा रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक करें

bhulekha odisha के द्वारा कोई भी व्यक्ति अपनी भूमि के रिकॉर्ड की जानकारी आसानी से हासिल कर सकता है I इस रिकॉर्ड का उद्देश्य यह है कि आप इसके द्वारा अपनी खेत यां ज़मीन के बारे में सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, घर बैठे ही अपने कंप्यूटर के द्वारा प्राप्त कर सकते है I आपका गांव उड़ीसा में कहीं पर भी हो, परंतु आप अपनी ज़मीन का रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं और ऐसा कर पाना बहुत ही आसान है I

 

bhunaksha odisha

पहले जब ज़मीन के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण नहीं हुआ था, तब लोगों को अपनी ज़मीन के रिकॉर्ड के लिए, सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब आप घर बैठे ही यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं I

Odisha Bhulekh के आंकड़े 

ओडिशा राज्य के भूमि रिकार्ड के आंकड़े :

तहसील की कुल संख्या 317
जिलों की कुल संख्या 30
गाँव की कुल संख्या 51701
भूखंड की कुल संख्या 56173802

Bhunaksha Odisha रिकॉर्ड के निम्नलिखित फायदे/ लाभ है:

  • आप इसके जरिए कभी भी अपनी ज़मीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं I
  • इस रिकॉर्ड में लगभग 51000 गावों के ज़मीन का रिकॉर्ड रखा गया है I
  • इसके जरिए आपके समय की बर्बादी नहीं होगी I
  • यह सेवा निशुल्क है I
  • इस सेवा के जरिए ज़मीन के सभी रिकार्डों का डिजिटलीकरण होता है I
  • इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपने आवास अथवा खेत के बारे में सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है I

odisha bhulekh

 

Odisha Bhulekh रिकॉर्ड को ऑनलाइन चेक करें

अब आप बड़ी ही आसानी से इस रिकॉर्ड को ऑनलाइन, अपने घर पर भी चेक कर सकते हैं I

  • आप सबसे पहले bhulekh.ori.nic.in (यह एक सरकारी  वेबसाइट है) पर जाएं I
  • इसके बाद आपको अपने जिले का नाम टाइप करना होगा, फिर अपने तहसील का नाम भी टाइप करें I

bhulekha odisha

  • गांव के विकल्प में अपने गांव का सही नाम लिखें, फिर अपना RI सर्कल भी चुने I
  • फिर अपना सही प्लॉट नंबर टाइप करें I
  • यह सब जानकारी देने पर आप अपनी भूमि का रिकॉर्ड बड़ी ही आसानी से, अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर देख सकते हैं I

आशा करते हैं कि, इस आर्टिकल के जरिए आपको भूलेख उड़ीसा रिकॉर्ड के बारे में जरूरी जानकारी प्राप्त हुई होगी I

अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए दिए गए लिंक को ध्यान से पढ़े-

Frequently Asked Questions(FAQs) 

क्या bhunaksha odisha के रिकॉर्ड को डाउनलोड भी किया जा सकता है?

हां, अब आप अपने ज़मीन के रिकॉर्ड को bhulekh.ori.nic.in orissa की वेबसाइट से अपने कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं I आप इस रिकॉर्ड को PDF फॉर्म में भी डाउनलोड कर सकते हैं I


क्या bhulekh.ori.nic.in एक आधिकारिक वेबसाइट है?

हां, यह एक आधिकारिक वेबसाइट है I


bhulekha odisha सेवा को प्राप्त करने के लिए क्या किसी प्रकार का भुगतान करना पड़ता है?

नहीं, आप इस सेवा का लाभ निशुल्क उठा सकते हैं I


क्या bhulekha odisha से ज़मीन के हथियाने को रोका जा सकता है?

हां, अगर आपके पास ज़मीन के रिकॉर्ड की सर्टिफाइड कॉपी है, तो ज़मीन के हथियाने को रोका जा सकता है I

Leave a Comment