बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 2021 | Beti Bachao Beti Padhao

आज हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जानेंगे|  इस योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री जी ने करी है| बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री ने लड़कियों के विकास के लिए करी है| जैसा कि आप जानते हैं कि हमारे देश में लड़कों की तुलना में लड़कियों की गिनती काफी कम है|2001 में हुई जनगणना के मुताबिक 1 से 6 वर्ष की लड़कियों का आंकड़ा हजार(1000) लड़कों के अनुपात में सिर्फ 927 ही था और 2010 में हुई जनगणना के मुताबिक यह आंकड़ा हजार लड़कों का अनुपात में सिर्फ 918 ही रह गया था| जो कि काफी चिंता वाली बात थी| इस चीज का मुख्य कारण लड़कियों की भ्रूण हत्या है| कई राज्यों में लोग बेटियों को पैदा होने से पहले ही मार देते हैं जिसको हम भ्रूण हत्या कहते हैं| और कई राज्यों में लड़कियों को लड़कों जितना अधिकार नहीं प्राप्त होता है| कोई राज्य में लड़कियां  को पढ़ाया भी नहीं जाता है| इन सब चीजों को रोकने के लिए तथा लड़कियों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ करा है|

beti bachao beti padhao

[lwptoc]

Beti Bachao, Beti Padhao योजना क्या है?

मोदी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में एक स्कीम निकाली है| इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको आपकी बेटी के नाम पर एक सरकारी बैंक में या फिर पोस्ट ऑफिस में एक अकाउंट खुलवाना होगा और आपको इस अकाउंट में अपनी बेटी के जन्म से लेकर 14 वर्ष तक हर महीने हजार रुपए जमा करवाने होंगे|अगर आप हर साल अपनी बेटी के अकाउंट में ₹12000 डलवाते हैं तो 14 वर्ष में आप की कुल राशी 168000 हो जाएगी| इस योजना के मुताबिक आपको आपकी लड़की के 21 वर्ष पूर्ण हो जाने पर  आपको सरकार 607128 रुपए प्रदान करेगी| अगर आप चाहे तो 50% राशि अपने बेटी के 18 वर्ष पूर्ण होने पर भी निकाल सकते हैं| इस खाते में अगर आप 12000 की जगह ₹125000 हर वर्ष जमा करवाते हैं तो आपको इस योजना के अंतर्गत आपको आपकी बेटी के 21  साल पूर्ण होने के बाद सरकार की तरफ से 72 लाख रुपए मिलेंगे|

AlsoRead: UP Kanya Sumangala Yojana

beti bachao beti padhao form

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

1-बच्ची का आधार कार्ड|

2- बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र| 

3- बच्ची का पासपोर्ट साइज फोटो|

4- बच्ची के माता-पिता का पता प्रमाण पत्र और पहचान प्रमाण पत्र| 

Beti Bachao Beti Padhao Form के लिए अप्लाई कैसे करें?

1-सबसे पहले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं (https://wcd.nic.in/bbbp-schemes)|

beti bachao, beti padhao yojana

2-इस वेबसाइट पर जाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर ले| 

3-अब डाउनलोड करें  हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल ले|

4- ऑफिस एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी सारी डिटेल्स भर ले|

5- अब एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जरूरी सभी कागजात अटैच कर ले| 

6-अब आप इस फॉर्म को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर जमा करवा दें| 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के फायदे

1- इस योजना के कारण लड़कियों की भ्रूण हत्या कम हो जाएंगी| 

2- इस योजना से लड़कियों के जीवन में काफी फर्क पड़ेगा|

3- इस योजना के माध्यम से लड़कियां आत्मनिर्भर बनेगी|

4- इस योजना से लड़के और लड़कियों के बीच में भेदभाव भी काफी कम होगा|

FAQ(Frequently Ask Questions)

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का एप्लीकेशन फॉर्म कौन सी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं?

https://wcd.nic.in/bbbp-schemes इस वेबसाइट से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करा जा सकता है|

इस योजना में हम हर साल अधिकतम कितनी राशि जमा करवा सकते हैं?

इस योजना में आप अधिकतम ₹125000 1 साल में जमा करवा सकते हैं|

यह जमा राशि लड़की के कितने वर्ष के हो जाने कै बाद निकाल सकते हैं?

आप इस योजना की पूर्ण राशि लड़की के 21 वर्ष होने के बाद ही निकाल सकते हैं|

Leave a Comment