bank se loan kaise le | BANK से लोन लेने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट और जानकारी

एग्रीकल्चरल लोन

किसानों को खेतों में किसी भी प्रकार  के जुड़े हुए खर्च  को पूर्ति करने के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले लोन को ही एग्रीकल्चरल लोन कहा जाता है।  जिसमें किसानों की फसल  की लागत और फसल में  इस्तेमाल होने वाली मशीन भी की लागत भी जुड़ी होती है। एग्रीकल्चर लोन लेने के लिए आपको किसी भी बैंक में संपर्क करना पड़ेगा और वहां पर अपनी जमीन और फसल के बारे में पूरी जानकारी देनी पड़ेगी। आपको एक खर्च विवरण देना पड़ेगा जिसमें यह बताना पड़ेगा कि आप को फसल में  किस किस चीज की जरूरत है और कौन से मशीनरी का इस्तेमाल करेंगे और उसका कितना मूल्य है।

जिसके आधार पर बैंक आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी का मूल्यांकन करते हैं और यह  जानने का प्रयास करते हैं कि आप जो जानकारी उपलब्ध कराएं हैं उसके अनुसार आपको वाकई में इतने पैसों की जरूरत है या नहीं फिर उसके पश्चात ही वह एग्रीकल्चर लोन की प्रोसेस स्टार्ट करते हैं और कुछ ही दिनों में आप के खातों में लोन की किस्त आना शुरू हो जाती हैं।  एग्रीकल्चर में अलग-अलग बैंकों द्वारा अलग-अलग ब्याज दर तय की गई है।  जिसमें 7% से 13% तक की ब्याज दर शामिल है। 

प्रॉपर्टी लोन

जब हम किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी है जमीन खरीदने के लिए लोन लेते हैं तो उसको प्रॉपर्टी लोन की श्रेणी में गिना जाता है।  प्रॉपर्टी  लेने के लिए बहुत सारे बैंक अलग-अलग प्रकार के लोन मुहैया करा रहे हैं जिसके माध्यम से आप कोई भी जमीन और प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।  जिसमें अलग-अलग प्रकार के प्रावधान है और नियम व शर्तें हैं जिनको जानने के बाद आप किसी भी बैंक में यह किसी फाइनेंशियल संस्थान में प्रॉपर्टी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें बैंक आपको प्रॉपर्टी के या जमीन के लागत का 80%  लोन  राशि उपलब्ध कराते हैं।

प्रॉपर्टी लोन लेने के लिए आपको  बैंक को आपके द्वारा खरीदी जा रही प्रॉपर्टी के बारे में पूरी जानकारी देनी होती है जिसकी बैंक पूरी तरह से मूल्यांकन करते हैं और  उसके पश्चात  यह तय करते हैं कि आपको  प्रॉपर्टी के लिए आपके द्वारा बताई गई राशि स्वीकृत करना सही है या नहीं  उसके पश्चात ही लोन राशि आपके अकाउंट में चरणबद्ध तरीके से आती है। प्रॉपर्टी लोन के लिए अलग-अलग बैंकों द्वारा अलग-अलग ब्याज दर तय की गई है जिसमें 7% से शुरू होकर 13% तक ब्याज दर पड़ती है।

गोल्ड लोन

आजकल बहुत सारे बैंक अपने ग्राहकों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं कि वह अपने बैंकों में गोल्ड  सुरक्षित तरीके से रख सकते हैं।  जिसमें बैंकों द्वारा ग्राहकों को गोल्ड को कॉलेटरल के रूप में बैंकों में रखा जाता है। जिसमें बैंक आपके गोल्ड की कीमत के अनुसार ही आपको लोन मुहैया कराते हैं। इसके अलावा बैंक आपके सिविल स्कोर की भी जांच करते हैं कि आपका सिविल स्कोर कितना है।

Leave a Comment